Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»कांवड़ मेला समाप्त लेकिन नहीं रुका सफाई कार्य, 8 हजार मीट्रिक टन कूड़ा, आईएस नंदन कुमार ने संभाली कमान
हरिद्वार

कांवड़ मेला समाप्त लेकिन नहीं रुका सफाई कार्य, 8 हजार मीट्रिक टन कूड़ा, आईएस नंदन कुमार ने संभाली कमान

नगर निगम ने शुरू किया महा सफाई अभियान, सफाई कार्य पूरा करने का लक्ष्य सेट
News DeskBy News DeskJuly 23, 2025Updated:July 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। कांवड़ मेले की समाप्ति के बाद हरिद्वार के विभिन्न गंगा घाटों पर करीब 8 हजार मीट्रिक टन कूड़ा जमा हो गया है। ऐसे में नगर निगम हरिद्वार ने ‘महा सफाई अभियान’ की शुरुआत करते हुए घाटों को पुनः स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को नगर आयुक्त नंदन कुमार स्वयं घाटों पर पहुंचे और रात तक सफाई कार्यों की निगरानी की।

नगर निगम ने इस बार अपनी पारंपरिक सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। हर वर्ष शिवरात्रि की रात विशेष सफाई अभियान चलाया जाता था, लेकिन इस बार नगर निगम ने पूरे मेला कालखंड के दौरान लगातार सफाई कराते रहने की रणनीति अपनाई। इसके परिणामस्वरूप बुधवार गंगा आरती से पहले ही घाटों को स्वच्छ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया और लक्ष्य को पूरा करते हुए हरकी पैड़ी का सारा कूड़ा साफ भी किया गया।

जिम्मेदार अफसर तैनात, आधुनिक संसाधन लगाए

नगर आयुक्त के निर्देशन में चार नोडल अधिकारी और ग्यारह मुख्य सफाई निरीक्षक तैनात किए गए हैं, जिन्हें विभिन्न घाटों की जिम्मेदारी दी गई है। सफाई को तेजी से अंजाम देने के लिए नगर निगम ने 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ, 3 लोडर, 3 टिपर और 8 सीएनजी वाहन तैनात किए हैं। सफाई कर्मियों की टीम को दिन-रात काम पर लगाया गया है।

श्रद्धालुओं को मिले साफ-सुथरा गंगा घाट

नगर निगम का स्पष्ट लक्ष्य है कि शिवरात्रि की रात तक सफाई अभियान पूर्ण कर लिया जाए, ताकि अगली सुबह श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और आध्यात्मिक वातावरण में स्नान और पूजा का अवसर मिल सके। यह पहल नगर निगम की कार्यसंस्कृति में बदलाव और उत्तरदायित्व की भावना का परिचायक मानी जा रही है।नगर निगम का यह अभिनव प्रयास न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में सार्थक कदम है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि धार्मिक आयोजनों की गरिमा बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर नगर प्रशासन सजग है।

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा:
“हमारा प्रयास है कि श्रद्धालुओं को हर स्तर पर स्वच्छता का अनुभव हो। गंगा घाटों की सफाई हमारी प्राथमिकता है और पूरी टीम मिशन मोड में काम कर रही है।”

मेला समाप्त, लेकिन सफाई नहीं रुकी

मेले की समाप्ति के बाद भी आमतौर पर सफाई कार्य शिथिल पड़ जाता था, परंतु इस बार नगर निगम ने साफ संकेत दिया है कि मेला खत्म होने के बाद भी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती। घाटों, सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई का कार्य निरंतर जारी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

August 18, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026

हरिद्वार नगर निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2026

देशभक्ति गीतों और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा गोल्डन ट्री वेंकट हॉल

August 17, 2026

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026
इन्हें भी पढ़े-

अचानक लालढांग पहुंचे डीएम कर्मेंद्र सिंह, छात्रावास का किया निरीक्षण

हरिद्वार October 11, 2024

अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार, 11 अक्टूबर। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र…

घिस्सुपुरा में लड़ाई झगड़ा करने वाले 8 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

August 11, 2025

टोल प्लाजा पर डंपर ने कुचली तीन कार, दो की मौत, सीसीटीवी वायरल

March 24, 2025

हरिद्वार से दो नेताओं को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी, विकास तिवारी प्रदेश सह मीडिया संयोजक और स्वामी यतीश्वरानंद बने प्रदेश उपाध्यक्ष

September 15, 2025
अन्य खबरें

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

सामाजिक समरसता का संदेश, दलित परिवार के घर पहुंचे शिवा चौहान, साथ बैठकर किया भोजन

August 19, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,907 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,199 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.