Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»अखाड़ा परिषद विवाद में नया मोड़, जरूरत पर लिया सहारा, काम निकलते ही बताने लगे फर्जी
हरिद्वार

अखाड़ा परिषद विवाद में नया मोड़, जरूरत पर लिया सहारा, काम निकलते ही बताने लगे फर्जी

News DeskBy News DeskNovember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। 2027 अर्पंद्धकुंभ मेले से पहले श्री चायती बड़ा उदासीन अखाड़ा के कुछ संत अखाड़ा परिषद को लेकर मुखर हैं। अखाड़े के वर्तमान कोठारी महंत राघवेंद्र दास, महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश और महंत सूर्यअंश मुनि द्वारा अखाड़ा परिषद को फर्जी संस्था बताने के बाद साधु-संतों में नई चर्चा छिड़ गई है। बड़ा सवाल यह है कि जब यही अखाड़ा परिषद पहले सही थी, उसी पर भरोसा कर अपने ही अखाड़े के पदाधिकारियों को हटाने की कार्रवाई करवाई गई थी, तो आज अचानक वह फर्जी कैसे हो गई?

सूत्र बताते हैं कि कुछ समय पहले बड़ा अखाड़ा के वर्तमान पदाधिकारियों ने ही अखाड़ा परिषद को लिखित रूप में आवेदन भेजकर महंत रघु मुनि महाराज, अग्रदास महाराज और दामोदर दास महाराज को हटाने की मांग की थी। इसी आवेदन पर अखाड़ा परिषद ने प्रस्ताव पास करके तीनों संतों को पद से हटाया भी था। तब वर्तमान पदाधिकारियों ने परिषद के निर्णय को सही ठहराया था। लेकिन अब वही परिषद फर्जी संस्था बताई जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर परिषद फर्जी है तो उस समय उसका प्रस्ताव कैसे मान्य था? क्या अब वह प्रस्ताव स्वतः ही निरस्त मान लिया जाए? यदि ऐसा है, तो जिन संतों को उस प्रस्ताव के आधार पर हटाया गया था, वे सभी अपने पदों पर पहले की तरह सही और वैध माने जाएंगे। चर्चा है कि बाहर किए गए संत अब कानूनी रास्ता भी अपना सकते हैं, क्योंकि जिस परिषद के माध्यम से उन्हें हटाया गया, उसी को अब फर्जी कहा जा रहा है।

कई संतों का कहना है कि यह परिस्थिति स्वयं वर्तमान पदाधिकारियों ने ही उत्पन्न की है। पहले उन्हीं ने रघु मुनि महाराज और अन्य संतों पर अखाड़े के विरुद्ध कार्य करने के आरोप लगाकर अखाड़ा परिषद से कार्रवाई की मांग की थी। अब वे ही परिषद के अस्तित्व पर सवाल उठाकर पूरे मामले को उलझा रहे हैं। इससे यह भी स्पष्ट हो रहा है कि पूर्व में परिषद का जो निर्णय लिया गया था, उसकी अब कोई अहमियत नहीं बचती।

साधु संतों में यह भी चर्चा है कि बाहर किए गए संत अब अखाड़े में अपनी वापसी का दावा कर सकते हैं। खास बात यह है कि उनकी वापसी का आधार भी उन्हीं संतों के बयान बन रहे हैं, जिन्होंने उन्हें हटवाया था। उधर, जब सरकार 2027 के अर्धकुंभ को पूर्ण कुंभ की तर्ज पर भव्य रूप देने की तैयारी में जुटी है, तब अखाड़े के वर्तमान पदाधिकारियों की ओर से अखाड़ा परिषद और व्यवस्था पर सवाल उठाना कई तरह की शंकाएं पैदा कर रहा है। साधु-संतों का कहना है कि ऐसे विवाद मेले की तैयारियों और आंतरिक व्यवस्था दोनों पर असर डाल सकते हैं। संत समाज अब इस पूरे मामले पर अखाड़ा परिषद की अगली प्रतिक्रिया और संभावित कानूनी कदमों का इंतजार कर रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026
इन्हें भी पढ़े-

जमीनी विवाद में चली गोली, जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई समेत दो की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर 

अपराध January 28, 2026

हरिद्वार, संवाददाता। कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में गोली चलने से अफरा तफरी मच…

ज्वालापुर के लिमरा मेडिकल पर छापेमारी, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद, मचा हड़कंप

June 24, 2025

देहरादून आबकारी विभाग की टीम ने हरिद्वार में की छापेमारी, ठेके पर मिलावटी शराब के गोरखधंधे का किया भंडाफोड़

December 30, 2024

Meet the Real-life Father and Daughter Co-starring in Movie

January 14, 2021
अन्य खबरें

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.