Author: News Desk

हरिद्वार,7 अप्रैल। हरिद्वार के मरगूबपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में एंट्री ड्रग फ्री देवभूमि विषय पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरिद्वार की ड्रग इंसपेक्टर, जो लेडी सिंघम के नाम से प्रसिद्ध हैं, अनिता भारती बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीता सचान द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ हुआ। इस दौरान अनिता भारती ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्र-छात्राओं को ड्रग्स से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और बताया कि किस प्रकार सकारात्मक गतिविधियों में संलग्न होकर नशे…

Read More

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यालय को आकर्षक रूप से सजाया गया और मिठाई वितरित कर कार्यकर्ताओं ने इस खास अवसर को मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वज फहराकर की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि 1951 में जनसंघ के रूप में जो बीज बोया गया था, वह 1980 में भारतीय जनता पार्टी के रूप में एक विशाल वटवृक्ष बनकर उभरा है। आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुकी है, जिसकी 16 करोड़ से अधिक सदस्यता…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के इक्कड़ खुर्द गांव में जन अधिकार पार्टी – जनशक्ति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने की। कार्यक्रम में डॉ. मुनासिब और साजिद के नेतृत्व में क्षेत्र के कई लोगों ने पार्टी की विचारधारा और नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जन अधिकार पार्टी – जनशक्ति एक ऐसी पार्टी है जो सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलती है और जनता के हक की लड़ाई लड़ती है। उन्होंने…

Read More

हरिद्वार, 6 अप्रैल। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के संयोजन में श्री बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर हरिद्वार में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के आठवें दिन की कथा श्रवण कराते हुए कथा व्यास भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि महामाया की आराधना के कितने ही आधार तत्व वेद-पुराण, स्मृति व उपनिषद् आदि ग्रंथों में हैं। लेकिन इन सब में श्री दुर्गा सप्तशती का विशेष मान है। इसे मातृ आराधना का सेतु कहा गया है। दुर्गा सप्तशती के द्वितीय अध्याय से मातृ महिमा का विशद् वर्णन से ज्ञात होता है कि कोटि-कोटि देवताओं के दिव्यांश से मातृ देवी की उत्पत्ति हुई…

Read More

हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल विभाग हरिद्वार द्वारा जिलेभर में विविध खेल प्रतियोगिताओं एवं मनोरंजक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर खेल प्रेमियों और आम जनता ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। हॉकी में स्पोर्ट्स स्टेडियम की शानदार जीतवंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मैत्री हॉकी मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने टीम रोशनाबाद को 7-1 से पराजित कर शानदार प्रदर्शन किया। कराटे प्रतियोगिता ने बटोरी तालियांवहीं, स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जहां खिलाड़ियों ने दमदार डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फुटबॉल…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार के इब्राहिमपुर में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड हो गया। फैक्ट्री में रविवार शाम 7 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के दौरान फैक्ट्री में कुछ कर्मचारी भी मौजूद थे जो लापता बताए जा रहे थे। कई कर्मचारी आग में झुलसकर बाहर भी निकले। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और कई घंटों तक आग बुझाने की कोशिश की गई। कई गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया क्योंकि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। जानकारी के मुताबिक़ शाम के वक्त एक टैंकर केमिकल लेकर गोदाम में पहुंचा था। इस…

Read More

हरिद्वार, 6 अप्रैल। तहसील रोड़ पर खुले सिंघल होम्योपैथिक क्लीनिक का उद्घाटन नगर विधायक मदन कौशिक, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, महामंडलेश्वर आनन्द स्वरूप एवं महामंडलेश्वर दर्शन भारती ने किया। विधायक मदन कौशिक व विधायक रवि बहादुर ने कहा कि लंदन से डिग्री प्राप्त करने के बाद डा.सक्षम अग्रवाल ने रोगियों की सेवा करने का संकल्प लिया है। निश्चित रूप से उन्हें सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि आयुष, एलोपैथी के साथ होम्योपैथी की रोगों के उपचार में स्वीकार्यकता बढ़ी है। सरकार द्वारा भी होम्योपैथी व आयुष को महत्व दिया जा रहा है। :::जटिल रोगों के उपचार में सहायक है होम्यापैथी -…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार में अवैध मजारों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार को सुबह के वक्त प्रशासन की टीम ने हरिद्वार के सराय क्षेत्र में स्थित हरि लोग कॉलोनी में एक अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। बुलडोजर से मजार को गिराया गया। के पास क्या लिखा है हरिद्वार के एसडीएम अजयवीर सिंह के साथ मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। एसडीएम अजय वीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध धार्मिक स्ट्रक्चरों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। सराय क्षेत्र में बनी इस अवैध मजार को तोड़ने से पहले नोटिस जारी किया…

Read More

हरिद्वार – वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम के संसद में पारित होने के बाद हरिद्वार में पसमांदा मुस्लिम समाज से जुड़े लोगों ने खुलकर इसका समर्थन किया है। देवपुरा चौक पर जुटे राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं ने वक्फ माफियाओं का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की और इस अधिनियम का विरोध कर रही राजनीतिक पार्टियों पर नाराजगी जाहिर की। इस मौके पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद मीर ने कहा कि वर्षों से वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर कुछ खास लोगों का एकाधिकार बना हुआ था, जिससे पसमांदा समाज और अन्य पिछड़ी जातियों के उत्थान के प्रयास…

Read More

हरिद्वार, 5 अप्रैल। देशभर में आज अष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। नवरात्रि के आठवें दिन को अष्टमी के रूप में मनाया जाता है, जिसे विशेष रूप से कन्या पूजन के लिए जाना जाता है। इसी क्रम में हरिद्वार के प्रतिष्ठित समाजसेवी कमल खड़का ने भी विधिपूर्वक अष्टमी पूजन किया और कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। समाजसेवी कमल खड़का ने अपने आवास पर आयोजन किया। जहां नौ कन्याओं को आमंत्रित कर उन्हें विशेष रूप से पूजन के बाद भोजन कराया गया और उपहार भेंट किए गए। उन्होंने…

Read More