Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»जहर देकर हत्या के केस में कोर्ट ने 6 आरोपियों को सुनाई 20 साल कारावास की सजा, लक्सर क्षेत्र का मामला
अपराध

जहर देकर हत्या के केस में कोर्ट ने 6 आरोपियों को सुनाई 20 साल कारावास की सजा, लक्सर क्षेत्र का मामला

News DeskBy News DeskAugust 16, 2024No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार – दहेज उत्पीड़न और जहर देकर विवाहिता की हत्या के मामले में द्वितीय अपर जिला जज संजीव कुमार ने छह आरोपियों को 20-20 साल की सजा सुनाई है। मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र के पीतपुर गांव से जुड़ा है जहां साल 2014 में एक विवाहिता को पहले दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और फिर उसकी जहर देकर हत्या कर दी गई थी।

शासकीय अधिवक्ता राजकुमार ने बताया कि ग्राम भिककम्पुर जीतपुर निवासी शिकायतकर्ता केशो राम ने अपनी पुत्री मंजू की शादी जुलाई 2013 में आरोपी राजेश कुमार पुत्र धीर सिंह निवासी ग्राम पीतपुर कोतवाली लक्सर के साथ हुई थी। शादी में शिकायतकर्ता केशोराम ने अपनी हैसियत के अनुसार खूब दान दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ही उनकी पुत्री को उसका पति व उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताडित करने लगे थे। ससुरालियों पर उत्पीड़न और दहेज में पांच लाख रुपये मांगने का आरोप था। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में आरोपी दामाद व उसके परिजनों व रिश्तेदारों से बात की, तो उन्होंने भविष्य में ऐसा नही होने का भरोसा दिलाया था। जिस पर शिकायतकर्ता ने समझाकर पुत्री मंजू को उसकी ससुराल वापिस भेजा था।

बताया कि 15 अक्टूबर 2014 में संदिग्ध हालात में उसकी पुत्री की मृत्यु हो गई थी। पुत्री की मृत्यु के बाद उसकी नाती अपनी ननिहाल में रह रही थी। कुछ दिन के बाद नाती के कपड़े लेने के लिए पुत्री की ससुराल पहुंचे। जहां कपड़ों में मृतक पुत्री मंजू का सुसाइड नोट मिला था। घटना के संबंध में मृतका मंजू के शिकायतकर्ता पिता ने आरोपी दामाद राजेश कुमार पुत्र धीर सिंह, उसकी सास ज्ञानवती व इंद्राज पुत्र जीराम निवासीगण ग्राम पीतपुर कोतवाली लक्सर और महेन्द्र पुत्र सुगन व फूल समंदरी पत्नी महेंद्र निवासीगण ग्राम लालपुर थाना खानपुर और मेघराज पुत्र मुखराम निवासी ग्राम व कोतवाली लक्सर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया था।

मुकदमें में सरकारी पक्ष की ओर से 12 व बचाव पक्ष की ओर से तीन गवाह पेश किए गए। सारी दलीलें सुनने के बाद द्वितीय पर जिला जज ने 6 आरोपियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

हरिद्वार के बाद मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क भी ध्वस्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 05 आरोपी जा चुके हैं जेल 

September 4, 2026

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

कांवड़ से पहले मिलावटखोर सक्रिय, डेयरी पर छापेमारी, मिलावटी पनीर गड्ढा खोदकर दबाया

July 27, 2026

रोड धर्मशाला समिति के सदस्य से मारपीट, नकदी छिनने और पिस्टल निकालने के प्रयास का आरोप

July 26, 2026

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर पर कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पत्नी और दो वर्षीय बेटी घायल

July 22, 2026
इन्हें भी पढ़े-

लक्सर के युवक चला रहे थे वाहन चोर गिरोह, 03 गिरफ्तार, 20 मोटरसाइकिल बरामद

अपराध September 15, 2025

हरिद्वार, संवाददाता। बहादराबाद थाना पुलिस ने एक अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया और…

फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट का निधन, हरिद्वार में की अंतिम सांस, उत्तराखंड में शोक की लहर

November 25, 2025

ट्रैक्टर ट्रॉली में कूड़ा ढके बिना ले जाने पर निगम कर्मचारी को नोटिस, सभी चालकों को दिए सख्त निर्देश

July 4, 2026

शिवालिक नगर में विकास कार्यों की शुरुआत, मुख्य मार्ग व आंतरिक सड़कों का शुभारंभ

December 1, 2025
अन्य खबरें

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.