Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार – हरिद्वार में प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य को औचक निरीक्षण के नाम पर परेशान करने वाले खंड शिक्षा अधिकारी को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है। खानपुर ब्लॉक के चंद्रपुरी गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्दोष कुमार से दस हजार की रिश्वत मांगी गई थी। पीड़ित प्रधानाचार्य ने विजिलेंस को शिकायत करते हुए बताया था कि उप शिक्षा अधिकारी रियाजुद्दीन सिद्दीकी औचक निरीक्षण करने और जांच में क्लीन चिट देने की एवज में 10 हज़ार रुपए की मांग कर रहा था। बताया कि आरोपी इससे पहले भी रिश्वत ले चुका है। शिकायत…
हरिद्वार – एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कलियर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने देह व्यापार में संलिप्त 19 लोगों की गिरफ्तारी की है। कलियर-सोहलपुर रोड़ स्थित रहमत साबरी गेस्ट हाउस से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 8 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने देह व्यापार गिरोह चलाने वाले सरगना मुफ्तफा को भी दबोचने में सफलता हासिल की। मुस्तफा बाहर से अपने गेस्ट हाउस पर गरीब महिलाओं और लड़कियों को बुलवाकर उनसे देह व्यापार का धंधा करवाता था। मुस्तफा पर पूर्व में भी देह व्यापार के…
हरिद्वार – हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में इन दिनों गुलदारों की दहशत है। बहादराबाद क्षेत्र के गांव अलीपुर में गुलदार की दहशत है। मंगलवार देर रात अलीपुर गांव में गुलदार ने सिडकुल स्थित फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए जा रहे दो युवकों पर हमला कर दिया। गुलदार ने बाइक सवार दोनों युवकों के पैरों पर पंजा मारकर उन्हें घायल कर दिया। इस दौरान युवकों के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग गया। सोशल मीडिया पर दोनों युवकों के घायल होने के बाद के वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आते जाते राहगीरों पर हमला होने से ग्रामीणों…
हरिद्वार- लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित बहादरपुर अड्डे पर हुए अशोक सैनी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। आज इस हत्याकांड में शामिल तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई। आरोपियों की निशानदेही से पुलिस ने मृतक की लाइसेंस पिस्टल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। अब तक हत्याकांड में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दरअसल बीती एक जुलाई की रात जमीनी विवाद के चलते बहादरपुर गांव निवासी अशोक सैनी की हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर…
हरिद्वार – मंगलोर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग में कोई हिंसा के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता एकजुट दिखाई दिखाई। काजी निजामुद्दीन, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सांसद इमरान मसूद, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, सुनीत हृदयेश समेत सभी पांचों विधायकों ने पहले एसपी देहात कार्यालय का घेराव किया और उसके बाद मंगलौर कोतवाली का घेराव कर दिया। शाम होने तक सभी कांग्रेसी मंगलौर कोतवाली में ही डटे रहे। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर राज्य सरकार के दबाव में काम करने और मतदान प्रभावित कर कांग्रेस समर्थकों को वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया। मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में खूनी संघर्ष, भारी पुलिस…
हरिद्वार – हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार की दहशत भी इतनी कि कुछ लोगों ने शेरों के झुंड को गुलदार समझ लिया और सोशल मीडिया पर एक वीडियो को वायरल कर दिया। हालांकि कि वायरल वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है। क्योंकि शेर केवल गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में ही पाए जाते हैं। उत्तराखंड के जंगलों में केवल बाघ और गुलदार ही पाए जाते हैं। पिछले कि दिनों से लक्सर के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार की दस्तक से लोगों में दहशत है। सबसे पहले लकसरी गांव से सटे खेतों में…
हरिद्वार – बुधवार को मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग होनी है। वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतार दिया है। रुड़की स्थित एक निजी होटल में सांसद इमरान मसूद, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भाजपा सरकार पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मंगलोर विधानसभा का चुनाव जीतने के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी दशा में मंगलोर विधानसभा का चुनाव प्रभावित नहीं होने देंगे। फैक्ट्री मालिकों, ईंट भट्टों के…
हरिद्वार – लालढांग क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलभराव की समस्या को लेकर सांकेतिक धरना दिया और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की। कांग्रेस नेता गुरजीत लहरी ने कहा कि इस बार एक दिन की बारिश में लालढांग क्षेत्र में भयंकर जलभराव हो गया था। प्रशासन के अधिकारियों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। गुरजीत लहरी ने आरोप लगाया कि हरिद्वार जिले का सबसे पिछड़ा क्षेत्र होने के बावजूद भी यहां बिजली, पानी, सड़क शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पाई है। सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के…
हरिद्वार – जौलाई-2024 दिन मंगलवार, विक्रम संवत 2081(वर्षा ऋतु) *(कालयुक्त संवत)* शकसंवत 1946 *सूर्योदय 05:23 सूर्यास्त 19:20 सूर्य- राशि (मिथुन) उत्तरायण* *आज गडमूल चल रहे हैं!* मित्रों आज *आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष* कि *चतुर्थी* तिथि है आज का नक्षत्र *अश्लेषा 07:54/मघा* है आज चन्द्रमा *कर्क/सिंह* राशि में है आज दिशाशूल :- उत्तर दिशा में है अतः अगर इस दिशा कि यात्रा करनी पड़े तो *तिल* का सेवन करके ही चले। जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी आज का *राहुकाल 16:00 से 17:40* तक रहेगा इस समय मैं कोई लेन-देन या शुभ कार्य ना करे! _____________________ मेष (चु,चे,चो,ला,लि,लु,ले,लो,अ):- आपके प्रतिद्वंदी…
हरिद्वार – हरिद्वार में प्रस्तावित हर की पौड़ी कॉरिडोर योजना को लेकर एक बार फिर से कांग्रेस ने आवाज बुलंद की। आज हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार से कॉरिडोर योजना की डीपीआर सार्वजनिक करने की मांग की और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। हरिद्वार कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कॉरिडोर योजना को लेकर हरिद्वार की जनता में भय का माहौल है इसलिए स्थानीय भाजपा विधायक को भी इस पर चुप्पी तोड़कर स्तिथि स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हर की पौड़ी…
