Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
गीता जोशी हरिद्वार। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान द्वारा हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के किसानों के लिए विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों और वैज्ञानिक तरीकों से उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी। साथ ही कई किसानों को कृषि उपकरण भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बदलते समय के साथ खेती के तौर-तरीकों में भी बदलाव जरूरी है। वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर किसान…
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद नगर निगम हरिद्वार ने रातभर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर शहर को फिर से चमका दिया। करीब 75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन के बाद विभिन्न घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर एकत्र हुए भारी मात्रा में कूड़े का निगम की टीम ने युद्धस्तर पर निस्तारण किया। पूरी रात चले अभियान में लगभग 90 ट्रैक्टर कूड़ा उठाकर सुबह चार बजे तक प्रमुख घाटों और मार्गों की सफाई पूरी कर ली गई। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने रात दो बजे घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी भी मौजूद…
हरिद्वार। हरिद्वार के नील पर्वत पर स्थित सिद्धपीठ मनसा देवी मंदिर में पूजा पाठ और प्रसाद चढ़ावे के नियमों में बदलाव किया गया है। यहां आने वाली महिला श्रद्धालुओं को कोई भी श्रद्धालु स्पर्श नहीं कर सकेगा। आशीर्वाद देने के बहाने स्पर्श करने वाले पुजारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने इसके लिए स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। उनका कहना है कि मंदिर का कोई भी पुजारी महिला श्रद्धालुओं या अन्य भक्तों को आशीर्वाद देने के नाम पर स्पर्श नहीं करेगा। यदि इस तरह…
हरिद्वार में वीकेंड और सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 13 से 15 जून तक व्यापक यातायात प्लान लागू कर दिया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए कई मार्गों पर डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और व्यवस्थाओं में सहयोग की अपील की है।वीकेंड और सोमवती अमावस्या स्नान पर्व: 13 से 15 जून तक हरिद्वार में लागू रहेगा विशेष ट्रैफिक प्लान हरिद्वार। वीकेंड और सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के…
गीता जोशी। हरिद्वार। लालढांग क्षेत्र की रसूलपुर मीठीबेरी ग्राम पंचायत के मंगोलपुरा गांव में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में विधायक अनुपमा रावत, खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, सिंचाई, आवास, वन विभाग और अन्य जनहित से जुड़े मामलों को उठाया। अधिकारियों ने मौके पर ही लोगों की शिकायतें सुनीं और कई समस्याओं का तत्काल निस्तारण भी किया। जिन मामलों का समाधान तत्काल संभव…
लक्सर, हरिद्वार। लक्सर कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक परिवार पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार 10 जून को लक्सरी गांव में हुए विवाद के संबंध में जावेद पुत्र शमसाद निवासी वार्ड नंबर-5, लक्सरी ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर बताया था कि समीर उर्फ…
हरिद्वार। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राजधानी देहरादून में पेयजल सचिव रणवीर सिंह चौहान और जल संस्थान मुख्यालय के विभाग सचिव मनीष सेमवाल के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को उठाया। बैठक के दौरान संगठन के मांग पत्र पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं और लंबित मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस पर पेयजल सचिव ने मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए जल्द ही एक और निर्णायक बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया। संगठन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष प्रवीण सैनी ने कहा कि कर्मचारियों…
हरिद्वार। यात्रा सीजन के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। नगर आयुक्त नंदन कुमार (आईएएस) ने सोमवार देर रात विभिन्न घाटों का औचक निरीक्षण कर सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाटों पर किसी भी स्थिति में गंदगी का ढेर न लगने पाए और श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाए। नगर आयुक्त ने ओम घाट, अलकनंदा घाट, बिरला घाट, विष्णु घाट, शिव घाट, तिरछा पुल और सुभाष घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रात्रि पाली में तैनात सफाई कर्मचारियों की…
हरिद्वार। हरिद्वार में पिछले डेढ़ साल से उत्तरी हरिद्वार, मध्य हरिद्वार, जगजीतपुर और राजा गार्डन क्षेत्र में सीवरेज लाइन डालने का कार्य चल रहा है। डीएम मयूर दीक्षित धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन अभी तक न तो निर्माण कार्य पूर्ण हुआ और न ही सीवर लाइन डालने के बाद कई क्षेत्रों में सड़कें बिछाई गई। चारधाम यात्रा और आगामी कांवड़ मेले के मद्देनजर डीएम मयूर दीक्षित ने देर रात अपर रोड पर चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था और ठेकेदार को कड़ी चेतावनी देते हुए…
हरिद्वार। लक्सर तहसील क्षेत्र के 12 गांवों में जमीन की खरीद फरोख्त, रजिस्ट्री और लैंड यूज चेंज पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। यह फैसला प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग यानी ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार पानीपत से गोरखपुर तक बनने वाले ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जानी है, इसलिए प्रभावित क्षेत्र में अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए हैं। प्रशासन के अनुसार मदारपुर, मिर्जापुर उर्फ मोहनवाला, पौडोवाली, टांडा जलालपुर, प्रहलादपुर, रघुनाथपुर उर्फ बालावाली, बालचन्दवाला, अलामपुर, हस्तमौली, शाहपुर, गिद्धावाली और कलसिया गांव इस दायरे में शामिल…
