Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
उत्तराखंड, 21अक्टूबर। उत्तराखंड टिहरी जिले में स्थित हिंदाव पट्टी में कोट के महर गांव निवासी 13 वर्षीय बच्ची को एक गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। जिसके बाद से ही पूरे इलाके में गुलदार की दहशत बनी हुई है। लिहाजा शिक्षा विभाग ने क्षेत्र के तीन स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के हिंदाव और ग्यारह गांव पट्टी के गांवों में एक नरभक्षी गुलदार एक्टिव है। वो लगातार ग्रामीणों को निशाना बना रहा है और एक 13 साल की बच्ची पर हमला कर उसे मौत के…
हरिद्वार, 21 अक्टूबर। 21-अक्टूबर-2024 दिन *सोमवार* विक्रम संवत 2081(शरद ऋतु) *(कालयुक्त संवत)* शकसंवत 1946 *सूर्योदय 06:20 सूर्यास्त 17:42 सूर्य- राशि (तुला) दक्षिणायन* *स्कंद षष्ठी व्रत कल रहेगा!* मित्रों आज *कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष* कि *पंचमी* तिथि है आज का नक्षत्र *मार्गशीर्ष* है आज चन्द्रमा *वृषभ* राशि में है आज दिशाशूल :- पूर्व दिशा में है अतः अगर इस दिशा कि यात्रा करनी पड़े तो *दही* का सेवन करके ही चले। जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी आज का *राहुकाल 07:40 से 09:10* तक रहेगा इस समय मैं कोई लेन-देन या शुभ कार्य ना करे। ____________________ मेष (चु, चे, चो,…
हरिद्वार, 20 अक्टूबर। उत्तराखंड के हरिद्वार से भाजपा नेता रोहन सहगल को महाराष्ट्र चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोहन सहगल को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। युवा मोर्चा की केंद्रीय टीम ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा वैभव सिंह को महाराष्ट्र में प्रभारी बनाया गया है। रोहन सहगल ने महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव को महत्वपूर्ण चुनाव बताया और इस चुनाव में भारतीय जानता युवा मोर्चा की केंद्रीय टीम से सह प्रभारी का दायित्व मिलने पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व युवा मोर्चा के प्रभारी सुनील बंसल व भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद…
हरिद्वार, 20 अक्टूबर। हरिद्वार में अवैध मजार पर सरकार का बुलडोजर चला है। बहादराबाद क्षेत्र के राजपुर में अवैध रूप से बना इमामगाह नाम का मस्जिद नुमा स्ट्रक्चर आज ढहा दिया गया है। एसडीएम अजय वीर सिंह के नेतृत्व में पहुंची प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन से स्ट्रक्चर को ढहा दिया। देखते ही देखते आलीशान बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई। धार्मिक स्ट्रक्चर के नाम पर सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया था। सिंचाई विभाग की ये जमीन किसानों को लीज पर दी गई थी। एसडीएम अजय वीर सिंह ने बताया कि संबंधित लोगों को स्ट्रक्चर हटाने के लिए…
हरिद्वार, 19 अक्टूबर। हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के दिशा निर्देशों के बाद ड्रग विभाग की टीम द्वारा लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी की कार्रवाई से मानकों के विरुद्ध दवाइयां बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच हुआ है। हरिद्वार की ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने शनिवार को मंगलौर, भगवानपुर और चुड़ियाला क्षेत्र में छापेमारी की। उन्होंने सबसे पहले चुड़ियाला स्थित भगवानपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की और पांच मेडिकल स्टोर पर ताला लगा दिया गया। इसके बाद रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में भी पुलिस के साथ मिलकर आलम नाम के मेडिकल स्टोर पर…
हरिद्वार, 19 अक्टूबर। रोशनाबाद जेल से फरार हुए कैदियों की मदद करने वाले लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि अभी तक फरार कैदियों की मदद करने वाले 3 आरोपियों को जेल भेजा गया है। पुलिस की जांच जारी है। जो कोई भी इनकी मदद करेगा उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही फरार कैदियों की गिरफ्तारी की जाएगी। अब तक सिडकुल थाना पुलिस ने कैदियों को फरार होने के बाद मदद करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में…
हरिद्वार, 19 अक्टूबर। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित एक आश्रम की करोड़ों की संपत्ति हथियाने के चक्कर में आश्रम के बुजुर्ग महंत की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से फर्जी वसीयत और फर्जी हस्ताक्षर वाले लाखों के चेक भी बरामद हुए हैं। रोशनाबाद मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि चार महीने पहले गिरफ्तार आरोपी अशोक, ललित और संजीव ने मिलकर बुजुर्ग संत को पहले नशे का इंजेक्शन दिया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी थी। मृतक के शव…
हरिद्वार, 19 अक्टूबर। हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर शुक्रवार शाम खास नजारा दिखा। यहां काशी की तर्ज पर गंगा आरती की गई। जिसमें काशी के ब्राह्मणों ने प्रतिभाग किया। आध्यात्मिक संस्था दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से शरद पूर्णिमा के मौके पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कई संस्कृतिक कार्यक्रम हुए। हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर हुई विशेष गंगा आरती में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। गंगा की नील धारा पर हुई गंगा आरती की तस्वीर लोगों को काफी पसंद आए। संजय चतुर्वेदी, संयोजक, दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने बताया कि…
हरिद्वार, 18 अक्टूबर। हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने जेल से फरार हुए कैदियों की मदद करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी नितिन और बॉबी इस्माइलपुर गांव के निवासी है। दोनों फरार कैदी पंकज के रिश्तेदार हैं। सुल्तानपुर से दोनो की गिरफ्तारी की गई। कैदी पंकज और रामकुमार 11 अक्टूबर की रात जेल से हुए थे फरार। हरिद्वार पुलिस ने मदद करने वाले दो और पकड़े। जेल से फरार कैदियों को वाहन व कैश उपलब्ध कराने व आश्रय देने के हैं गंभीर आरोप। एक मददगार को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका जेल। “जो भी…
हरिद्वार, 17 अक्टूबर। हरिद्वार में हर की पौड़ी पर डुबकी की लगाने लायक पानी छोड़ दिया गया है। लोग हर की पौड़ी पर गंगा में डुबकी लगाकर स्नान कर रहे हैं। गंगा बंदी के बाद हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर जल सूख जाने की वजह से लोग स्नान नहीं कर पा रहे थे और उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा था। शुक्रवार सुबह यूपी सिंचाई विभाग ने ब्रह्मकुंड पर डुबकी लगाने योग्य जल छोड़ दिया है। जिससे लोग आसानी से गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। गौरतलब है कि हर साल यूपी सिंचाई विभाग द्वारा साफ सफाई…
