Author: News Desk

हरिद्वार। समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुँचाना ही वास्तविक सेवा है। यह बात दर्जाधारी राज्यमंत्री सुनील सैनी जो पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष हैं, ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक में कही। रोशनाबाद स्थित विकास भवन सभागार में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जनपद हरिद्वार के समाज कल्याण विभाग, जनजाति कल्याण विभाग तथा उनके अधीन संचालित आवासीय विद्यालयों एवं संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे। सुनील ने कहा कि समाज कल्याण विभाग की सभी योजनाएं त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से जरूरतमंदों तक पहुँचनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश…

Read More

हरिद्वार। दीपावली से पहले हरिद्वार पुलिस ने आम लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर चलाए गए ऑपरेशन रिकवरी के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 32 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹8 लाख बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि नवरात्रि के दौरान भी पुलिस ने 70 फोन बरामद कर वसूली कराई थी। सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि बरामद मोबाइलों में कई फोन अन्य राज्यों से हरिद्वार में रोजगार के लिए…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। दीपावली पर्व से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नकेल कसते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। थाना बुग्गावाला क्षेत्र के अंतर्गत चौकी अमानतगढ़ के पास मुजफ्फरनगर से देहरादून सप्लाई के लिए जा रहे करीब दस क्विंटल मावा से भरी एक महिंद्रा एसयूवी 500 गाड़ी को पकड़ लिया गया। मावे में मिलावट और अस्वास्थ्यकर स्थिति मिलने पर उसे मौके पर ही गड्ढा खोदकर नष्ट कराया गया। पकड़े गए मावे की अनुमानित कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड डॉ. आर राजेश कुमार के निर्देश…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। वित्तीय सेवा विभाग भारत सरकार के निर्देशानुसार गुरुवार को हरिद्वार में आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान के अंतर्गत डीएफ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सिडकुल स्थित एक निजी होटल में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने की। शिविर में जिले के सभी बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर पीएनबी, एसबीआई, एलआईसी, जीआईसी, सेबी, म्यूचुअल फंड कंपनियों सहित विभिन्न वित्तीय संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी, ग्राहक तथा प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लीड बैंक मैनेजर दिनेश गुप्ता ने बताया कि हरिद्वार उत्तराखंड का पहला जिला है जिसने यह शिविर आयोजित…

Read More

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक इण्डिका कार से करीब 300 किलो गोमांस बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान रुड़की की ओर से हरिद्वार आ रही एक संदिग्ध इण्डिका कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन को तेज गति से भगाने की कोशिश की। थाना मोबाइल और हाईवे…

Read More

देहरादून। देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित 44वीं नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप में राजस्थान के नन्हे निशानेबाज मास्टर परीक्षित नेगी ने शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। सब यूथ वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में परीक्षित ने 400 में से 357 अंक अर्जित कर नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। कोच राहुल सैनी ने परीक्षित के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह अब तक का राजस्थान का सबसे उम्दा प्रदर्शन रहा है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में इस स्तर पर क्वालीफाई करना गर्व की बात है,…

Read More

हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों, ढाबों और सड़कों किनारे बैठकर शराब पीने और हुड़दंग मचाने वाले 42 लोगों को धर दबोचा। पुलिस ने सभी के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹10,500 संयोजन शुल्क वसूला। इसके अलावा मौके से 12 वाहनों को भी पुलिस ने सीज किया। एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर सिडकुल पुलिस ने गुरुवार रात क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। टीमों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों और ढाबों पर चेकिंग की। इस दौरान कई युवक खुलेआम शराब पीते और शोर-शराबा करते मिले। पुलिस ने मौके पर…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। दीपों के महापर्व दिवाली को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर तैयारी तेज कर दी है। मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार ने ठोस प्लान बनाया औरबुधवार को सफाई निरीक्षकों और पर्यावरण मित्रों की बैठक लेकर साफ-सुथरी दिवाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी वार्डों और बाजारों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। दो पालियों में होगी सफाई व्यवस्था नगर आयुक्त ने कहा कि शहर के सभी 60 वार्डों में सफाई व्यवस्था को दोनों पालियों में सुचारू रखा जाए। उन्होंने साफ…

Read More

हरिद्वार। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए सिडकुल क्षेत्र में पैदल गश्त अभियान चलाया। बुधवार को थाना सिडकुल पुलिस ने थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में रावली महदूद बाजार में गश्त करते हुए अतिक्रमण हटाया और बिना नंबर व संदिग्ध वाहनों की जांच की। गश्त के दौरान पुलिस ने चार मोटरसाइकिलों को सीज किया, जबकि कुल 30 चालान किए गए। जिनमें से 15 चालान न्यायालय और 11 चालान मौके पर नगद काटकर जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने त्योहारों से पहले बाजार में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। बुधवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में विभाग की टीम ने पथरी पुलिस टीम के साथ संयुक्त छापेमारी की। टीम ने ग्राम पदार्था के मुस्तफाबाद स्थित दो मिठाई निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया, जहां बड़ी मात्रा में मिलावटी और अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार की जा रही मिठाई बरामद हुई। निरीक्षण के दौरान एक गोदाम में गुलाब जामुन, बतिशा और सफेद रसगुल्ला जैसे उत्पाद बनते पाए गए। गंदगी और अस्वच्छ माहौल देखकर टीम ने मौके से तीन…

Read More