Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। शहर के मुख्य क्षेत्रों में से एक भगत सिंह चौक के आसपास बड़े पैमाने पर सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकारी भूमि पर न केवल पक्के घर और दुकानें बना ली गई हैं, बल्कि सरकारी ज़मीन की खरीद फरोख्त का खेल भी लंबे समय से चल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मामले में नगर निगम से कार्रवाई की मांग करते हुए सरकारी भूमि की पैमाइश कराने की मांग की है। यही नहीं कुछ लोग बाकी बची जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने में…
हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार जिले के लिए गौरव का क्षण है। एडवोकेट शुभ्र रस्तोगी ने नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए कोषाध्यक्ष पद हासिल किया है। शुभ्र रस्तोगी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुरबानी सिंह को 226 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर यह सफलता अर्जित की। इस पद के लिए कुल दो उम्मीदवार मैदान में थे। शुभ्र रस्तोगी की जीत की घोषणा होते ही हाईकोर्ट परिसर सहित हरिद्वार जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयां देते हुए इसे मेहनत, व्यवहार कुशलता और अधिवक्ता समुदाय के विश्वास की जीत…
रुड़की। बिना वैध पासपोर्ट और वीज़ा के भारत में रह रहे एक अफ़ग़ानी नागरिक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ट्रेन बांद्रा एक्सप्रेस में चेन पुलिंग की घटना के बाद रेलवे स्टेशन रुड़की पर की जा रही चेकिंग के दौरान रेलवे सुरक्षा बल ने संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अफ़ग़ानिस्तान के कंधार निवासी नजीबुल्लाह के रूप में हुई। आरपीएफ की जांच में सामने आया कि आरोपी का वीज़ा लगभग चार वर्ष पूर्व ही समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद वह अवैध रूप से भारत में निवास कर रहा था। सुरक्षा के मद्देनज़र आरोपी से गहन पूछताछ…
हरिद्वार, संवाददाता। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में 112 आपातकालीन सेवा पर एक गंभीर और संवेदनशील मामले की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का मामला सामने आया है। सीनियर सिटीजन को ज़हर दिए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आ गई, लेकिन मौके पर पहुंचने पर पूरा मामला फर्जी निकला। सोमवार 15 दिसंबर 2025 को 112 आपातकालीन सेवा के माध्यम से एक कॉलर ने सूचना दी कि उसकी पत्नी ने उसकी मां को ज़हर दे दिया है और उनकी हालत गंभीर है, जिन्हें मंगलौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना सीनियर सिटीजन से जुड़ी होने और…
हरिद्वार, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित सर्वानंद घाट के समीप हाईवे पर बीते रविवार शाम को हुए सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में पड़ी महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार शाम को पुलिस को सर्वानंद घाट के पास हाईवे किनारे एक महिला गंभीर रूप से घायल पड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस ने महिला को निजी एंबुलेंस से मेला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल…
हरिद्वार, संवाददाता। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में एक सिडकुल कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इस हादसे में एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसा सुबह के वक्त हुआ जब दो बाइक सवारों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। भेल सेक्टर-4 स्थित पीएनबी बैंक के पास ये हादसा हुआ था। हादसे में घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अंकित कुमार नाम के युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। रानीपुर कोतवाली में…
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए अभिनव चौहान को हरिद्वार युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। साथ ही विधायक मदन कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और विधायक आदेश चौहान समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी और आशीर्वाद भी दिया। जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने भी अभिनव चौहान का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर…
अनिल शर्मा, लालढांग। करुणा समाज सेवा संस्था कोटद्वार द्वारा होलीफैमली चर्च उपकेन्द्र मीठी बेरी में 13 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस को अपना दिन समारोह के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में डॉक्टर उपमन्यु और जसवीर सिंह ने भी शिरकत की। इस अवसर पर फादर बीजू सेबास्टन, सिस्टर मरीना और सिस्टर शुकान्ति के नेतृत्व में दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर, कंबल सहित आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को सम्मान, सहयोग और आत्मनिर्भरता का संदेश देना रहा। समारोह के आयोजन में समाजसेवी पूनम नेगी,…
अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार। सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर इन दिनों जनपद हरिद्वार में सरकारी जमीनों पर हुए कब्जे को हटाने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। शनिवार को श्यामपुर कांगड़ी में 10 बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई है। डीएम मयूर दीक्षित ने बीते दिनों ग्राम समाज की इस जमीन पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यहां पीला पंजा चला और पूरी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। डीएम के अनुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और लोग सरकारी जमीन पर अतिक्रमण ना करें। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने…
हरिद्वार, 12 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति एवं सभी प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों से परामर्श के बाद हरिद्वार जिले के विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। इसकी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने दी। घोषणा के अनुसार युवा मोर्चा की जिम्मेदारी अभिनव चौहान को सौंपी गई है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता को बनाया गया है। किसान मोर्चा की कमान जसवीर बसेड़ा को दी गई है। अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश पाल होंगे। अनुसूचित जाति मोर्चा की जिम्मेदारी तेलूराम प्रधान को दी गई है, जबकि अल्पसंख्यक मोर्चा…
