Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
डेस्क। युद्ध के समय ब्लैकआउट एक ऐसी रणनीति रही है, जो दुश्मन के हमलों को विफल करने में कारगर मानी जाती है। इसका मकसद होता है कि दुश्मन के विमानों या पनडुब्बियों को किसी भी रोशनी के जरिए निशाना तय करने में कठिनाई हो। विशेष रूप से द्वितीय विश्व युद्ध (1939-1945) के दौरान यह रणनीति बड़े पैमाने पर अपनाई गई थी। ब्लैकआउट के तहत कृत्रिम रोशनी को पूरी तरह नियंत्रित किया जाता था। घरों की खिड़कियों को मोटे कपड़ों से ढंका जाता, दुकानों और फैक्ट्रियों में रोशनी कम कर दी जाती और सड़क लाइटें बंद कर दी जाती थीं। वाहनों…
डेस्क। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देशभर में सतर्कता बढ़ा दी है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए हैं कि युद्ध जैसे हालात में लोगों को सचेत करने के लिए मॉक ड्रिल्स कराई जाएं और युद्ध के समय बजने वाले सायरन को पहचानने की ट्रेनिंग दी जाए। इस आदेश के तहत मुंबई से लेकर श्रीनगर तक मॉक ड्रिल्स शुरू हो गई हैं, जिससे लोगों को जागरूक किया जा सके। कई शहरों में किए गए अभ्यास गुरुवार को मुंबई के दादर स्थित एंटनी डिसिल्वा हाई स्कूल…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी ज़िले के गंगनानी क्षेत्र से गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया है। गंगोत्री धाम की ओर जा रहा एक प्राइवेट कंपनी का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 9 बजे गंगनानी से आगे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से 6 लोगों की मौत होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस बल, तहसील प्रशासन और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। घटना स्थल पर राहत कार्य में…
धर्मशाला। पाकिस्तान द्वारा देश के कई शहरों पर किए गए हमलों की गूंज अब क्रिकेट मैदान तक पहुंच गई है। शुक्रवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा IPL मैच अचानक बीच में ही रोक दिया गया। जब यह मैच रोका गया, उस वक्त पंजाब की पारी का 11वां ओवर चल रहा था और टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी। सुरक्षा कारणों से उठाए गए इस कदम ने न सिर्फ खिलाड़ियों, बल्कि दर्शकों को भी चौंका दिया। पाकिस्तानी हमलों के बाद ब्लैकआउट का असर स्टेडियम…
नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से जारी हमलों के जवाब में भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार देर रात पाकिस्तान के कई अहम शहरों और आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। भारतीय कार्रवाई में लाहौर, पेशावर, सियालकोट और इस्लामाबाद जैसे शहरों में जबर्दस्त धमाकों की आवाजें सुनी गईं। सूत्रों के मुताबिक, लाहौर में भारत ने एक बड़ा ड्रोन अटैक किया, जिससे वहां मौजूद एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह तबाह हो गया। भारत के जवाबी ऐक्शन से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। इससे पहले भी भारतीय सेना ने लाहौर में मौजूद पाक के एयर डिफेंस सिस्टम…
हरिद्वार। मुख्य सेवक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुशासन की अवधारणा को साकार करते हुए हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण सुशासन कैंप के जरिए आवासीय और 75 वर्ग मीटर तक के व्यवसायिक नक्शे स्वीकृत कर रहा है। चार सुशासन कैंपों में अभी तक 294 नक्शे मौके पर ही स्वीकृत किए गए। सुशासन कैंप मई माह की विभिन्न तारीखों में आयोजित किए जा रहे हैं।सुशासन कैंप के चौथे चरण में सोमवार को भगवानपुर ब्लॉक आफिस और हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के हरिद्वार आफिस में कैंप आयोजित कर नक्शे स्वीकृत किए। सुशासन कैंप में अब तक 370 भवन मानचित्र आवेदन पत्र प्राप्त हुए,…
हरिद्वार। तहसील हरिद्वार अंतर्गत पथरी क्षेत्र में प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सात अवैध मदरसों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ये सभी मदरसे बिना किसी वैध अनुमति और पंजीकरण के संचालित हो रहे थे। एसडीएम हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई है। जांच के दौरान पाया गया कि ये सात मदरसे बिना किसी अधिकृत अनुमति और बिना मान्यता के चल रहे थे। सील किए…
नई दिल्ली। भारत ने सोमवार तड़के जो किया वह सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक युद्ध की शुरुआत है। ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर नौ अलग-अलग आतंकी शिविरों पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक की और उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। ये कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले के बाद की गई जिसमें निर्दोष नागरिकों की जान गई थी। इस पूरे ऑपरेशन की खास बात यह रही कि इसमें राफेल, सुखोई जैसे फुल-स्केल फाइटर जेट्स के साथ अत्याधुनिक ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। वायुसेना की यह कार्रवाही…
हरिद्वार। दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि ने रोशनाबाद स्थित एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा हेतु बन रहे ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया और समयावधि की जानकारी ली। ओमप्रकाश जमदग्नि ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि देशभर से आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। हरिद्वार में टैक्सी चालकों और यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान तथा पीने के लिए स्वच्छ जल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया समयबद्ध और सरल हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि…
हरिद्वार। नजीबाबाद -हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा श्यामपुर क्षेत्र स्थित पिनाका होटल के पास हुआ। कार में सवार देहरादून निवासी अतुल तिवारी (42) और सपन सिंह (30) को मामूली चोटें आईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक रुद्रपुर की एक प्लाईवुड कंपनी में मीटिंग के बाद देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान कार चालक को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी और पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय…
