Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

खड़गे शुद्धिकरण मामले में भाजपा का धरना, हरिद्वार में एक मंच पर दिखे धुर विरोधी नेता

September 7, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»आशिक के चक्कर में एक और हत्या, अब भाभी ने कराई देवर की हत्या, सिडकुल पुलिस ने सुलझाई गुत्थी 
अपराध

आशिक के चक्कर में एक और हत्या, अब भाभी ने कराई देवर की हत्या, सिडकुल पुलिस ने सुलझाई गुत्थी 

News DeskBy News DeskJuly 21, 2025Updated:July 21, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 21 जुलाई। सिडकुल थाना पुलिस ने डालूवाला मजबता गांव में हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा कर दिया। प्रेम प्रसंग और देवर की जमीन कब्जाने के लालच में मृतक की भाभी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी महिला समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम सोनिया, छोटा और अकबर हैं। छोटा और अकबर हजाराग्रांट जबकि सोनिया खालाटीरा गांव की निवासी है। मुख्य आरोपी सोनिया ने हैदराबाद में बैठकर देवर की हत्या की साजिश रची थी और देवर की हत्या के लिए उसने पांच लाख रुपए में सौदा तय किया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चापड़ और मोटरसाइकिल और मृतक का मोबाइल भी बरामद किया है। 

18 जुलाई को लहूलुहान शव हुआ था बरामद 

बीती 18 जुलाई को थाना सिडकुल क्षेत्र के डालूवाला मजबता इलाके में सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान नीटू पुत्र भूरी सिंह निवासी ग्राम खालाटीरा, थाना सिडकुल के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में उसके सिर पर किसी धारदार हथियार से हमले के निशान मिले। इसके बाद 20 जुलाई को मृतक के भाई राकेश ने थाना सिडकुल में हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर भंडारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की। सर्विलांस, मुखबिरों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को हजारा ग्रांट निवासी दो संदिग्धों छोटा और अकबर पर शक हो गया। हत्याकांड वाली रात से ही दोनों गांव से फरार चल रहे थे लेकिन पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। 

भाभी ने पांच लाख का लालच देकर रची थी साजिश 

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में छोटा पुत्र शाहिद ने खुलासा किया कि गांव में वो फास्ट फूड की दुकान चलाता है। उसकी करीब दो साल पहले खालाटीरा गांव की सोनिया नाम की महिला से जान-पहचान हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और प्रेम संबंध बन गए थे। लेकिन दो साल पहले ही सोनिया के पति ने गांव की जमीन का हिस्सा बेचकर हैदराबाद में घर बसा लिया था। सोनिया की उसकी नजर गांव में अपने देवर नीटू की जमीन पर थी। इसलिए सोनिया ने देवर की हत्या कर गांव लौटकर छोटा के साथ रहने की योजना बनाई। उसने हत्या के लिए अपने प्रेमी छोटे को पांच लाख रुपये का लालच दिया। छोटे ने गांव के अपने साथी अकबर को भी इसमें शामिल कर लिया। दोनों ने योजना के तहत नीटू को ठेकेदार से पैसे दिलाने के बहाने 17 जुलाई की रात बुलाया। नीटू नशे था था तो दोनों उसी के दोपहिया वाहन पर बैठाकर उसे सुनसान जगह ले गए। जंगल के पास दोनों ने धारदार चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए।

अवैध प्रेम संबंध के चलते एक सप्ताह में दूसरा हत्याकांड 

हरिद्वार में अवैध प्रेम संबंध के चलते ये दूसरा हत्याकांड है। बीती 17 जुलाई को पथरी थाना पुलिस ने रिक्शा चालक की हत्या में उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। प्रेमी के साथ भागने और पति तथा बच्चों से छुटकारा पाने के चक्कर में रिक्शा चालक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में भी प्रेम संबंध और जमीन के लालच में एक भाभी ने अपने ही देवर की हत्या का सौदा कर दिया। आरोपी सोनिया का हैदराबाद में बसने के बाद प्रेमी के बिना मन नहीं लग रहा था। अपने प्रेमी से मिलने की ललक और जमीन के लालच में उसने हैदराबाद में बैठकर खतरनाक प्लान तैयार किया। देवर की हत्या करने के बाद उसने गांव में बसने और प्रेमी के साथ मिलजुलकर रहने का सपना देखा था। मगर पुलिस की सतर्कता से उसका प्लान फेल हो गया। 

हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम 

सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी, एसआई और महिपाल सैनी, हेड कांस्टेबल मुजफ्फर बेग और कांस्टेबल मनीष शामिल रहे 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

हरिद्वार के बाद मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क भी ध्वस्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 05 आरोपी जा चुके हैं जेल 

September 4, 2026

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

September 2, 2026

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार में फॉरेस्ट क्रिकेट लीग का आगाज, वन विभाग की 8 टीमें कर रहीं प्रतिभाग

Uncategorized November 8, 2024

हरिद्वार, 08नवंबर। हरिद्वार में फॉरेस्ट क्रिकेट लीग का आगाज हो गई है। टूर्नामेंट में उत्तराखण्ड…

नाबालिग का शारीरिक शोषण किया, गिरफ्तारी से बचने के लिए बदल रहा था ठिकाने, देहरादून से गिरफ्तार

October 23, 2025

तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी, हरिद्वार समेत 6 जिलों में अलर्ट, DM ने की अपील

April 18, 2025

श्यामपुर में नहर में डूबे युवक युवतियां, खानपुर का युवक लापता

August 22, 2024
अन्य खबरें

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

खड़गे शुद्धिकरण मामले में भाजपा का धरना, हरिद्वार में एक मंच पर दिखे धुर विरोधी नेता

September 7, 2026

नाले के तेज बहाव में बह गई छह साल की मासूम, दूसरी को लोगों ने बचाया, सर्च अभियान जारी 

September 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,908 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,201 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.