Author: News Desk

हरिद्वार – हरिद्वार के लक्सर में लेखपाल के साथ की गई मारपीट के मामले में फरार चल रहे प्रतापपुर गांव के ग्राम प्रधान और उसके साथियों के खिलाफ न्यायालय ने कुर्की के नोटिस जारी किए। आदेश के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को आरोपी ग्राम प्रधान और उसके साथियों के घर पर ढोल बजाकर मुनादी कराई और धारा 82 का नोटिस चस्पा किया। गौरतलब है कि लक्सर तहसील क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी ग्रामीण अनूप सैनी ने ग्राम प्रधान पर अवैध खनन किए जाने का आरोप लगाते हुए सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। एसडीएम के आदेश…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार – कांवड मेले के मध्यनजर श्यामपुर थाना पुलिस खास सतर्कता बरत रही है। बुधवार को श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम ने लालढांग क्षेत्र में हाईवे पर संचालित होटल और ढाबों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 13 होटल ढाबों पर प्रोपराइटर/ संचालकों के नाम, रेट लिस्ट और सीसीटीवी कैमरे नही पाए गए। इसके साथ ही वहां नौकरों और किरायेदारों का सत्यापन भी नहीं मिला। लिहाजा पुलिस एक्ट में सभी संचालकों का चालान किया गया और कुल मिलाकर ₹92000 का जुर्माना वसूला गया। श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि पूर्व…

Read More

हरिद्वार – मंगलौर से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन के समर्थकों द्वारा विजय जुलूस के दौरान हिंसा और पत्थरबाजी की गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और एक दिन पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे करतार सिंह भड़ाना के निजी सहायक गौरव भारद्वाज ने इस घटना की निंदा की और कहा इस तरह के अपराध, हिंसा समाज पर हमेशा नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। गौरव भारद्वाज ने कहा कि विजय जुलूस के दौरान पत्थरबाजी और लोगों के साथ अभद्रता बिल्कुल भी जायज नहीं है। वो कांग्रेस…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़।जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में लगी गोली। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया बदमाश। मेरठ के कुख्यात हथियार सप्लायर साजिद उर्फ पिस्टल के रूप में हुई बदमाश की पहचान। रुड़की में हथियारों की सप्लाई करने आया था बदमाश साजिद। देर रात रुड़की के सोनाली पुल के पास हुई थी मुठभेड़।

Read More

हरिद्वार – हरियाणा स्थित कालका के पंचकूला में अपने प्रेमी के साथ मिलकर दादी को मौत की घाट उतारने वाली प्रेमिका को आज हरिद्वार लाया गया। हरिद्वार की पालिका मार्केट से हत्या में प्रयुक्त चाकू, पंच आर चोरी के गहने बरामद हुए। बीते दिनों हरिद्वार से आरोपी युवती की गिरफ्तारी की गई थी। आरोपी सृष्टि की गिरफ्तारी में हरिद्वार पुलिस ने काफी मदद की थी। तब कहीं जाकर कई दिनों से फरार चल रही आरोपी सृष्टि को पुलिस गिरफ्तार किया गया था। आपको बता दे कि गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को हरियाणा पुलिस सृष्टि को रिमांड पर हरिद्वार लेकर आई।…

Read More

हरिद्वार – उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर कार्यक्रम आयोजित किया।यह कार्यक्रम नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 59 के द्वारिका विहार कॉलोनी मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में द्वारिका विहार विकास समिति द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि हरेला पर्व पर्यावरण एवं संस्कृति को जोड़ता है पर्यावरण का संरक्षण उत्तराखंड की संस्कृति का अभिन्न अंग है हमें भौतिकवादी विकास के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण के लिए सबको मिलकर…

Read More

हरिद्वार – दो दिन पहले मंगलौर में हिंसा और पत्थरबाजी करने वाले पत्थरबाजी करने वाले पांच आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम जुऐब, शुएब, साकिब, सनाउल्लाह और दिलनवाज है। मंगलौर क्षेत्र से ही पुलिस ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की है। बता दे कि दो दिन पहले कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक काजी निजामुद्दीन के समर्थकों द्वारा जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान उनके समर्थकों ने मंगलौर कस्बे के दुकानदारों के साथ अभद्रता और उनके मकानों दुकानों पर पत्थरबाजी की। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें काजी…

Read More

हरिद्वार – खानपुर विधायक उमेश कुमार हमेशा से ही कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। जब से वो खानपुर से विधायक बने हैं तब से उत्तराखंड के इतिहास में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। ऐसे में उमेश कुमार के द्वारा उत्तराखंड की राजनीति में एक ऐलान ऐसा किया गया जो आज तक किसी विधायक के द्वारा जब से उत्तराखंड वजूद में आया। उमेश कुमार के द्वारा ऐलान किया गया था जिले के हाई स्कूल और इंटर में टॉप करने वाले बच्चों को वह हवाई जहाज से मुंबई टूर पर लेकर जाएंगे और वहां उन्हें मनोरंजन के साथ-साथ में…

Read More

हरिद्वार – मंगलौर में नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन की रैली के दौरान हंगामा हो गया। कस्बे में रातभर हंगामा चलता रहा। घटना रात करीब 10 बजे के आसपास की घटना बताई जा रही है। जब काजी निजामुद्दीन की रैली के दौरान हंगामा हुआ। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के बीच में कुछ पुलिसकर्मी खड़े दिखाई दे रहे हैं। भीड़ में मौजूद लोगों ने हाथ में लाठी डंडे भी लिए हैं और पुलिस से नोकझोंक करते हुए भी दिखाई दे रहे है। मंगलौर कस्बे में हंगामे के…

Read More

हरिद्वार – फौरेस्ट क्रिकेट क्लब (एफ.सी.सी.) कोटद्वार द्वारा पहले टी-20 एक दिवसीय शिवालिक कप 2024 किक्रेट टूर्नामेन्ट का आयोजन किया गया। हरिद्वार के आकरा किक्रेट अकेडमी, जमालपुर में पहला मैच खेला गया। क्रिकेट टूर्नामेन्ट में कुल 04 टीमो ने प्रतिभाग किया। पहली फौरेस्ट किक्रेट कल्ब, कोटद्वार (एफ.सी.सी.) दूसरी रॉयल फौरेस्ट किकेट कल्ब, हरिद्वार तीसरी (आर.एफ.सी.सी.आर), देहरादून फौरेस्ट किक्रेट कल्ब (डी.एफ.सी.सी.) और चौथी प्रो किक्रेट देहरादून। प्रथम मुकाबला रॉयल फौरेस्ट किकेट कल्ब, हरिद्वार व प्रो किक्रेट देहरादून के मध्य खेला गया। इस बेहद ही रोमांचकारी मैच में हरिद्वार ने अन्तिम ओवर में 10 रनो से अपनी जीत दर्ज की। जिसके बाद…

Read More