Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार – हरिद्वार के भगवानपुर स्थित एक प्लास्टिक के रिसाइक्लिंग प्लांट में भीषण आग लग गई। देर शाम आग लगने के बाद चारों तरफ धुएं का गुब्बार फैल गए। आग इतनी भयंकर थी कि चारों तरफ धुंए का गुब्बार फैल गया और दूर से फैक्ट्री में आग दिखाई दे रही थी। सूचना मिलते ही फायर यूनिट भगवानपुर फायर ब्रिगेड की दो यूनिट तत्काल घटना स्थल पहुंची और टीम द्वारा आग को बुझाना शुरू किया। आग की आसमान छूती लपटें देखते हुए अन्य फायर स्टेशन रुड़की, मायापुर हरिद्वार, लक्सर फायर यूनिट मंगलौर को भी मौके पर बुलाया। सभी यूनिट के कर्मचारियों…
जहर देकर हत्या के केस में कोर्ट ने 6 आरोपियों को सुनाई 20 साल कारावास की सजा, लक्सर क्षेत्र का मामला
हरिद्वार – दहेज उत्पीड़न और जहर देकर विवाहिता की हत्या के मामले में द्वितीय अपर जिला जज संजीव कुमार ने छह आरोपियों को 20-20 साल की सजा सुनाई है। मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र के पीतपुर गांव से जुड़ा है जहां साल 2014 में एक विवाहिता को पहले दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और फिर उसकी जहर देकर हत्या कर दी गई थी। शासकीय अधिवक्ता राजकुमार ने बताया कि ग्राम भिककम्पुर जीतपुर निवासी शिकायतकर्ता केशो राम ने अपनी पुत्री मंजू की शादी जुलाई 2013 में आरोपी राजेश कुमार पुत्र धीर सिंह निवासी ग्राम पीतपुर कोतवाली लक्सर के साथ हुई थी।…
देहरादून – देहरादून के एक रेस्टोरेंट में बाथरूम में कैमरा लगाकर महिलाओं की वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। रेस्टोरेंट में काम करने वाला युवक अपने मोबाइल को महिला बाथरूम में छिपा कर उसे रिकॉर्डिंग के लिए ऑन कर देता था। आरोपी लंबे समय से ये घिनौनी हरकत कर रहा था। देहरादून के नामी आनंदम रेस्टोरेंट में छिपकर बनाई गई महिला की वीडियो फुटेज भी बरामद हुई है। मामला 15 अगस्त को चकराता रोड पर बल्लूपुर चौक से पहले पेट्रोल पंप के पास एक रेस्टोरेंट का है। मामले का खुलासा होते ही बीती शाम रेस्टोरेंट में बैठी महिलाओं और…
हरिद्वार – बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज हरिद्वार के साधु संतों ने आक्रोश मार्च निकाला। हरिद्वार के उछाली आश्रम से शुरू होकर हर की पौड़ी तक निकल गए मार्च में बड़ी संख्या में साधु संत मौजूद रहे। इसके बाद हर की पौड़ी पर बांग्लादेश में मरने वाले हिंदुओं को श्रद्धांजलि दी गई। साधु संतों ने मांग की है कि बांग्लादेश में जो अत्याचार हिंदुओं पर हो रहे हैं उसे पर तत्काल रोक लगाई जाए। भारत सरकार बांग्लादेश को लेकर सरकार कठोर कदम उठाए। चेतावनी देते हुए कहा कि बांग्लादेश में हुए तख्ता पलट के…
हरिद्वार – रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक 18 साल की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई। पुलिस के पास मामला गया तो जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। यूपी के नोएडा स्थित फ्लैट से युवती बरामद की गई। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों ने युवती के परिजनों से एक लाख की फिरौती की डिमांड की थी। अब्दुल दईम उर्फ आदिम, नईम और दानिश आरोपियों के नाम है। सद्दाम युवती के साथ अवैध तरीके से शादी करना चाहता था लेकिन उससे पहले ही वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के मुताबिक बीती 12 अगस्त को…
हरिद्वार – मंगलौर कोतवाली पुलिस ने लड़ाई झगड़े में देसी तमंचे पिस्टल और मस्कट लहराने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम बिंटु, गौरव और निशांत हैं। जिनके कब्जे देसी तमंचा, पिस्टल और मस्कट बरामद हुए हैं। मामले की विवेचना जारी है और अभी कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार रात्रि को सूचना प्राप्त हुई की कुछ लड़के ग्राम उल्हेडा से खेड़ाजट जाने वाले मार्ग पर तमंचे लहरा रहे हैं। सूचना पर तुरंत पुलिस टीम को मौके पर टीम को भेजा गया तो उक्त स्थान पर काफी सारे युवक खड़े थे तथा आपस…
हरिद्वार – हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने तीन युवकों का अपहरण करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम श्याम और दीपक हैं। श्याम हरियाणा के भिवांडी और दीपक हिसार जिले का निवासी है। दोनों आरोपियों ने हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के तीन युवकों का अपहरण किया और एक युवक के पिता से 53000 की फिरौती तक ले ली थी। आरोपियों के कब्जे पुलिस ने छीने हुए मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित राम धाम कॉलोनी निवासी संजय चौहान ने शिकायत दर्ज कराई की बीती 5 अगस्त को…
हरिद्वार – हरिद्वार बहादराबाद हाईवे स्थित कुंती नमन कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में कालेज के समस्त स्टाफ ने शिरकत की। बड़ी संख्या में मौजूद छात्र छात्राओं ने वंदे मातरम और भारत माता की जय समेत कई देशभक्ति नारे लगाए। इतना ही नहीं छात्र छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान कुंती नमन कॉलेज के निदेशक राजेंद्र कुमार जोशी ने सबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा अभियान” में भागीदार बनने की अपील की और कहा कि इस बार…
हरिद्वार – देश अपना 78 व स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है जिसको लेकर जहां भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा का आह्वान किया गया है इसी क्रम में हरिद्वार के एसएमजेएन(पीजी) में तिरंगा यात्रा निकल गई। इस तिरंगा यात्रा में कॉलेज के सैकड़ो छात्रों सहित कॉलेज के प्रिंसिपल,स्टाफ के साथ साथ कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पूरी मौजूद रहें। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देश के अमर शहीदों की जय घोष के बीच भारतीय तिरंगे की छटा देखते ही बन रही थी। इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता…
हरिद्वार – भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला हरिद्वार की ओर से आयोेजित तिरंगा यात्रा का प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, नगर विधायक मदन कौशिक, युवा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने शुभारंभ किया। यह यात्रा ज्वालापुर से होते हुए रानीपुर मोड़ तक निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य है कि देश की आन बान और शान के लिए लाखों नौजवानों के बलिदान को याद करते हुए आगामी पीढ़ी वीर सपूतों के बलिदानियों के बारे में जान सके। कार्यक्रम से पूर्व शहीद स्मारक में अमर…
