Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

गंगा की मत्स्य संपदा बढ़ाने को सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

November 22, 2026

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

November 22, 2026

मधुमेह से पीड़ित बच्चे भी किसी से कम नहीं, पूरा कर सकते हैं सपने – डीएम ने की सराहना

November 22, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में
हरिद्वार

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

News DeskBy News DeskJune 25, 2026Updated:June 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp


हरिद्वार। शंकर आश्रम के पास गुरुवार को नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर प्रतिष्ठान का शुभारंभ जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, व्यापारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रतिष्ठान के संचालक सचिन गुप्ता और वंश गुप्ता ने स्वामी अवधेशानंद गिरि का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि व्यापार की सफलता का मूल मंत्र सत्यनिष्ठा, विश्वास और ग्राहकों के प्रति आत्मीय व्यवहार है। उन्होंने कहा कि आंखें मानव शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं और उनकी सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। दुनिया के रंगों और सौंदर्य का अनुभव आंखों के माध्यम से ही संभव है, इसलिए गुणवत्तापूर्ण चश्मों और लेंसों का उपयोग आवश्यक है। उन्होंने नैनिश्क ऑप्टिकल्स परिवार को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

संचालक सचिन गुप्ता और वंश गुप्ता ने बताया कि प्रतिष्ठान में आधुनिक तकनीक के साथ आंखों की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले चश्मे, लेंस और विभिन्न ब्रांडों के फ्रेम उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए आकर्षक और आधुनिक डिजाइन के फ्रेम भी रखे गए हैं। आंखों की सुरक्षा और दृष्टि सुधार से जुड़ी हर आवश्यकता के अनुरूप उत्पाद यहां उपलब्ध रहेंगे।

ज़ाइस के सेल्स कंसलटेंट अभिजीत सिंह ने बताया कि लगभग 180 वर्ष पुरानी कंपनी गुणवत्ता के मानकों से कोई समझौता नहीं करती। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार कस्टमाइज्ड लेंस उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे बेहतर और स्पष्ट विजुअल अनुभव मिल सके। चश्मे का चयन करते समय चेहरे की बनावट, फ्रेम का आकार, आयु और अन्य आवश्यक पहलुओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में आंखों से संबंधित समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में नैनिश्क ऑप्टिकल्स पर आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर परामर्श और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही मध्यम वर्गीय ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए किफायती रेंज में भी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

मधुमेह से पीड़ित बच्चे भी किसी से कम नहीं, पूरा कर सकते हैं सपने – डीएम ने की सराहना

November 22, 2026

यूजीसी कानून पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में आने वाले नेता करें चर्चा, श्री अखंड परशुराम अखाड़ा दर्ज कराएगा विरोध

November 20, 2026

कुंभ से पहले गंगा घाटों की सफाई पर नगर आयुक्त सख्त, तीनों पालियों में होगी सफाई

November 17, 2026

सात साल की श्रुति ने सामवेद के 400 मंत्रों का किया सस्वर पाठ, आर्य समाज ने किया सम्मानित

November 14, 2026

भाजपा सरकार के राज में भाजपा के सभासद की अनदेखी, शिलापट्ट पर नाम नहीं होने से नाराज

November 10, 2026

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

कुंभ में तीसरी आंख से होगी हरिद्वार की निगरानी, ICCC सेंटर से जुड़ेगा पूरा शहर

November 3, 2026

आइरिश ब्रिज से बैरागी कैंप तक चलाया स्वच्छता अभियान, 80 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

November 2, 2026
इन्हें भी पढ़े-

पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल, एक फरार – सर्च ऑपरेशन जारी

अपराध April 10, 2025

हरिद्वार। रुड़की कोतवाली क्षेत्र में हाल ही में हुई लूट की वारदात के सिलसिले में…

रात को औचक निरीक्षण पर निकले डीएम मयूर दीक्षित, कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

July 13, 2025

झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता:स्वामी यतीश्वरानंद

October 14, 2026

हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोह: पत्रकारिता ने लिया, स्वतंत्रता के संघर्ष की कोख से जन्म:धर्मेंद्र चौधरी

August 8, 2025
अन्य खबरें

गंगा की मत्स्य संपदा बढ़ाने को सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

November 22, 2026

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

November 22, 2026

मधुमेह से पीड़ित बच्चे भी किसी से कम नहीं, पूरा कर सकते हैं सपने – डीएम ने की सराहना

November 22, 2026

तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर जनता लोकतंत्र विरोधियों को देगी करारा जवाब : बांसुरी स्वराज

November 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,391 Views

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 202613,081 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,058 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.