Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
अनिल शर्मा, लालढांग। भरसार विश्वविद्यालय के पर्वतीय कृषि महाविद्यालय, रानीचौरी (टिहरी गढ़वाल) में संचालित अखिल भारतीय क्षमतावान फसल अनुसंधान कार्यक्रम के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति के कृषकों के लिए टीएसपी योजना के तहत ग्राम रसूलपुर मीठीबेरी में “क्षमतावान फसल: मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने की।गोष्ठी का संचालन वैज्ञानिक अरुणिमा पालीवाल ने किया। उन्होंने कृषकों को क्षमतावान फसलों के महत्व, खेती के साथ मृदा परीक्षण की आवश्यकता तथा मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। पशु वैज्ञानिक शिखा ने उत्तम पशु आहार प्रबंधन…
हरिद्वार, संवाददाता। लक्सर कोतवाली क्षेत्र में हुए गैंगस्टर विनय त्यागी हत्याकांड को लेकर उठ रहे सवालों और परिजनों की आपत्तियों को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया है। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मामले की जांच तथ्यपरक तरीके से की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी की जिम्मेदारी सीओ सिटी हरिद्वार शिशुपाल सिंह नेगी को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में टीम घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों साक्ष्यों और परिस्थितियों की गहन जांच करेगी तथा समयबद्ध…
हरिद्वार, संवाददाता। कुख्यात गैंगेस्टर विनय त्यागी ने एम्स ऋषिकेश में आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बीते दिनों पेशी पर ले जाते समय उस पर दो बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर फ़ायरिंग कर जानलेवा हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। रुड़की से लक्सर न्यायालय में पेशी के लिए ले जाए जा रहे विनय त्यागी पर रास्ते में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत नाजुक होने पर उसे तत्काल एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी…
हरिद्वार, संवाददाता। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के फ्लाईओवर पर एक दिन पहले हुए सनसनीखेज गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पेशी पर ले जाए जा रहे बदमाश विनय त्यागी पर फायरिंग कर फरार हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार शाम खानपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी यादव उर्फ शेरा और अजय के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं। बता कि घायल विनय त्यागी का अस्पताल में इलाज जारी है। एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि…
हरिद्वार, संवाददाता। एक दिन पहले लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर हुए गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों खानपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आज गुरुवार शाम को दोनों की गिरफ्तारी की गई है। आरोपियों के नाम सन्नी यादव और अजय हैं। जिन्होंने पेशी के लिए जा रहे बदमाश विनय त्यागी को गोलियां मारी और फरार हो गए थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आमने आया कि दोनों हार्डकोर क्रिमिनल हैं, जिन पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी देहात शेखर…
लक्सर, हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर पुलिस कस्टडी में जिस विनय त्यागी को गोली मारी गई वो एक कुख्यात बदमाश है और उसका आपराधिक इतिहास लंबा और खौफनाक रहा है। त्यागी पर हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, रंगदारी और संगठित अपराध समेत कुल 59 मुकदमे दर्ज बताए जाते हैं। वह 17 सदस्यीय गिरोह का सरगना , जिसका नेटवर्क दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र तक फैला हुआ है। चौंकाने वाली बात यह रही कि त्यागी का गिरोह न तो हरिद्वार में और न ही उत्तराखंड में औपचारिक रूप से रजिस्टर्ड है। विनय त्यागी मूलरूप से उत्तर प्रदेश…
हरिद्वार, संवाददाता। अंकित भंडारी केस से जुड़े एक कथित ऑडियो और वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। ऑडियो में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम कथित तौर पर लिए जाने से तो भूचाल मच गया। हालांकि इस मामले में बहादराबाद थाना पुलिस ने सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई अतमलपुर बौंग्ला निवासी डॉ. धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर की गई है। शिकायतकर्ता ने दोनों आरोपियों पर भाजपा नेता दुष्यंत गौतम की सामा,जिक और राजनीतिक छवि धूमिल करने का आरोप…
उत्तराखंड, देहरादून। श्री गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर राज्य सरकार ने 27 दिसंबर को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में उत्तराखंड शासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के समस्त शासकीय व अशासकीय कार्यालयों के साथ ही शैक्षणिक शासकीय-अशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और विद्यालयों में 27 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना संख्या 1792/xxxi (15) G/2025-74 (सा0)/2016 दिनांक 23 दिसंबर 2025 के तहत यह निर्णय लिया गया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेशभर…
लक्सर, संवाददाता। रुड़की से लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए लाए जा रहे एक बदमाश विनय त्यागी पर बुधवार को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। लक्सर ओवरब्रिज पर अचानक सामने आए बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान विनय त्यागी को कई गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे लक्सर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसे तत्काल हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने पुलिस वाहन पर सीधे फायरिंग की।…
हरिद्वार। आज भी ग्रामीण क्षेत्र में अंग्रेजी हुकूमत की मिसाल देखने को मिली है। जहां मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला दो घंटे तक रहम की भीख मांगती रही लेकिन गुस्साई भीड़ ने उसकी एक न सुनी। महिला को खंबे से बांधकर न सिर्फ पीटा गया बल्कि उसका सामाजिक शोषण भी किया गया। क्योंकि समाज में महिलाओं को पुरुषों के बराबर दर्जा देने के बड़े बड़े दावे किए जाते हैं। इस मामले में वो सब दावे फेल हो गए। महिला गिड़गिड़ाती रही लेकिन पुरुष प्रधान इस देश में उसकी किसी ने नहीं सुनी। लोग गालियां देते रहे और उस पर…
