Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»राजनीती»नहीं थम रहा सैनी आश्रम विवाद, अब ऑडिटर ने मांगे सवालों के जवाब
राजनीती

नहीं थम रहा सैनी आश्रम विवाद, अब ऑडिटर ने मांगे सवालों के जवाब

News DeskBy News DeskSeptember 22, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार – सैनी सभा, हरिद्वार (सैनी आश्रम) में चल रहा वार प्रतिवार थमने का नाम नहीं ले रहा है। विगत दिनों अपने आपको सैनी सभा (सैनी आश्रम) का अध्यक्ष बताने वाले आदेश सैनी सम्राट ने एसएसपी को शिकायत करते हुए ऑडिटर पर कुछ आरोप लगाते हुए एक शिकायती पत्र दिया था, आदेश सैनी सम्राट द्वारा दिए शिकायती पत्र में लगे आरोपों पर पलटवार करते हुए ऑडिटर समय सिंह सैनी ने भी आदेश सैनी पर गंभीर आरोप लगाए।

अध्यक्ष आदेश सैनी सम्राट पर ऑडिटर समय सिंह सैनी के बाद सैनी सभा (सैनी आश्रम) के कोषाध्यक्ष रवि पाल सैनी ने भी बहुत ही गंभीर आरोप लगाते हुए सैनी आश्रम, ज्वालापुर की प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी गण एवं सम्मानित सदस्य गण एवं संरक्षक मंडल के सभी सम्मानित बुजुर्गों एवं समाज के सभी प्रतिष्ठित एवं समाज के नेतागण एवं समाजसेवियों से व्हाट्सएप के माध्यम से कई सवाल पूछे हैं।
मेरे व्यक्तिगत व्हाट्सएप और अन्य व्हाट्सएप ग्रुप पर कोषाध्यक्ष रवि पाल सैनी ने लिखा है कि “आदरणीय सैनी आश्रम ज्वालापुर की प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी गण एवं सम्मानित सदस्य गण एवं संरक्षक मंडल के सभी सम्मानित बुजुर्गों एवं समाज के सभी प्रतिष्ठत एवं समाज के नेता गण एवं समाजसेवियों को सादर नमस्कार। मैं रवि पाल सैनी कोषाध्यक्ष सैनी आश्रम ज्वालापुर आपसे निवेदन के साथ एक दो प्रश्न कर रहा हूं कृपया मेरे प्रश्न का उत्तर व्हाट्सएप पर लिखकर या फोन कर जरूर देने का कष्ट करें।

प्रश्न नंबर – 1. सैनी आश्रम के लिए माननीय केपी सिंह सैनी बिल्डर रुड़की वालों ने 5 लाख रुपए का गुप्त दान का चेक में अमाउंट भर दिया लेकिन चेक में आश्रम का नाम नहीं लिखा और वह चेक अध्यक्ष आदेश सैनी सम्राट को अध्यक्ष होने के नाते दे दिया। मैं यह पूछना चाहता हूं कि वह चेक अध्यक्ष आदेश सैनी सम्राट को सैनी आश्रम के खाते में जमा करना चाहिए था या अपने निजी खाते में जमा करना चाहिए था। उपरोक्त प्रश्न का उत्तर अवश्य लिखें।


प्रश्न नंबर 2= सैनी आश्रम ज्वालापुर में अध्यक्ष आदेश सैनी सम्राट ने पूरी प्रबंधक कमेटी से बगैर पूछे टावर कंपनी को ₹100 स्टा मप पर पक्का एग्रीमेंट कर टावर खड़ा कर दिया था। मैं यह पूछना चाहता हूं कि वह टावर का एग्रीमेंट केवल अध्यक्ष को करना चाहिए था या नहीं इसका भी उत्तर अवश्य लिखें या फोन पर दें।

प्रश्न नंबर – 3. आदेश सैनी सम्राट अध्यक्ष द्वारा आश्रम एवं समाज के मंदिर में साथियों सहित बैठकर दारू का सेवन करना एवं करना यह ठीक है या नहीं, इसका उत्तर भी जरूर लिखे या फोन पर जरूर दे।

प्रश्न न-चार. जब से वर्तमान प्रबंधक कमेटी ने शपथ लेकर कार्य करना शुरू किया है तभी से कमेटी के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारी गणों एवं समाज के सभी प्रतिष्ठ व्यक्तियों द्वारा कई कई बार आश्रम के नियमों पालन करने के लिए कहने के बावजूद भी किसी की कोई बात आज तक नहीं मानी चाहे अध्यक्ष जी का ही खास व्यक्ति क्यों ना हो तो मैं यह पूछना चाहता हूं ऐसा व्यक्ति आश्रम का अध्यक्ष रहना चाहिए या नहीं इसका भी उत्तर अवश्य दें।


मैं अपने सभी सम्मानित भाइयों से निवेदन कर रहा हु की आप उपरोक्त बातों जवाब अवश्य दे मैं आपके जवाब का इंतजार करूंगा।”
अध्यक्ष आदेश सैनी सम्राट पर लगाए के आरोपों पर जब कोषाध्यक्ष रवि पाल सैनी से फोन पर जानकारी ली तो उन्होंने आगे बताया की अध्यक्ष ने सैनी आश्रम की नई बिल्डिंग में कमरा नंबर 18 पर कब्जा कर रखा है जिसमें वह कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर पवित्र स्थल में शराब का सेवन करता है। उन्होंने उन असामजिक तत्वों का नाम न लिखने का भी अनुरोध किया है। इतना ही नहीं कोषाध्यक्ष ने उपरोक्त आरोपों के अतिरिक्त अन्य कई गंभीर आरोप लगाते हुए आदेश सैनी सम्राट से सैनी आश्रम और समाज हित में तत्काल इस्तीफे की मांग की है।

उन्होंने कहा की अध्यक्ष पर लगे उक्त सभी आरोपों का समाज के गणमान्य लोगों, सदस्यगणों, संरक्षक मंडल के सम्मानित लोगों को जानकारी है और यदि वह तत्काल इस पर कोई एक्शन नहीं लेते हैं तो वह सभा के कोषाध्यक्ष पद से अपन इस्तीफा देकर न्यायालय की शरण में जायेंगे, जहां दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। उन्होंने यह भी कहा की आरोपी अध्यक्ष को कुछ बड़े राजनीतिज्ञों का संरक्षण मिला हुआ है, जिसके चलते समाज कोई भी एक्शन नहीं ले पा रहा है। अब समय आ गया है की ऐसे आरोपी अध्यक्ष के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए, जिससे आने वाला अध्यक्ष ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी, बेरोजगारी और पलायन होंगे प्रमुख मुद्दे

July 28, 2026

उमेश कुमार की जन निर्माण पार्टी का पहला सदस्यता अभियान, 500 से अधिक लोग हुए शामिल

July 19, 2026

विकसित भारत 2047 के संकल्प में युवाओं की अहम भूमिका, भाजयुमो के युवा संवाद में बोले मंत्री मदन कौशिक

July 19, 2026

भाजपा प्रकोष्ठों की कार्यशाला में संगठन विस्तार व जनसंपर्क पर मंथन, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

July 14, 2026

यूथ कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के सतपाल महाराज के खिलाफ खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

April 30, 2026

दर्जाधारी राज्यमंत्री सुनील सैनी ने सुरेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा

April 26, 2026

भाजपा की प्रदेश महामंत्री के बयान पर भड़की यूथ कांग्रेस, सार्थक ठाकुर के नेतृत्व में फूंका पुतला

April 16, 2026

लक्सर में सियासी सरगर्मियां तेज, ओमप्रकाश जमदग्नि मजबूत दावेदार, जनसंपर्क अभियान जारी

April 14, 2026

अर्श नैय्यर के भाजयुमो जिला मंत्री बनने पर भव्य स्वागत, बोले-संगठन को करेंगे मजबूत

March 26, 2026
इन्हें भी पढ़े-

सीएम धामी ने लगाया स्पोर्ट्स स्टेडियम विवाद पर लगाम, लेकिन बड़ी बात बोल गए दर्जधारी देशराज कर्णवाल

हरिद्वार June 2, 2025

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रोशनाबाद स्थित वंदना…

भारत ने किया करारा जवाब: पाकिस्तान के कई शहरों में मिसाइल और ड्रोन हमले, आतंकी ठिकाने तबाह

May 9, 2025

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

पथरी क्षेत्र में प्रशासन ने सील किए सात अवैध मदरसे, भारी पुलिस बल रहा तैनात

May 7, 2025
अन्य खबरें

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,895 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.