Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार – बीजेपी युवा मोर्चा ज़िला द्वारा कारगिल दिवस पर वीर शहीदों को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हरिद्वार के शिवालिक नगर में शहीद रणजीत सिंह चौक पर देश के वीर शहीदों के सम्मान में प्रदर्शनी लगाई गई और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कारगिल के शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। ज़िला अध्यक्ष संदीप गोयल ने वीर जवानों के बलिदान को राष्ट्र का सर्वोच्च बलिदान बताया। निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा की देश के युवाओ को राष्ट्र सेवा में अपना…
हरिद्वार – हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान कावड़ियों के लिए देवदूत साबित हो रहे हैं। गुरुवार हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह रहे 7 कांवड़ियों को एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल। बचाए गए सभी कांवड़िए हरियाणा और यूपी के रहने वाले हैं। जो कांगड़ा घाट पर स्नान कर रहे थे। जान बचाए जाने के बाद कांवड़ियों ने पुलिस का आभार जताय। आपको बता दें कि इस समय हरिद्वार में कावड़ मेले के मध्यनजर सभी गंगा घाटों पर एसडीआरएफ…
हरिद्वार — हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आज रुड़की और लक्सर में कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित भी किया । एसएसपी ने बताया कि आने वाले दिनों में डाक कांवड़ पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। इस चुनौती से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयारी है। वो लगातार जोन और सुपर जोन के अधिकारियों के संपर्क में हैं। उन्हे ड्यूटी पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं और साथ ही पिछले वर्ष के कांवड़ मेले के अनुभव भी उनसे साझा किए जा…
हरिद्वार – लक्सर के सोपरी गांव के पास आज एक युवक गंगा की तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली में तैनात पुलिस के जवान गंगा सिंह, अजीत तोमर और एफएम बलदेव मौके पर पहुंचे और आपदा मित्रों की सहायता से युवक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पानी की तेज लहरों के बीच से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि सोपारी गांव के पास एक युवक गंगा की तेज धारा में बह गया है और वो बीच गंगा…
हरिद्वार – हरिद्वार जनपद में आगामी 27 जुलाई से 2 अगस्त तक सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है। बता दे कि हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले के मध्यनजर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार हरिद्वार कांवड़ मेले में पांच करोड़ से ज्यादा कांवड़िए हरिद्वार गंगाजल लेने आएंगे। इसी के चलते जनपद में भारी भीड़ रहेगी। हाईवे पर जाम रहेगा। इसलिए जिला प्रशासन ने यह फैलाया लिया है कि आगामी 2 अगस्त को महाशिवरात्रि…
हरिद्वार – रोटरी क्लब रानीपुर का शपथ ग्रहण समारोह इंडस्ट्रियल एरिया हरिद्वार में स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। सभा में मुख्य अतिथि चंडीगढ़ रोटरी की मंडल अध्यक्ष डा. रीटा कालरा का स्वागत क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन विनीत जलान ने किया। इसके उपरांत पूर्व अध्यक्ष राजीव भल्ला ने सभा में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। अपने कार्यकाल का ब्यौरा देते हुए सचिव रोटेरियन डा. विमल कुमार ने क्लब की कई उपलब्धियों को गिनवाया। क्लब सदस्यों ने पोलियो उन्मूलन (रोटरी फ़ाउंडेशन) के लिए इस साल एक लाख रूपये की धन राशि दान की। कनखल के श्री मिथिलेश सनातन धर्म…
हरिद्वार – कांवड़ियों के भेष में आने वाले हुड़दंगियों से पुलिस से निपटेगी। डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि कावड़ यात्रा एक तीर्थ यात्रा है और सभी को भक्ति भाव के साथ कांवड यात्रा करनी चाहिए। सोमवार शाम हरिद्वार पहुंचे डीजीपी अभिनव कुमार ने कावड़ मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की। मेला नियंत्रण भवन में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए डीजीपी ने जिला पुलिस के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। मीडिया से बात करते हुए डीजीपी ने कहा कि इस बार की कावड़…
हरिद्वार – सावन महीने की शुरुआत के साथ हरिद्वार में कांवड मेले का आगाज हो गया है। आज हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी हर की पैड़ी पर पहुंचकर गंगा पूजन कर कांवड मेले की शुरुआत की और मेले के सकुशल संपन्न होने की कामना की। प्रशासनिक दलबल के साथ पहुंचे डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने हर की पैड़ी पर गंगा सभा के पदाधिकारियों के साथ गंगा पूजन किया। डीएम ने कहा कि कांवड मेले की विधिवत शुरुआत आज से हुई है। शुरुआत से ही शिव भक्त कावड़ियों में भरपूर उत्साह देखा जा रहा है। सभी…
हरिद्वार – कांवड मेले की शुरुआत होते ही गंगा में कांवड़ियों के बहने के मामले बढ़ने लगे हैं। सोमवार को इस तरह के दो हादसे हुए हुए जिनमें एसडीआरएफ की टीम ने जान पर खेलकर दोनों लोगों को बचा लिया। हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर हरियाणा का एक कांवड़िया गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गया तो वही बैरागी कैंप में भी एक स्थानीय व्यक्ति शराब के नशे में गंगा में बह गया। उसे भी एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल रेस्क्यू किए। Case1 – हरिद्वार के कांगड़ा घाट के पास हरियाणा के रोहतक से आया एक कांवड़िया गंगा…
हरिद्वार – आज से सावन के महीने की शुरुआत हो गई है और आज के दिन विशेष संयोग बना है कि सोमवार के दिन से सावन की शुरुआत हुई है। हरिद्वार के कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह सवेरे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा है। श्रद्धालु गंगाजल, दूध, दही, भांग-धतूरे और बेलपत्र से भगवान शिव की पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना कर रहे हैं। भगवान शिव की ससुराल है कनखल नगरी — हरिद्वार की कनखल नगरी भगवान शिव की ससुराल है और मान्यता है कि भगवान शिव सावन के महीने में कनखल में ही निवास…
