Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»देश-दुनिया»राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे फिर होंगे एक, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज
देश-दुनिया

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे फिर होंगे एक, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

News DeskBy News DeskApril 19, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

मुंबई, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र की राजनीति में लंबे समय से चली आ रही चुप्पी को तोड़ते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के साथ संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। अभिनेता और फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर के साथ एक पॉडकास्ट बातचीत में राज ठाकरे ने कहा कि उनके और उद्धव के बीच मतभेद “महाराष्ट्र और मराठी अस्मिता” के लिए हानिकारक साबित हो रहे हैं।

राज ठाकरे ने बेबाकी से कहा, “उद्धव और मेरे बीच विवाद और झगड़े मामूली हैं। महाराष्ट्र इन सबसे कहीं बड़ा है। हमें बड़ी तस्वीर देखने की ज़रूरत है। अगर मराठी लोगों को सच में अपने भविष्य की चिंता है, तो सभी राजनीतिक दलों को एक होकर एक पार्टी बनानी चाहिए।”

साथ आना मुश्किल नहीं, यह इच्छाशक्ति का मामला है

राज ठाकरे का यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य की राजनीति में गठजोड़ और विभाजन का दौर जारी है। उन्होंने कहा यह सिर्फ मेरी इच्छा या स्वार्थ की बात नहीं है। हमें महाराष्ट्र के भविष्य के लिए एक साथ आना चाहिए। साथ आना मुश्किल नहीं है, यह सिर्फ़ इच्छाशक्ति का मामला है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर महाराष्ट्र चाहता है कि हम साथ आएं तो जनता को आवाज़ उठानी चाहिए। मैं अपने अहंकार को ऐसे मामलों में आड़े नहीं आने देता राज ने जोड़ा।

उद्धव से कोई व्यक्तिगत नाराज़गी नहीं

राज ठाकरे ने 2005 में शिवसेना से अलग होने और 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हुए विभाजन के बीच के फर्क को स्पष्ट करते हुए कहा मैंने तब पार्टी छोड़ी जब विधायक और सांसद मेरे साथ थे। लेकिन मैंने अकेले चलना चुना क्योंकि मैं बालासाहेब ठाकरे के अलावा किसी के अधीन काम नहीं कर सकता था। मुझे उद्धव के साथ काम करने में कोई आपत्ति नहीं थी। उन्होंने सवाल उठाया क्या दूसरे पक्ष में मेरे साथ काम करने की इच्छा है? यह सवाल उद्धव ठाकरे और शिवसेना (उद्धव गुट) के लिए एक सीधा संदेश माना जा रहा है।

राजनीतिक हलकों में हलचल

राज ठाकरे के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। क्या यह एक संभावित राजनीतिक पुनर्मिलन का संकेत है? क्या मराठी मतदाता इस एकता के पक्ष में आवाज़ उठाएंगे? राज ठाकरे का यह रुख ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र में मराठी अस्मिता, बेरोज़गारी, क्षेत्रीय असंतुलन और राजनीतिक अस्थिरता जैसे मुद्दे जनता के बीच बड़ी चिंता का विषय बने हुए हैं। ऐसे में अगर मराठी नेतृत्व एकजुट होता है, तो यह राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय खोल सकता है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

राज ठाकरे के इस पॉडकास्ट क्लिप के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद, लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने इसे एक सकारात्मक संकेत बताया, तो कुछ ने इसे चुनावी रणनीति करार दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

चुनाव तैयारी: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर दिया

August 18, 2026

838 वन गुज्जरों के नामों पर आपत्ति का आरोप, पूर्व मुख्यमंत्री की विधायक बेटी ने बताया बड़ा स्कैम 

August 17, 2026

देशभक्ति के रंग में रंगा शिवालिक नगर, चेयरमैन राजीव शर्मा ने बढ़ाई शहर की खूबसूरती

August 14, 2026

शिवा चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा, युवा बोले – समस्याएं सुनने के साथ समाधान भी करा रहे भैया

August 14, 2026

लालढांग में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

August 13, 2026

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी, बेरोजगारी और पलायन होंगे प्रमुख मुद्दे

July 28, 2026

उमेश कुमार की जन निर्माण पार्टी का पहला सदस्यता अभियान, 500 से अधिक लोग हुए शामिल

July 19, 2026

विकसित भारत 2047 के संकल्प में युवाओं की अहम भूमिका, भाजयुमो के युवा संवाद में बोले मंत्री मदन कौशिक

July 19, 2026

भाजपा प्रकोष्ठों की कार्यशाला में संगठन विस्तार व जनसंपर्क पर मंथन, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

July 14, 2026
इन्हें भी पढ़े-

नशे के खिलाफ लक्सर पुलिस का कमरतोड़ अभियान, 6 तस्कर दबोचे, नशीली दवाएं भी बरामद

अपराध October 12, 2025

हरिद्वार। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देशन में जनपद हरिद्वार में  मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि…

गंगनहर किनारे झंडियों में टस्कर हाथी का शव मिलने से हड़कंप, करंट लगने से मौत की आशंका

October 15, 2025

निर्मल विरक्त कुटिया आश्रम में गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी को लेकर हुई बैठक

September 17, 2024

छठे राउंड की मतगणना में पिछड़ी बसपा, दूसरे नंबर पर भाजपा के भड़ाना

July 13, 2024
अन्य खबरें

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,898 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,199 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.