Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम मंगलवार को चरण पादुका मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने अखााड़ा परिषद के अध्यक्ष और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भेंट की। इस दौरान उन्होंने अहमद नदीम को माता की चुनरी पहनाकर आशीर्वाद दिया। अहमद नदीम ने कहा कि रविंद्रपुरी महाराज न केवल संत समाज के आदर्श हैं, बल्कि कांवड़ मेले जैसे विराट आयोजन को सफल बनाने में भी उनका योगदान अतुलनीय है। चरण पादुका मंदिर में जिला सूचना अधिकारी नदीम अहमद ने महाराजश्री से शिष्टाचार भेंट की और कांवड़ मेले के दौरान प्रशासन को दिए जा रहे सहयोग के…
हरिद्वार, 21 जुलाई। सिडकुल थाना पुलिस ने डालूवाला मजबता गांव में हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा कर दिया। प्रेम प्रसंग और देवर की जमीन कब्जाने के लालच में मृतक की भाभी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी महिला समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम सोनिया, छोटा और अकबर हैं। छोटा और अकबर हजाराग्रांट जबकि सोनिया खालाटीरा गांव की निवासी है। मुख्य आरोपी सोनिया ने हैदराबाद में बैठकर देवर की हत्या की साजिश रची थी और देवर की हत्या के लिए उसने पांच लाख रुपए में सौदा तय…
शिवम कश्यप बने बसपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सुप्रीमो मायावती ने जारी की पदाधिकारियों की नई सूची
लक्सर, हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए नए पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इसमें हरिद्वार निवासी शिवम कश्यप को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। उनके साथ ही कई जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई है। बसपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी हरिद्वार के अमरजीत सिंह को दी गई है। पवन पाल (हरिद्वार) को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, बी. आर. धोनी (अल्मोड़ा), नन्द गोपाल गौतम (नैनीताल), राजदीप मैनवाल, रतिराम (दोनों हरिद्वार), संजय खत्री, सत्येन्द्र सिंह (दोनों टिहरी…
नहाने के दौरान फिसलकर गंगा में डूब, मासूम की तलाश में जुटी पुलिस व एसडीआरएफ हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल घाट पर गंगनहर में नहाने आई महिला का चार वर्षीय बेटा पानी की तेज धारा में बह गया। बेटे को आंखों के सामने डूबता देख मां ने भी खुद को गंगनहर में झोंकने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद सतर्क पुलिसकर्मियों ने महिला को बचा लिया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें देर शाम तक मासूम की तलाश में जुटी रहीं। बरेली…
हरिद्वार, 20 जुलाई। हरिद्वार के रजनीश कौशिक एक्टिंग की दुनिया में धमाल मचा रहे हैं। सैकड़ों टीवी सीरियल और वेब सीरिज में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके रजनीश कौशिक जल्द ही अजय देवगन के साथ बड़े पर्दे पर अभिनय करते नजर आएंगे। क्राइम पेट्रोल के सैकड़ों एपिसोड में अपने अभिनय की छाप छोड़ने के साथ सनी देओल के साथ चुप, जिमी शेरगिल के साथ अंजाम, विक्रम भट्ट के साथ तुमको मेरी कसम जैसी फ़िल्में कर चुके रजनीश कौशिक कई वर्षों तक थिएटर से जुड़े रहे। एमबीए की शिक्षा लेने के बाद 2020 में जॉब छोड़ने के बाद उन्होंने एक्टिंग…
हरिद्वार। कांवड़ मेले के बीच हरिद्वार में एक बार फिर कांवड़ियों का उग्र रूप सामने आया है। आरोप है कि यहां शहर के बीच स्थित शंकर आश्रम तिराहे पर कांवड़ियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट की यह पूरी घटना आसपास खड़े लोगों ने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दावा है कि रविवार को वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कांवड़ियों के भेष में मौजूद युवकों के दो गुट…
लक्सर, हरिद्वार। शनिवार रात लक्सर रेंज के गिद्दावाली गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक विशालकाय मगरमच्छ गांव में घुस आया और एक ग्रामीण के घर में घुसकर बैठ गया। घर में मगरमच्छ मगरमच्छ को बैठे देखकर परिवार के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। https://www.instagram.com/reel/DMUHtAwzIzx/?igsh=MTNmOWkyMXBseGViZg== गांव में मगरमच्छ की जानकारी मिलते ही रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी के निर्देश पर वन विभाग की क्विक रेस्पॉन्स टीम रात करीब दो बजे गांव में पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया मगरमच्छ मगरमच्छ का आकार इतना बड़ा…
हाथी का आतंक: एक ही टक्कर में पलट दी ट्रैक्टर ट्रॉली, एक को किया घायल, भंडारा आयोजन में मचाया उत्पात
उत्तराखंड, संवाददाता। राजाजी नेशनल पार्क से सटे इलाकों में लगातार जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार शाम को डोईवाला क्षेत्र में मणि माई मंदिर के पास भंडारे की तैयारी कर रहे लोगों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जंगल से दो हाथी अचानक आ धमके। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों हाथियों ने पंडाल में रखी चीजों को तहस-नहस कर दिया। एक हाथी ने वहां खड़ी ट्राली को एक ही टक्कर म पलट दिया। उस समय ट्रैक्टर पर बैठे कई व्यक्ति बाल-बाल बच गए। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। हाथियों की चपेट में आकर सिद्धपुरम…
हरिद्वार, संवाददाता। शिवभक्तों की आस्था के महापर्व कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में एक बार फिर कांवड़ियों का उग्र रूप सामने आया है। शुक्रवार देर रात शंकराचार्य चौक के पास हाईवे पर कांवड़ियों ने एक कार सवार से जमकर मारपीट की। कार का कांवड़ से हल्का सा टच हो जाना विवाद की वजह बना। जिसके बाद कांवड़िए इस कदर भड़क गए कि उन्होंने कार सवार को कार से बाहर खींच लिया और लात-घूंसों से हमला कर दिया। हंगामे के बीच घायल चालक ने भी साहस दिखाते हुए एक एसपीओ का डंडा छीन लिया और कांवड़ियों को दौड़ाने लगा। इस पूरे…
हरिद्वार, 19 जुलाई। कांवड़ मेले के दौरान जहां एक ओर हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, वहीं दूसरी ओर हरिद्वार प्रेस क्लब ने एक सराहनीय पहल करते हुए कांवड़ियों की सेवा में अपना योगदान दिया। देवपुरा पहुंचे कांवड़ियों के लिए प्रेस क्लब द्वारा सबमर्सिबल का पाइप खोल दिया। पानी मिलते ही कांवड़ियों ने न सिर्फ अपनी प्यास बुझाई बल्कि स्नान कर अपनी थकान को भी दूर दिया। बता दे कि धर्मनगरी हरिद्वार इन दिनों पूरी तरह भगवा रंग में रंगी हुई है। हजारों की संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचे हैं। होटल, धर्मशालाएं और आश्रम पूरी…
