Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»नगर आयुक्त IAS नंदन कुमार ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, गंगा घाटों को अतिक्रमण मुक्त करने के दिए निर्देश
हरिद्वार

नगर आयुक्त IAS नंदन कुमार ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, गंगा घाटों को अतिक्रमण मुक्त करने के दिए निर्देश

News DeskBy News DeskJune 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार के नगर आयुक्त आईएएस नंदन कुमार ने शनिवार को शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई कार्यों का स्थलीय जायजा लेते हुए अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने गंगा घाटों की सफाई को और प्रभावी बनाने और उसकी क्षमता में वृद्धि करने पर विशेष जोर दिया। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि घाटों को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त किया जाए ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने घाटों पर सफाई कार्यों को और अधिक सुव्यवस्थित और नियमित करने की आवश्यकता पर बल दिया। मौके पर मौजूद सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि सफाई कार्यों की संख्या और संसाधनों में वृद्धि की जाए ताकि कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने शहर में चल रही नाले और नालियों की सफाई का भी जायजा लिया। विशेष रूप से चैकडैम और भूरे की खोल क्षेत्र में चल रहे सफाई कार्यों को देखा गया। उन्होंने निर्माण अनुभाग को निर्देशित किया कि इन कार्यों को दो पालियों में विभाजित करके तेज गति से किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सभी कार्य वर्षा ऋतु से पहले पूर्ण कर लिए जाएं ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से बचा जा सके।

हर की पौड़ी क्षेत्र में गंगा घाटों की सफाई का विशेष निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त ने मौके पर उपस्थित सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया कि घाटों पर साफ-सफाई की क्षमता में इजाफा किया जाए तथा कार्य अधिक प्रभावी तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता हमारी प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस निरीक्षण के दौरान नंदन कुमार के साथ उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल, मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकांत, सफाई निरीक्षक धीरेन्द्र सेमवाल सहित अन्य निगमकर्मी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सफाई कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए और इसकी नियमित निगरानी की जाए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026

यति रामस्वरूपानंद गिरी को चौकी से साथ ले गए यति नरसिंहानंद, मंदिर विवाद में लगाए गंभीर आरोप

August 5, 2026

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

July 28, 2026

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026

हरिद्वार के लिए बड़ी उपलब्धि, केरियर्स360 रैंकिंग में एमसीएस बाल विद्यापीठ को ट्रिपल-ए ग्रेड

July 22, 2026

लालढांग में हनुमान प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकली, सोमवार को होगा विशाल भंडारा

July 19, 2026
इन्हें भी पढ़े-

प्रेमनगर आश्रम में हुआ भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम, आयुष विभाग के तत्वावधान में जुटे विविध क्षेत्रों के प्रतिनिधि

हरिद्वार June 21, 2025

हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग के तत्वावधान में प्रेमनगर आश्रम परिसर…

विधायक उमेश कुमार ने ली भाजपा सांसद की चुटकी, कहा – करते हैं प्रेम

September 12, 2024

रेस्क्यू के दौरान वनकर्मि को अजगर ने काटा, अस्पताल में चल रहा इलाज

November 5, 2024

उत्तराखंड के सात जिलों में तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज तूफान-बिजली की चेतावनी

May 30, 2025
अन्य खबरें

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,895 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.