Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

आयुष्मान केंद्र निरस्त होने पर विवाद, संचालक ने विधायक व भाई पर लगाए दबाव के आरोप, बताई राजनीतिक साजिश

May 13, 2026

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»FDA:अवैध जूस-पल्प फैक्ट्री में छापेमारी से हड़कंप, डेढ़ कुंतल से ज्यादा खराब पल्प नष्ट, बंद कराई फैक्ट्री
हरिद्वार

FDA:अवैध जूस-पल्प फैक्ट्री में छापेमारी से हड़कंप, डेढ़ कुंतल से ज्यादा खराब पल्प नष्ट, बंद कराई फैक्ट्री

News DeskBy News DeskSeptember 27, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। कनखल थाना क्षेत्र के जियापोता में चल रही फ्रूट जूस और पल्प बनाने की फैक्ट्री को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में बेहद गंदगी और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में पल्प का निर्माण होता पाया गया। मौके पर खराब क्वालिटी का करीब डेढ़ हजार किलो से अधिक पल्प नष्ट कराया गया, जबकि इकाई से तीन सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। विभाग ने फैक्ट्री को नोटिस जारी कर उत्पादन, संग्रह और बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है।

गोपनीय सूचना और विभाग द्वारा की गई रेकी के बाद शुक्रवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एम.एन. जोशी और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की टीम ने श्री हरि एग्रो प्रोडक्ट नामक पल्प एवं जूस निर्माण इकाई पर छापेमारी की। निरीक्षण में सामने आया कि सेब, कीवी और लीची का पल्प खुले ड्रमों में धूप के नीचे रखा गया था। मशीनों और फर्श पर जंग और गंदगी जमी थी। स्टोर में पल्प के ड्रम लकड़ी के गुटकों और पुराने अखबार की रद्दियों के बीच रखे मिले। टीम ने मौके से खुला एप्पल शूट पल्प, कीवी फ्रूट पल्प और उपयोग में लाए जा रहे संरक्षक सिट्रिक एसिड के तीन नमूने जांच हेतु लिए। कुल 52 ड्रमों की जांच में से आठ ड्रमों में पल्प पूरी तरह खराब और बदबूदार मिला। विभाग ने करीब 800 किलो एप्पल पल्प और 760 किलो कीवी पल्प को गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया। नष्ट किए गए पल्प की अनुमानित कीमत करीब ₹24 हजार बताई जा रही है। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री संचालक के पास पानी की रिपोर्ट, एफएमएस प्लान, रिकॉल प्लान, आंतरिक- बाह्य ऑडिट रिपोर्ट, कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र और विक्रय इनवॉइस रिकॉर्ड जैसे अनिवार्य दस्तावेज नहीं मिले।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एम.एन. जोशी ने बताया कि—
“निरीक्षण में फैक्ट्री पूरी तरह अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में संचालित पाई गई। मौके पर ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है। इकाई को निर्देशित किया गया है कि जब तक पाई गई अनियमितताओं का निवारण नहीं होता और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते, तब तक किसी भी प्रकार का उत्पादन या बिक्री नहीं होगी। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित थाना कनखल को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा।”

गौरतलब है कि हरिद्वार में एफडीए की यह पांच दिनों में तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले विभाग ने पनीर निर्माण इकाई और मावा यूनिटों पर भी छापेमारी कर अनियमितताएं पकड़ी थीं। विभाग का कहना है कि यह अभियान दिवाली पर्व तक लगातार जारी रहेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

आयुष्मान केंद्र निरस्त होने पर विवाद, संचालक ने विधायक व भाई पर लगाए दबाव के आरोप, बताई राजनीतिक साजिश

May 13, 2026

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026

हाईवे पर बस से टकराई कार, कार बनी आग का गोला, पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा

May 4, 2026

दर्जाधारी राज्यमंत्री सुनील सैनी ने सुरेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा

April 26, 2026

समय बीतता गया, सांसे छूटती गई, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया मनोहर

April 25, 2026

व्यापारी नेता व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एचआरडीए के खिलाफ निकाली पदयात्रा, अधिकारियों ने बेबुनियाद बताए आरोप

April 23, 2026

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने हरिद्वार में निकाला रोड शो, गंगा पूजन कर लिया आशीर्वाद

April 21, 2026
इन्हें भी पढ़े-

मातृ सदन आश्रम में स्वामी शिवानन्द से मिले ब्रह्मलीन पायलट बाबा के शिष्य, मिला न्याय का भरोसा

हरिद्वार April 27, 2025

हरिद्वार। जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन पायलट बाबा के शिष्यों ने एक बार फिर…

लक्सर-रुड़की रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर के नीचे दबा चालक, दो युवकों की मौत

December 5, 2025

श्रीमद् देवी भागवत कथा के प्रथम दिवस पर भव्य कलश यात्रा, वेदव्यास महाराज ने स्वयं जन्मेजय को श्रीमद् देवी भागवत कथा का श्रवण करायां

March 30, 2025

इक्कड़ खुर्द में जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की बैठक आयोजित, कई लोगों ने ली सदस्यता

April 7, 2025
अन्य खबरें

आयुष्मान केंद्र निरस्त होने पर विवाद, संचालक ने विधायक व भाई पर लगाए दबाव के आरोप, बताई राजनीतिक साजिश

May 13, 2026

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,888 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.