हरिद्वार, संवाददाता। अंकित भंडारी केस से जुड़े एक कथित ऑडियो और वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। ऑडियो में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम कथित तौर पर लिए जाने से तो भूचाल मच गया। हालांकि इस मामले में बहादराबाद थाना पुलिस ने सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई अतमलपुर बौंग्ला निवासी डॉ. धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर की गई है। शिकायतकर्ता ने दोनों आरोपियों पर भाजपा नेता दुष्यंत गौतम की सामा,जिक और राजनीतिक छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है।
डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने तहरीर में कहा है कि सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से अंकित भंडारी हत्याकांड से संबंधित एक वीडियो वायरल किया, जो तथ्यों से परे और भ्रामक है। आरोप है कि इस वीडियो के माध्यम से सुनियोजित साजिश के तहत दुष्यंत गौतम को बदनाम करने का प्रयास किया गया, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचा। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि दिन में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर ने दुष्यंत गौतम को लेकर सार्वजनिक रूप से बयानबाजी की। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने दुष्यंत गौतम को दलित समाज का हितैषी बताते हुए स्वयं को उनका मसीहा कहने जैसे बयान दिए, जिन्हें शिकायतकर्ता ने आपत्तिजनक और भ्रामक बताया है।#अंकिता भंडारी केस
बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।#अंकिता भंडारी केस
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

