Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

उत्तराखंड में 25 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी लोजपा, धूमधामसे मनाया जाएगा स्थापना दिवस, बोले-मणि शंकर पांडे

November 24, 2026

राकेश टिकैत, मासूम शर्मा, अवध ओझा और उमेश कुमार ने की गंगा आरती, उमेश कुमार को लेकर क्या बोले …

November 24, 2026

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरकी पैड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान, जानिए स्नान का महत्व

November 24, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»ज्वालापुर में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में बहा मासूम, मां ने लगाई छलांग, पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
हरिद्वार

ज्वालापुर में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में बहा मासूम, मां ने लगाई छलांग, पुलिसकर्मियों ने बचाई जान

News DeskBy News DeskJuly 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

नहाने के दौरान फिसलकर गंगा में डूब, मासूम की तलाश में जुटी पुलिस व एसडीआरएफ

हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल घाट पर गंगनहर में नहाने आई महिला का चार वर्षीय बेटा पानी की तेज धारा में बह गया। बेटे को आंखों के सामने डूबता देख मां ने भी खुद को गंगनहर में झोंकने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद सतर्क पुलिसकर्मियों ने महिला को बचा लिया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें देर शाम तक मासूम की तलाश में जुटी रहीं।

बरेली जिले के थाना सिसगढ़ क्षेत्र के ग्राम बिलसा निवासी सर्वेश अपनी पत्नी सुरेश और बेटे के साथ कुछ समय से हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र स्थित धीरवाली में रह रहे हैं। रविवार को वो अपने बेटे को लेकर जटवाड़ा पुल घाट पर स्नान के लिए पहुंची थी। दोपहर करीब 12 बजे गंगनहर में नहा रही थी, तभी उनका चार वर्षीय बेटा अचानक फिसल गया और पानी की तेज धारा में बहता चला गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि मां कुछ समझ पाती, इससे पहले ही मासूम गहराई में ओझल हो गया। यह दृश्य देखकर मां का कलेजा फट गया। वह भी गंगनहर में कूदकर जान देने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान घाट पर तैनात महिला कांस्टेबल पूनम सोरियाल और कांस्टेबल अनिल चौहान ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए महिला को पकड़ लिया और खींचकर बाहर निकाला।घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। महिला चीखती-चिल्लाती रही, वहीं पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू करा दिया। गोताखोरों के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। देर शाम तक मासूम का कोई सुराग नहीं लग सका था।


पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे गंगनहर या अन्य जल स्रोतों पर स्नान करते समय पूरी सतर्कता बरतें। छोटे बच्चों को घाट किनारे अकेला न छोड़ें और पानी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में नहाने से बचें।
घटनास्थल पर ड्यूटी कर रही महिला कांस्टेबल पूनम सोरियाल और कांस्टेबल अनिल चौहान की तत्परता से महिला की जान बच गई। अगर वे समय पर हस्तक्षेप न करते तो एक और जान गंगनहर की भेंट चढ़ जाती।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

मधुमेह से पीड़ित बच्चे भी किसी से कम नहीं, पूरा कर सकते हैं सपने – डीएम ने की सराहना

November 22, 2026

यूजीसी कानून पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में आने वाले नेता करें चर्चा, श्री अखंड परशुराम अखाड़ा दर्ज कराएगा विरोध

November 20, 2026

कुंभ से पहले गंगा घाटों की सफाई पर नगर आयुक्त सख्त, तीनों पालियों में होगी सफाई

November 17, 2026

सात साल की श्रुति ने सामवेद के 400 मंत्रों का किया सस्वर पाठ, आर्य समाज ने किया सम्मानित

November 14, 2026

भाजपा सरकार के राज में भाजपा के सभासद की अनदेखी, शिलापट्ट पर नाम नहीं होने से नाराज

November 10, 2026

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

कुंभ में तीसरी आंख से होगी हरिद्वार की निगरानी, ICCC सेंटर से जुड़ेगा पूरा शहर

November 3, 2026

आइरिश ब्रिज से बैरागी कैंप तक चलाया स्वच्छता अभियान, 80 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

November 2, 2026
इन्हें भी पढ़े-

जहर देकर हत्या के केस में कोर्ट ने 6 आरोपियों को सुनाई 20 साल कारावास की सजा, लक्सर क्षेत्र का मामला

अपराध August 16, 2024

हरिद्वार – दहेज उत्पीड़न और जहर देकर विवाहिता की हत्या के मामले में द्वितीय अपर…

निकाय चुनाव: आज होगा शिवालिक नगर से कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप राणा के कार्यालय का उद्घाटन

January 5, 2025

New Ways for Women to Dress for Work In 2022

January 14, 2021

प्रयागराज कुंभ से पहले अखाड़ा परिषद में बड़ा फेरबदल, बड़ा अखाड़े के संतो ने महंत रविंद्रपुरी को दिया समर्थन

August 31, 2024
अन्य खबरें

उत्तराखंड में 25 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी लोजपा, धूमधामसे मनाया जाएगा स्थापना दिवस, बोले-मणि शंकर पांडे

November 24, 2026

राकेश टिकैत, मासूम शर्मा, अवध ओझा और उमेश कुमार ने की गंगा आरती, उमेश कुमार को लेकर क्या बोले …

November 24, 2026

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरकी पैड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान, जानिए स्नान का महत्व

November 24, 2026

हरिद्वार से 13 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, बदले जाएंगे कई कोतवाली इचार्ज, एसएसपी ने विदाई देकर दी शुभकामनाएं

November 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,391 Views

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 202613,081 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,058 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.