Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, 23 सितंबर। हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में प्रजापति समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रधान सुनील प्रजापति ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्यों के साथ ही स्थानीय नेता भी शामिल हुए। इस दौरान प्रजापति समाज ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील प्रजापति को आगामी नगर निगम चुनावों में मेयर पद के लिए भाजपा पार्टी का टिकट दिया जाए। समाज का मानना है कि सुनील प्रजापति के नेतृत्व में हरिद्वार का विकास तेज़ी से हो सकता है और वह समाज के हितों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ा सकते…
हरिद्वार – सैनी सभा, हरिद्वार (सैनी आश्रम) में चल रहा वार प्रतिवार थमने का नाम नहीं ले रहा है। विगत दिनों अपने आपको सैनी सभा (सैनी आश्रम) का अध्यक्ष बताने वाले आदेश सैनी सम्राट ने एसएसपी को शिकायत करते हुए ऑडिटर पर कुछ आरोप लगाते हुए एक शिकायती पत्र दिया था, आदेश सैनी सम्राट द्वारा दिए शिकायती पत्र में लगे आरोपों पर पलटवार करते हुए ऑडिटर समय सिंह सैनी ने भी आदेश सैनी पर गंभीर आरोप लगाए। अध्यक्ष आदेश सैनी सम्राट पर ऑडिटर समय सिंह सैनी के बाद सैनी सभा (सैनी आश्रम) के कोषाध्यक्ष रवि पाल सैनी ने भी बहुत…
हरिद्वार, 22 सितंबर। निकाय चुनाव से पहले भाजपा नेत्री किरन सिंह ने सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर एक तरह से शक्ति प्रदर्शन किया और कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ जुटाने में सफलता हासिल की। लेकिन हरिद्वार की शिवालिक नगर पालिका में भाजपा की गुटबाजी भी निकलकर सामने आई। भाजपा नेत्री किरन सिंह द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम भारी भीड़ तो जुट गई लेकिन मुख्यमंत्री के न आने से चर्चाओं का बाजार गर्म जरूर हो गया। किरन सिंह ने मीडिया के सामने आकर खुद आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ स्थानीय नेता उनके कार्यक्रम को सफल होने नहीं देना चाहते थे,…
हरिद्वार, 22 सितंबर। भेल एससी इम्पलाईज वैलफेयर एसोसिएशन हीप एवं सीएफएफपी के तत्वाधान मे डा.अम्बेडकर भवन मे निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे चंडीगढ़ से आए डा.सुहास, डा.अश्वनि ठाकुर, डा.संदीप सिंह एवं हरिद्वार की महिला रोग विशेषज्ञ डा.खुशबू, डा.शशांकिता छाबरा ने मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया। शिविर में डा.लाल पैथ लैब की टीम ने रियायती दरों पर मरीजों को रक्त परीक्षण की सुविधा प्रदान की। शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि भेल महाप्रबंधक आग्स्टिन खाखा ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र मे एसोसिएशन का यह प्रयास सराहनीय एवं अनुकरणीय है। अध्यक्षता कर रहे…
हरिद्वार – लक्सर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बच्चे को पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके पास से करीब सात लाख रुपए कैश और सोने चांदी के आभूषण बरामद हुए। इसके बाद उसे कोतवाली लाया गया और परिजनों से संपर्क किया गया। पूछताछ में सामने आया कि बच्चा घर से सारा कैश और आभूषण लेकर निकला था। जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। पुलिस ने बरामद कैश और आभूषण समेत बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया और बड़ी अनहोनी भी टल गई। दरअसल बीती रात लक्सर कोतवाली पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।तभी एक नाबालिक बच्चा…
हरिद्वार – हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। HRDA की सख्ती का असर है कि ज्वालापुर में एक धार्मिक स्थल के बाहर बनाए गए अवैध निर्माण को स्वयं तोड़ा गया और भविष्य में अवैध निर्माण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। दरअसल ज्वालापुर इंटर कॉलेज के बराबर में ही एक मस्जिद है। मस्जिद की कमेटी द्वारा बाहर बिना अनुमति के एक बड़े गेट का निर्माण करा दिया गया। सूचना मिलते ही HRDA प्रशासन हरकत में आया और मस्जिद कमेटी के सदस्यों के साथ वार्ता की गई। वार्ता में अवैध…
हरिद्वार – कैबिनेट मंत्री एवं आध्यात्मिक गुरू सतपाल महाराज के जन्म दिवस के अवसर पर उनकी दीघार्यू और उज्जवल भविष्य की कामना को लेकर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में गंगा पूजन और रूद्राभिषेक किया गया। सतपाल महाराज को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि सतपाल महाराज एक कुशल प्रशासक के रूप में जनसेवक की भूमिका निभाने के साथ आध्यात्मिक गुरू के रूप में सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में भी अहम योगदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मां गंगा की कृपा से वे दीर्घकाल तक…
डेस्क – 23 सितम्बर सोमबार को होगा “जितिया” का नहाय खाय,24 सितम्बर मंगलवार को होगा पुरे दिन-रात व्रत ,25 यानि बुधवार को संध्या 05.05 के बाद व्रती हेतु होगा पारण। ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान, ज्योतिषाचार्य डॉ. रहमान चौक सहरसा के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा ने बताया हैं कि हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जीवित्पुत्रिका का व्रत मनाया जाता हैं,जीवित्पुत्रिका व्रत को भक्ति और उपासना के सबसे कठिन व्रतों में एक माना जाता है बिहार में इस पर्व को जितिया के नाम से भी जाना जाता है, इस दिन माताएं अपने बच्चों की लंबी…
हरिद्वार, 20 सितंबर। रानीपुर स्थित दशहरा मैदान बी.एच.ई.एल., सेक्टर 4 में आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के जन्मोत्सव पर श्री प्रेमनगर आश्रम द्वारा आयोजित सद्भावना सम्मेलन में अपार जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि हमारा देश तो राम, कृष्ण का देश रहा है। हमारे देश में हमेशा अहिंसा की बात की गई है, शांति की बात की गई है। इसी राम कृष्ण के देश से बुद्ध, महावीर व अनेक संतों ने शांति की आवाज उठाई। वह अध्यात्मवाद की आवाज फिर से गुंजनी चाहिए, जिससे सारा भूमंडल सुख व शांति से आगे बढ़े। आज इस कलिकाल के अंदर,…
हरिद्वार – विश्वप्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी की मिलावट का मामला गरमा गया है। धर्मनगरी हरिद्वार के साधु संतों ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी और इस कृत्य कोदुर्भाग्यपूर्ण बताया। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि प्रसाद में जानवरों की चर्बी मिलना एक बड़ा षड्यंत्र है। इस षड्यंत्र की सीबीआई जांच कराकर दोषियों को कुत्ते की मौत मारना चाहिए। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि आज जिसे देखो वो सनातन धर्म को…
