Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, 25 जुलाई। सैनी आश्रम के संचालन को लेकर दो गुटों में विवाद जारी है। शुक्रवार को देवपुरा में आश्रम से जुड़े एक गुट ने पत्रकार वार्ता के दौरान दूसरे गुट के लोगों पर आश्रम की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाया। उन्होंने आगामी 3 अगस्त को सैनी आश्रम में समाज की विशाल आमसभा करने की घोषणा की और कहा कि आमसभा में समाज के लोगों को वास्तविकता से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान मनोज सैनी ने कहा कि सैनी आश्रम में भारी अनिमितताएं चल रही हैं। सैनी समाज के पुरखों की ऐतिहासिक और प्राचीन धरोहर सैनी आश्रम की…
हरिद्वार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन के बाद हरिद्वार नगर में फैली गंदगी को देखते हुए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने गुरुवार को विशेष सफाई अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और आईएएस अधिकारी अंशुल सिंह ने किया। सुबह 7 बजे शंकराचार्य चौक से शुरू हुए अभियान में अंशुल सिंह ने खुद फावड़ा उठाकर सड़क किनारे जमा कूड़े-कचरे को साफ किया। उनके साथ सचिव, एचआरडीए और प्राधिकरण के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रमदान कर सफाई कार्य में योगदान दिया। टीम ने शंकराचार्य चौक से गुरुकुल महाविद्यालय तक पूरे मार्ग पर सफाई की। इसके बाद ओम…
हरिद्वार, 24 जुलाई। कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा तटों पर भारी मात्रा में कूड़े के ढेर जमा है इसलिए हरिद्वार जिला प्रशासन, नगर निगम और हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 26 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से स्वच्छता महा अभियान का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, HRDA उपाध्यक्ष आईएस अधिकारी अंशुल सिंह और नगर आयुक्त नंदन कुमार की ओर से नागरिकों, संत-महात्माओं, व्यापार मंडलों, समाजसेवी संगठनों और युवाओं से इस अभियान में सहभागिता की अपील की गई है। कांवड़ मेले के बाद घाटों पर बिखरी गंदगी मेले के दौरान 11 जुलाई से 23 जुलाई तक…
हरिद्वार, 23 जुलाई। महाशिवरात्रि पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े एव शिवमूर्ति व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शिवमूर्ति चैक पर भगवान शिव की प्रतिमा पर रूद्राभिषेक किया और राज्य की सुख समृद्धि की कामना की और प्रसाद वितरित किया। रूद्राभिषेक में मेयर किरण जैसल भी शामिल हुई। मेयर किरण जैसल ने कहा कि जन-जन के आराध्य भगवान शिव सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि भगवान शिव और मां गंगा की कृपा से विशाल कांवड़ मेला सकुशल संपन्न हुआ है। पंडित अधीर कौशिक ने कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर…
अनिल, शर्मा लालढांग हरिद्वार। कांवड़ मेले की भारी भीड़ के बीच लाचार अवस्था में भटक रही एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मदद कर हरिद्वार की श्यामपुर थाना पुलिस ने न सिर्फ एक परिवार को राहत दी, बल्कि मानवता की मिसाल भी पेश की। घटना 22 जुलाई की है, जब लखनऊ निवासी चन्द्र सिंह वर्मा ने थाना श्यामपुर को सूचना दी कि उनकी माताजी लक्ष्मी देवी, निवासी ग्राम सिरोली कलाँ, पोस्ट नन्दवल, जिला बहराइच (उत्तर प्रदेश) चण्डीघाट क्षेत्र में कांवड़ मेले की भीड़ के दौरान लापता हो गई हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां भूखी-प्यासी भटक रही हैं और उन्हें…
हरिद्वार, संवाददाता। कांवड़ मेले की समाप्ति के बाद हरिद्वार के विभिन्न गंगा घाटों पर करीब 8 हजार मीट्रिक टन कूड़ा जमा हो गया है। ऐसे में नगर निगम हरिद्वार ने ‘महा सफाई अभियान’ की शुरुआत करते हुए घाटों को पुनः स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को नगर आयुक्त नंदन कुमार स्वयं घाटों पर पहुंचे और रात तक सफाई कार्यों की निगरानी की। नगर निगम ने इस बार अपनी पारंपरिक सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। हर वर्ष शिवरात्रि की रात विशेष सफाई अभियान चलाया जाता था, लेकिन इस बार नगर निगम ने पूरे…
हरिद्वार। सावन शिवरात्रि के पावन पर्व पर कांवड़ मेला 2025 के सफल और सुरक्षित संपन्न होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया और श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बार के कांवड़ मेले में रिकॉर्ड तोड़ करीब चार करोड़ 50 लाख शिवभक्त हरिद्वार पहुंचे और मां गंगा से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी…
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के बीच गंगा घाट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान, एशियन गोल्ड मेडलिस्ट और अर्जुन पुरस्कार विजेता दीपक हुड्डा नहाते समय गंगा की तेज धारा में बह गए। मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं लेकिन गनीमत रही कि आपदा राहत कार्यों में तैनात 40 वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने समय रहते उनकी जान बचा ली। घटना उस वक्त हुई जब दीपक हुड्डा हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा स्नान कर रहे थे। स्नान करते समय उनका संतुलन बिगड़ा और वह बहाव के साथ आगे की ओर…
हरिद्वार। गौकशी पर सख्ती के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली लक्सर पुलिस ने ग्राम लादपुर कला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो महिलाओं को गोमांस और गौकशी उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने 22 जुलाई को कार्रवाई करते हुए ग्राम लादपुर कला की दो महिलाओं को गौवंश संरक्षण…
गंगनहर थाना टीम की सतर्कता लाई रंग हरिद्वार, 22 जुलाई। रुड़की के गणपति विहार गणेशपुर से ट्यूशन के लिए निकले दो मासूम बच्चे रास्ते से लापता हो गए। परिवार की चिंता उस समय राहत में बदली जब गंगनहर पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की स्थानीय लोगों व परिजनों ने सराहना की है। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे सुधीर कुमार निवासी गणपति विहार, गणेशपुर, कोतवाली गंगनहर पहुंचे और बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र केशव (हरे रंग की शर्ट और…
