Author: News Desk

हरिद्वार, संवाददाता। थाना बहादराबाद क्षेत्र में दंपति से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश विनोद को भगवानपुर के चौली गांव से दबोचने में सफलता हासिल की और उसके कब्जे से लूटे गए आभूषण भी बरामद किए। आरोपी ने अन्य बदमाशों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने वारदात में शामिल बदमाश, अंकुर और लाखन उर्फ़ लक्खा को पूर्व में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक बीती 17 सितंबर की शाम करीब 6 बजे शब्बू निवासी कलियर अपनी पत्नी…

Read More

अनिल शर्मा , लालढांग। हरिद्वार। लालढांग न्याय पंचायत की प्रमुख समस्याओं को लेकर शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला मुख्यालय रोशनाबाद पहुंचकर जिलाधिकारी हरिद्वार और प्रभागीय वनाधिकारी से मुलाकात की। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को अवगत कराया कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही हाथियों की आवाजाही को देखते हुए हाथी सुरक्षा प्राचीर निर्माण की आवश्यकता बताई गई। इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल ने भू-कटाव से निपटने के लिए तटबंध निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग पर वर्षा के पानी की निकासी…

Read More

हरिद्वार/देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर वायरल और लीक मामले में गुरुवार को शासन और पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार तीन बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दायरे में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक असिस्टेंट प्रोफेसर और दो पुलिसकर्मी आए। शासन ने सबसे पहले बहादरपुर जट गांव स्थित परीक्षा केंद्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट एन. तिवारी को निलंबित कर दिया। बीती 21 सितंबर को आयोजित हुई भर्ती परीक्षा में उन्हें सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई थी। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि इसी परीक्षा केंद्र से पेपर के कुछ फोटो बाहर गए थे। लापरवाही बरतने पर शासन ने यह…

Read More

अनिल शर्मा। लालढांग, संवाददाता। लालढांग चिल्लरखाल–सिगड़ी–कोटद्वार मोटरमार्ग निर्माण को लेकर कंडी रोड संघर्ष समिति ने गुरुवार को पूर्व सैनिक संगठन के बैनर तले आक्रोश रैली का आयोजन किया। रैली का नेतृत्व पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन नारायण सिंह रावत ने किया। रैली में क्षेत्र के पूर्व सैनिक, किसान, महिलाएं और छात्र मीठी बेरी तिराहे पर एकत्र हुए। वहां से उन्होंने नारीबाजी करते हुए लालढांग गांधी चौक तक मार्च किया। रैली में शामिल पूर्व सैनिकों ने सरकार से मांग की कि मोटरमार्ग निर्माण को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को यात्रा में होने वाली कठिनाइयों से राहत…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UKSSSC) परीक्षा पेपर वायरल मामले के मुख्य आरोपी खालिद मलिक पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बृहस्पतिवार को हरिद्वार के सुल्तानपुर में खालिद के घर के पास उसके परिवार द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रशासन की टीम ने पीडब्ल्यूडी की जमीन पर खालिद के चाचा मुन्ना हसन द्वारा की गई दुकान के अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त करने के लिए पहुंची। इस दौरान सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स भी तैनात रही। इससे पहले खालिद के पिता के खिलाफ बिजली…

Read More

हरिद्वार, रानीपुर। शिवालिक नगर क्षेत्र में दुकान पर दबंगई और गाली-गलौज करने पहुंचे युवकों के खिलाफ रानीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से मारपीट में प्रयुक्त बांस के डंडे और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। 22 सितंबर को सुमित पांडे निवासी क्यू-262 शिवालिक नगर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर कुछ अज्ञात युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। इनमें से एक की पहचान उसने मुन्ना निवासी ज्वालापुर के रूप में की। आरोप है कि युवकों ने दुकान पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट का…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र के झिड़ियान फतेहपुर में मावा भट्टियों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन देहरादून के आदेश पर उपायुक्त गढ़वाल मंडल आर.एस. रावत के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, योगेंद्र पांडेय, कैलाश चंद्र टम्टा, पवन कुमार तथा भगवानपुर पुलिस प्रशासन शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान तीन कारोबारियों के यहां करीब 1.5 कुन्तल मावा बरामद हुआ, जो संदिग्ध पाया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई करते हुए मावे के…

Read More

देहरादून, 24 सितंबर। UKSSSC पेपर लीक मामले में शासन ने विशेष जांच दल यानि एसआईटी गठित कर दिया है। यह एसआईटी एडिशनल एएसपी की अध्यक्षता में काम करेगी और उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जज इसकी पूरी निगरानी करेंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्धन देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जांच दल को एक माह के भीतर पूरी जांच पूरी करने का निर्देश दिया गया है। जानकारी के अनुसार, इस मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद खालिद को एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आज उसे हरिद्वार लाकर घटना का सीन रीक्रिएट कराया गया, ताकि पुलिस जांच को ठोस…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत जल निकाय पुनर्जीवन कार्यों की समीक्षा बैठक बुधवार को विकास भवन में आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोंडे ने बैठक में गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि कुल 50 में से 40 जल निकाय कार्य पूर्ण होने के बावजूद संबंधित सूचनाएं अवनी ग्रामीण ऐप और नीति आयोग के पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई हैं। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि सभी अद्यतन सूचनाएं आज शाम तक पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएँ। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा न होने…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। श्री अखंड परशुराम अखाड़े की ओर से पहले नवरात्र पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान के विरोध में जागरूकता पोस्टर जारी किए गए। इस अवसर पर माया देवी मंदिर के मुख्य पुजारी भास्कर पुरी महाराज, अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक समेत कई साधु संत उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की दीवारों और प्रवेश द्वार पर जागरूकता पोस्टर लगाए और लोगों से धार्मिक मर्यादाओं का पालन करने की अपील की।अखाड़े द्वारा जारी पोस्टरों के माध्यम से लोगों से अपील की गई है कि जागरण, रामलीलाओं, भजन संध्या और शोभायात्राओं जैसे धार्मिक आयोजनों में देवी देवताओं का उपहास और…

Read More