Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»पहलगाम आतंकी हमला: लक्सर से हरिद्वार तक फूटा जन आक्रोश, कैंडल मार्च और मौन से दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड

पहलगाम आतंकी हमला: लक्सर से हरिद्वार तक फूटा जन आक्रोश, कैंडल मार्च और मौन से दी श्रद्धांजलि

News DeskBy News DeskApril 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार/लक्सर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति श्रद्धांजलि और आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश के स्वर गूंजने लगे हैं। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में इस हमले के विरोध में लोगों का गुस्सा सड़कों पर नजर आया। लक्सर से लेकर हरिद्वार तक कैंडल मार्च निकाले गए दीपदान किए गए और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया।

हर की पौड़ी पर दीपदान, श्री गंगा सभा ने की प्रार्थना

हरिद्वार में श्री गंगा सभा की अगुवाई में हर की पौड़ी पर दीपदान कर हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि और मां गंगा से उनकी आत्मशांति की प्रार्थना की है। सैकड़ों लोगों ने गंगा घाट पर एकत्र होकर दीप प्रवाहित किए और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है, भारत को आतंकियों को करारा जवाब देना चाहिए। वो मां गंगा से प्रार्थना है कि वह मृतकों की आत्मा को शांति दें और उनके परिवारों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में निकाला गया कैंडल मार्च

रानीपुर से विधायक आदेश चौहान ने आम नागरिकों के साथ मिलकर कैंडल मार्च निकाला। शहर की सड़कों पर आतंकवाद मुर्दाबाद और शहीदों अमर रहें के नारे लगाए हुए। विधायक आदेश चौहान ने कहा देश में इस प्रकार की घटनाएं बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। सरकार को आतंकवाद के खिलाफ और सख्त कदम उठाने की जरूरत है। हम सब एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ेंगे।

लक्सर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाया आक्रोश

लक्सर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध स्वरूप कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया। भाजपा नेता अजय वर्मा ने कहा कि हम आतंकियों के इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। शहीदों की शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे। सरकार से मांग है कि दोषियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए।

हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में वकीलों ने रखा मौन

हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। सभी वकीलों ने अपने काम को रोककर शांति से एकत्र होकर इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने आतंकवाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

गौरतलब है कि इस हमले के बाद पूरे हरिद्वार जिले में शोक की लहर है। लोग गुस्से और दुख में हैं लेकिन साथ ही आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने का संदेश भी दे रहे हैं। कैंडल मार्च, दीपदान और मौन के जरिये जनता ने न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि दी, बल्कि सरकार को स्पष्ट संकेत भी दिया कि अब देशवासी और अधिक बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026
इन्हें भी पढ़े-

केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित,गोल्ड और सिल्वर मेडल से नवाजे गए छात्र-छात्राएँ

हरिद्वार March 26, 2025

हरिद्वार। हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में केयर कॉलेज…

New Health-Care Facility in Saanich Set to Open its Doors

January 15, 2021

डंपर की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, सड़क पार करते वक्त हुआ हादसा, पत्नी भी थी साथ में

November 22, 2025

एक्शन मोड में IAS मयूर दीक्षित, सरकारी अस्पताल की हालत पर लगाई फटकार, जारी रहेंगे औचक निरीक्षण

September 15, 2025
अन्य खबरें

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.