Author: News Desk

हरिद्वार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के खिलाफ जनाक्रोश यात्रा निकालकर विरोध जताया। व्यापारियों ने गऊ घाट से हरकी पैड़ी तक पैदल मार्च से पूर्व आयोजित सभा में आरोप लगाया कि एचआरडीए सबसे बड़ा भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। आए दिन लोगों को परेशान किया जा रहा है। अधिकारी जनप्रतिनिधियों की भी नहीं सुन रहे। विभाग स्थानीय विधायक, मंत्री, सांसद, मेयर किसी का भी सम्मान नहीं किया जा रहा है। इस अवसर पर व्यापारी नेता और भाजपा के मंडल अध्यक्ष किशन बजाज ने कहा कि एचआरडीए में भ्रष्टाचार व्याप्त है। अधिकारी रिश्वतखोर हो गए…

Read More

गीता जोशी, लालढांग। हरिद्वार, 21 अप्रैल। चारधाम यात्रा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत श्यामपुर थाना पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस ने काली फिल्म और अवैध हूटर लगी एक लाल रंग की स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया।जानकारी के अनुसार लाहड़पुर चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार (DL2CBB3257) को रोककर जांच की। जांच में पाया गया कि कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी और वाहन में अवैध हूटर भी लगा था।…

Read More

हरिद्वार। उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक सोमवार को हरिद्वार पहुंचे जहां यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। विशाल सिंह भोजक ने सर्वप्रथम माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। इसके बाद माया देवी मंदिर से हर की पैड़ी तक पैदल रोड शो निकाला गया। यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव सार्थक ठाकुर के संयोजन में निकाले गए रोड शो में बड़ी संख्या में नवनियुक्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। हर की पैड़ी पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने गंगा पूजन किया और…

Read More

हरिद्वार। अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को कनखल संन्यास मार्ग स्थित श्री रामेश्वर आश्रम में राम रसोई का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज और सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि राम रसोई सेवा का विस्तार देश ही नहीं, बल्कि विदेशों जैसे अमेरिका,इंग्लैंड,नीदरलैंड, न्यूयॉर्क, ऑस्ट्रेलिया आदि तक हो चुका है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा और आगामी कुंभ मेले के दौरान देश विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। राम…

Read More

हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण के महामंडलेश्वर करौली शंकर दास के विरूद्ध अनर्गल बयानबाजी करने के मामले में एक यू-ट्यूबर गौतम खट्टर के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। कानपुर में उनकी शिष्या प्रियंका द्विवेदी ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। तीर्थनगरी हरिद्वार के संत समाज ने भी करौली शंकर दास के विरूद्ध अपशब्दों के प्रयोग की घोर निंदा की हैं। रविवार को कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण संतों की आपात बैठक में संत समाज ने मामले की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण के महामंडलेश्वर करौली शंकर दास के विरूद्ध अनर्गल बयानबाजी करने के मामले में एक यू-ट्यूबर गौतम खट्टर के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। कानपुर में उनकी शिष्या प्रियंका द्विवेदी ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। तीर्थनगरी हरिद्वार के संत समाज ने भी करौली शंकर दास के विरूद्ध अपशब्दों के प्रयोग की घोर निंदा की हैं। रविवार को कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण संतों की आपात बैठक में संत समाज ने मामले की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा व भव्यता के साथ मनाया गया। मालवीय घाट पर संतों के सानिध्य में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर अष्ट चिरंजीवी पूजन किया गया। जिसमें भगवान परशुराम सहित अष्ट चिरंजीवियों की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी। 51 ब्राह्मणों द्वारा गायत्री मंत्र जाप के माध्यम से कार्यक्रम को वैदिक परंपरा के अनुरूप संपन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान श्री अखंड परशुराम अखाड़े के विद्यार्थियों ने शस्त्र-कला का प्रदर्शन किया तथा सेवा कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने बताया…

Read More

हरिद्वार। धार्मिक नगरी हरिद्वार में अब फैशन और आधुनिक ज्वेलरी का नया केंद्र विकसित हो गया है। चंद्राचार्य चौक, रानीपुर मोड़ पर डेमी फाइन ज्वेलरी ब्रांड साया के भव्य शोरूम का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मिस यूनिवर्स उत्तराखंड राधिका सिंघल ने फीता काटकर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और शोरूम में आकर्षक ज्वेलरी को देखने के लिए उत्साह दिखाई दिया। शोरूम स्वामी मानव मल्होत्रा, निधि मल्होत्रा, गौरव मल्होत्रा, लवली भसीन और जीत ने राधिका सिंघल का बुके देकर स्वागत किया। उद्घाटन के बाद राधिका सिंघल ने शोरूम में उपलब्ध ज्वेलरी की सराहना करते…

Read More

हरिद्वार। यूथ कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला।भाजपा की प्रदेश महामंत्री के बयान पर भड़की यूथ कांग्रेस। विवादित बयान पर माफी मांगे दीप्ति रावत – सार्थक ठाकुर। हरिद्वार। यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव सार्थक ठाकुर के नेत्रत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता भी शामिल रहीं। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत के बयान की कड़ी निंदा की और उनसे महिला अपराध को लेकर दिए गए विवादित…

Read More

हरिद्वार। गंगा नदी में बढ़ती गंदगी का मामला अब जल शक्ति मंत्रालय तक पहुंच गया है। स्थानीय पार्षद की शिकायत के बाद नगर निगम हरिद्वार हरकत में आया है और यूपी सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर अपनी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है ताकि गंगा तक आसान पहुंच बन सके और गंगा घाट की सफाई की जा सके।  निगम का कहना है कि अतिक्रमण के कारण सफाई कार्य बाधित हो रहा है, जिससे गंगा में लगातार कचरा गिर रहा है। जानकारी के अनुसार, राजीव नगर और सोनिया बस्ती क्षेत्रों में गंगा किनारे अवैध बस्तियां बस गई हैं। इन…

Read More