Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»हरिद्वार में पेड़ काटे गए तो होगा चिपको आंदोलन, पेड़ काटने के विरोध में उतरे पर्यावरण प्रेमी
उत्तराखंड

हरिद्वार में पेड़ काटे गए तो होगा चिपको आंदोलन, पेड़ काटने के विरोध में उतरे पर्यावरण प्रेमी

पेड़ो को काटा तो करेंगे चिपको आंदोलन जैसा बड़ा आंदोलन
News DeskBy News DeskNovember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। नए घाटों के लिए पेड़ों को काटने के विरोध में उतरे पर्यावरण प्रेमी, ग्रीन बेल्ट बचाने के लिए किया विरोध प्रदर्शन। धर्मनगरी नगरी हरिद्वार में सिंहद्वार से अमरापुर घाट तक नए गंगा घाटों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कुंभ मेले के बजट से नए घाट बनाए जा रहे हैं। नए घाटों के निर्माण के लिए सैकड़ों पेड़ो को काटने की चर्चा शुरू होते ही लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। मंगलवार को घाटों के निर्माण की योजना के तहत सैकड़ों हरे भरे पेड़ों के काटने का आरोप लगाते हुए पर्यावरण मित्र संस्था से जुड़े सदस्यों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और पेड़ों का कटान न करने की मांग की गई। संस्था के अध्यक्ष डॉ॰ संदीप कपूर एवं व्यापार मंडल के जिला महामंत्री प्रदीप कालरा ने कहा कि विकास के नाम पर पर्यावरण का विनाश नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि यदि हम जागरूक नहीं हुए तो हरिद्वार का हाल भी दिल्ली एनसीआर जैसा हो जाएगा। जहां आज स्वच्छ सांस लेना भी दुर्लभ हो गया है। संस्था के महामंत्री संजय पंवार एवं संरक्षक नीलू खन्ना ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार ने पर्यावरण की रक्षा के नाम पर टैक्स लगा दिया है लेकिन धर्मनगरी हरिद्वार में सैकड़ों पेड़ों को काटने की तैयारी कर रही है। यह दोहरा चरित्र सहन नहीं किया जाएगा। सभी लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने यह निर्णय वापिस नहीं लिया तो हरिद्वार में एक नया चिपको आंदोलन चलाया जाएगा। परंतु किसी भी कीमत पर हरे भरे पेड़ों को कटने नहीं देंगे।

प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से अभिषेक गुप्ता, संजय भारद्वाज, रवि गुप्ता एडवोकेट, आशु गिरि, वीरेंद्र शर्मा, संजय खुराना, विनय सिंघल, रजत जैन, सुदेश सैनी, अशोक पहलवान, चंद्रमोहन खुराना, चौधरी हरपाल सिंह, स्वराज सिंह, अतुल गुप्ता, पीयूष वर्मा, पवन घई, आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। चिपको आंदोलन की चेतावनी

दरअसल 2027 अर्द्धकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित संख्या को देखते हुए कुंभ मेला प्रशासन नए घाटों का निर्माण करा रहा है, ताकि हरकी पैड़ी पर भीड़ का दबाव न बढ़े। इसलिए पहले चरण में अमरापुर घाट से लेकर सिंहद्वार तक ढाई किलोमीटर लंबा घाट का निर्माण कार्य चल रहा है। चर्चा है कि इतनी दूरी के बीच ग्रीन बेल्ट को काटने के लिए योजना बनाई जा रही है। चर्चा तेज होते ही लोगों ने पेड़ों को काटने का विरोध भी तेज कर दिया है। हालांकि यह घाट उत्तराखंड सिंचाई विभाग द्वारा बनाए जा रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ओमजी गुप्ता का कहना है कि कुछ पेड़ों को काटने की अनुमति के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। सभी पेड़ नहीं काटे जाएंगे। बड़े पेड़ो को घाट के बीच में ही एडजस्ट कर सौंदर्यकरण किया जाएगा। चिपको आंदोलन की चेतावनी दी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026

हाईवे पर बस से टकराई कार, कार बनी आग का गोला, पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा

May 4, 2026

दर्जाधारी राज्यमंत्री सुनील सैनी ने सुरेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा

April 26, 2026

समय बीतता गया, सांसे छूटती गई, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया मनोहर

April 25, 2026

व्यापारी नेता व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एचआरडीए के खिलाफ निकाली पदयात्रा, अधिकारियों ने बेबुनियाद बताए आरोप

April 23, 2026

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने हरिद्वार में निकाला रोड शो, गंगा पूजन कर लिया आशीर्वाद

April 21, 2026

कनखल में राम रसोई का शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगा सात्विक भोजन, मंत्री मदन कौशिक समेत कई साधु संत उपस्थित रहे

April 20, 2026
इन्हें भी पढ़े-

लक्सर में शराब कारोबारी पर हमला करने वाले आरोपी की रिमांड, खेत से बरामद किया तमंचा और कारतूस

अपराध November 21, 2024

हरिद्वार,21 नवम्बर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने शराब कारोबारी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को…

कटारपुर गोलीकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, गिरफ्तारी के डर से बदल रहे थे ठिकाने

October 5, 2025

पिता पर नाबालिक बेटी के दुष्कर्म का आरोप, बेटी ने दर्ज कराया मुकदमा, जान को खतरा

October 14, 2025

Microsoft’s New Surface Laptop Studio is Very Expensive

January 14, 2021
अन्य खबरें

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,265 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,888 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.