Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। फेमस पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं। अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी माया देवी के मंदिर में जाकर विशेष पूजा अर्चना की। सिद्धू के मंदिर में आने पर जूना अखाड़ा के संतों ने उनका स्वागत किया। माया देवी मंदिर में पुजारी ने सिद्धू को विशेष पूजा अर्चना कराई। नवजोत सिंह सिद्धू ने भी साधु संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद अन्य लोग भी नवजोत सिंह सिद्धू को देखकर खुश नजर आए। भैरव आरती…
गीता जोशी हरिद्वार। श्यामपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने वाले कथित मकड़ा गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा के अनुसार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी श्यामपुर द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था। अभियान के तहत गुरुवार को मकड़ा गैंग के एक अन्य सदस्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के…
गीता जोशी। हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में मकड़ा गैंग द्वारा दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। दहशत फैलाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। खुद को मकड़ा गैंग बताकर हुड़दंग मचाने वाले युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि युवक वाहनों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर क्षेत्र में दहशत फैलाने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार…
हरिद्वार। हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में एक पिता और उसके बच्चे की सनसनीखेज मौत का मामला सामने आया है। यहां मध्य प्रदेश से आए पति पत्नी होटल में आकर ठहरे और उनके जुड़वां बच्चों में से एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिला अस्पताल में बच्चे की मौत के गम से उभरी नहीं थी कि अगले ही दिन उसके पति का रेलवे ट्रैक से शव बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान राघवेंद्र निवासी टीकमगढ़, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। राघवेंद्र…
हरिद्वार। शनिवार को नगर आयुक्त आईएएस नंदन कुमार द्वारा अपर रोड, ब्रह्मपुरी तथा हर की पैड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम टीम द्वारा उक्त क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वाले समस्त दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई तथा निर्देशित किया गया कि सार्वजनिक मार्गों एवं घाट क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न किया जाए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार द्वारा आगामी गंगा दशहरा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने के निर्देश दिए गए। नगर निगम द्वारा संबंधित क्षेत्रों को विभिन्न जोनों में विभाजित…
हरिद्वार। गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों से निकलकर वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख करने लगे हैं। हरिद्वार के भेल सेक्टर 5 में करीब 15 फुट लंबा विशालकाय अजगर निकलने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। वहीं देर रात चंडी देवी पैदल मार्ग के पास हाथियों का झुंड आ धमका। मौके पर गश्त कर रही वन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत कर हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेड़ा। जानकारी…
गीता जोशी, लालढांग, हरिद्वार। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) की ओर से ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा भारी छूट और नकली दवाइयों के विरोध में बुधवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बंद को लालढांग मेडिकल एसोसिएशन ने समर्थन दिया। क्षेत्र के मेडिकल व्यापारियों ने बंद में शामिल होकर अपनी एकजुटता दिखाई। लालढांग मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री और बड़े कॉर्पोरेट घरानों की बढ़ती दखलंदाजी से छोटे मेडिकल कारोबारियों के सामने संकट खड़ा हो गया है। बंद के दौरान क्षेत्र के कई मेडिकल व्यापारियों ने अपना समर्थन दर्ज कराया। इसमें गगन करनवाल, श्रेष्ठ…
हरिद्वार। हरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज के जंगल में में एक बाघ का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक नर बाघ की उम्र करीब दो वर्ष बताई जा रही है। बाघ के चारों पैर कटे होने की सूचना ने वन विभाग को भी सकते में डाल दिया। मामला संदिग्ध बाघ शिकार से जोड़कर देखा जा रहा है। एक वन गुज्जर पर बाघ का शिकार करने का आरोप है। हरिद्वार वन विभाग की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। हरिद्वार वन विभाग के अनुसार, बीते रविवार…
हरिद्वार। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू होने के बाद हलाला और तीन तलाक के पहले चर्चित मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। पहले से सामाजिक और मानसिक प्रताड़ना झेल रहे पीड़िता के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार पीड़िता के सगे भाई का मोबाइल हैक कर मामले से जुड़े अहम साक्ष्य गायब करने का आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़िता के भाई ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि कुछ दिन पहले उसने…
हरिद्वार। हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने गौ तस्करी के एक शातिर गौ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरफ्तार आरोपी ने कुछ दिन पहले सड़क पर घूम रहे एक गोवंश को उठाकर कार में डाला और उसे बेच दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, नकदी और गौ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर प्लेट की सफेद स्कॉर्पियो कार बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई संगीन मुकदमे…
