Author: News Desk

हरिद्वार, 08 अगस्त। हरिद्वार–पुरकाजी (एनएच 334ए) को फोरलेन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में डीएम कार्यालय में हुई अहम बैठक में प्रस्तावित अलाइनमेंट को लेकर सहमति बनी। बैठक में लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद, खानपुर विधायक उमेश कुमार, हरिद्वार विधायक प्रतिनिधि अमित गौतम, पार्षद मयंक गुप्ता, एनएचएआई के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क का डिज़ाइन ऐसा हो, जिससे लोगों का जीवन आसान बने, यात्रा सुरक्षित और सुखद हो, और वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगे। खानपुर विधायक उमेश कुमार और लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार, संवाददाता। श्यामपुर थाना पुलिस, ज्वालापुर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अब तक ऑपरेशन कालनेमि के तहत सबसे सटीक कार्रवाई की। पुलिस ने चंडीघाट बस्ती से एक दुष्कर्म के आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक कुमार सैनी है, जो सुभाषनगर का रहने वाला है। आरोपी खुद को भगवान बताकर लोगों को गुमराह करने का काम करता है। इतना ही नहीं इसने एक बच्ची को मनोकामना पूरी होने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमी के तहत आरोपी दबोच लिया। पूरे उत्तराखंड में…

Read More

हरिद्वार। पत्रकारों की सम्मानित संस्था प्रेस क्लब (रजि) हरिद्वार हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोह धूमधाम से मनाने जा रहा है। वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रंखला का शुभारंभ सोमवार, 11अगस्त 25 को प्रेस क्लब हरिद्वार के सभागारव्याख्यान माला के साथ शुरू होने जा रहा है। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एनयूजे, आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी एवं मुख्य वक्ता माधवराव स्प्रे संग्रहालय, भोपाल के संस्थापक विजयदत्त श्रीधर मौजूद रहेंगे। प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी…

Read More

लक्सर, हरिद्वार। लगातार हो रही बारिश के चलते लक्सर क्षेत्र के कई गांवों और खेतों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सांप और मगरमच्छ जैसे जंगली जानवरों ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। गुरुवार को लक्सर रेंज के अंतर्गत गांव अकोढा कला गांव के खेतों में मगरमच्छ घुसने से दहशत फैल गई। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को मगरमच्छ घुसने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने तत्काल वन विभाग की टीम को…

Read More

लक्सर, हरिद्वार। गुरुवार सुबह लक्सर के कई क्षेत्रों में पानी आने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जहां कल बुधवार शाम तक पानी नहीं था, वहां गुरुवार सुबह अचानक पानी आ गया। हालांकि बारिश बंद है, लेकिन फिर भी लोगों में बाढ़ की दहशत बनी हुई है। सबसे ज्यादा बसेड़ी सेठपुर रोड़ पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यहां अचानक सड़क पर पानी आने से राजगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर एक से डेढ़ फुट तक पानी भरा हुआ है। इसके साथ साथ ही लक्सर कोतवाली के सामने नई बसी कॉलोनी में भी जलभराव हुआ है।…

Read More

लक्सर, हरिद्वार। लगातार हो रही बारिश ने लक्सर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुधवार रात करीब दस बजे पीठ बाजार के पास रेलवे फाटक की ओर जाने वाली सड़क किनारे खड़े दो यूकेलिप्टस के पेड़ अचानक तेज बारिश के कारण हाइटेंशन लाइन पर टूटकर गिर गए। जहां यह हादसा हुआ है, वहां पानी भरा है और जड़ें कमजोर होने की वजह से दोनों पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर गिर गए। इससे आधे लक्सर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाने का कार्य…

Read More

हरिद्वार, 06 अगस्त। हरिद्वार में भारी बारिश के चलते जगह जगह जलभराव और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार तड़के 4:37 बजे थाना बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अहमदपुर स्थित उत्तम डिस्टिलरी फैक्ट्री में बाढ़ का पानी घुस जाने की सूचना 112 कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई। बताया गया कि फैक्ट्री परिसर में करीब 150 लोग फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही थाना बहादराबाद से वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप राठौर, शांतरशाह चौकी प्रभारी उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, रात्रि अधिकारी अपर उप निरीक्षक राकेश सिंह, थाना मोबाइल व HP-4 पुलिस बल के साथ मौके पर रवाना हुए। साथ ही फायर सर्विस…

Read More

हरिद्वार, 04 अगस्त। लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने हरिद्वार में तबाही मचा दी है। काली मंदिर के पास पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भारी मात्रा में टूटकर गिरे पत्थरों को रेलवे ट्रैक के किनारे लगी लोहे की जालियों ने रोक लिया, जिससे बड़ा रेल हादसा टल गया। हालांकि, मलबा गिरने से रेल रूट प्रभावित हो गया है और कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। मंगलवार शाम को हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एहतियातन काली मंदिर और आसपास की सभी दुकानों को बंद करा दिया गया है।…

Read More

हरिद्वार। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने मंगलवार को जनपद हरिद्वार के लिए अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली के साथ अति भारी बारिश एवं तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दोपहर 1:30 बजे देकर रेड अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग की चेतावनी और पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों और नालों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि की आशंका के मद्देनजर, जिला प्रशासन ने बुधवार, 06 अगस्त को जनपद हरिद्वार के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश राजकीय,…

Read More

उत्तराखंड, 5 अगस्त। उत्तराखंड में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव के ऊपर पहाड़ी पर बादल फटने से भारी तबाही मच गई। अचानक आए इस सैलाब ने देखते ही देखते गांव के कई हिस्सों को मलबे से ढक दिया। राली बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भीषण नुकसान हुआ है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है जबकि कुछ लोग होटल और खीरगंगा के दूसरी ओर स्थित घरों में फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर के समय आसमान में घने बादल…

Read More