Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

देशभक्ति के रंग में रंगा शिवालिक नगर, चेयरमैन राजीव शर्मा ने बढ़ाई शहर की खूबसूरती

August 14, 2026

शिवा चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा, युवा बोले – समस्याएं सुनने के साथ समाधान भी करा रहे भैया

August 14, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»सुभाषनगर का कालनेमी दीपक सैनी गिरफ्तार, हरिद्वार में ऑपरेशन कालनेमि के तहत सबसे बड़ी और सटीक कार्रवाई 
अपराध

सुभाषनगर का कालनेमी दीपक सैनी गिरफ्तार, हरिद्वार में ऑपरेशन कालनेमि के तहत सबसे बड़ी और सटीक कार्रवाई 

News DeskBy News DeskAugust 8, 2025Updated:August 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

अनिल शर्मा, लालढांग

हरिद्वार, संवाददाता। श्यामपुर थाना पुलिस, ज्वालापुर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अब तक ऑपरेशन कालनेमि के तहत सबसे सटीक कार्रवाई की। पुलिस ने चंडीघाट बस्ती से एक दुष्कर्म के आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक कुमार सैनी है, जो सुभाषनगर का रहने वाला है। आरोपी खुद को भगवान बताकर लोगों को गुमराह करने का काम करता है। इतना ही नहीं इसने एक बच्ची को मनोकामना पूरी होने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमी के तहत आरोपी दबोच लिया। पूरे उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमि के तहत ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। 

दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे उत्तराखंड में पुलिस ने फर्जी बाबाओं पर कार्रवाई करने के लिए ऑपरेशन चलाया है। अभी तक सैकड़ों बाबाओं को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा चुकी है। बीते रोज पुलिस टीम को चण्डीघाट क्षेत्र में एक व्यक्ति भगवान शिव का वेश धारण कर घुमते हुए मिला। पुलिस को देख उक्त व्यक्ति की हरकतों में आए बदलाव से संदिग्धता प्रकट होने पर पुलिस कर्मियों ने जब उक्त व्यक्ति से पूछताछ की तो उक्त बहरूपिए ने अपना परिचय दीपक सैनी निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर बताया। पूछताछ में स्वीकार किया कि वह लडकियो व महिलाओं को शिव भगवान का आशीर्वाद देकर उनकी मनोकामना पूर्ण होने का झांसा देता है। टीम कॉर्डिनेशन स्थापित कर उक्त व्यक्ति की विस्तृत जानकारी एकत्रित की गई तो सामने आया कि उसने श्यामपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर एवं झूठे प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था और लगातार फरार चल रहा था। 

खुद को बताता है त्रिकालदर्शी, कइयों को दे चुका झांसा

आरोपी खुद को परम ज्ञानी एवं त्रिकालदर्शी शिवभक्त बताता है। सुभाषनगर में चौकी लगाकर लोगों को गुमराह करने का काम करता है। उसके ढोंग से गुमराह होकर झांसे में अब तक कई महिलाएं और लड़कियां आ चुकी हैं। सबसे बड़ा शिवभक्त बताकर भोली-भाली महिलाओं और छोटी बच्चियों को बहला फुसला कर प्रसाद खिला गलत कार्य करने का आरोप है। पुलिस टीम आरोपी का शिकार बनी अन्य महिलाओं और बच्चियों की भी तलाश कर रही है ताकी ढोंगी बाबा को उसके किए कार्यों के लिए सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

पत्नी पर भी प्रताड़ित करने का आरोप

आरोपी पर अपनी पत्नि से मारपीट, गाली-गलौच कर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में थाना मंडी जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश में दहेज अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अतिरिक्त ज्वालापुर कोतवाली में धार्मिक स्वतंत्रता को आघात करने के साथ ही बलवा, मारपीट और शांतिभंग सहित कई मुकदमें दर्ज हैं।  

पुलिस टीम में शामिल रहे 

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, एसओजी प्रभारी नरेंद्र बिष्ट, श्यामपुर

थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, उ0नि0 देवेन्द्र सिह तोमर, उ0नि0 पवन डिमरी, महिला उप निरीक्षक अंजना चौहान, है0का0 प्रेम और सिपाही, नरेंद्र, वसीम, अनिल रावत और राजवीर सिह शामिल रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026

यति रामस्वरूपानंद गिरी को चौकी से साथ ले गए यति नरसिंहानंद, मंदिर विवाद में लगाए गंभीर आरोप

August 5, 2026

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

July 28, 2026
इन्हें भी पढ़े-

कांवड़ मेले को लेकर डीएम अलर्ट, निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

हरिद्वार February 11, 2025

हरिद्वार, 11 फरवरी। शारदीय कांवड़ मेले के सफल संचालन हेतु सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबन्द करना सुनिश्चित…

काशीपुर में महिला की हत्या, हरिद्वार लाकर जलाया शव, जली लाश से पर्दा उठाया, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा ने किया खुलासा

October 24, 2025

कटारपुर गांव में युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, गांव में दहशत

September 25, 2025

नाबालिक का अपहरणकर्ता गिरफ्तार, कश्मीर भागने की थी तैयारी, पुलिस की सूझबूझ से टली महापंचायत

February 20, 2025
अन्य खबरें

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

देशभक्ति के रंग में रंगा शिवालिक नगर, चेयरमैन राजीव शर्मा ने बढ़ाई शहर की खूबसूरती

August 14, 2026

शिवा चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा, युवा बोले – समस्याएं सुनने के साथ समाधान भी करा रहे भैया

August 14, 2026

लालढांग में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

August 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,898 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,197 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.