Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या, जंगल में गड्ढे से बरामद हुए शव, पुलिस ने निकाले बाहर

July 21, 2026

उमेश कुमार की जन निर्माण पार्टी का पहला सदस्यता अभियान, 500 से अधिक लोग हुए शामिल

July 19, 2026

विकसित भारत 2047 के संकल्प में युवाओं की अहम भूमिका, भाजयुमो के युवा संवाद में बोले मंत्री मदन कौशिक

July 19, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»शराब की तलाश में हुई दोस्ती, फिर 20 हजार के लालच में उतारा मौत के घाट, SSP नवनीत सिंह ने किया खुलासा
अपराध

शराब की तलाश में हुई दोस्ती, फिर 20 हजार के लालच में उतारा मौत के घाट, SSP नवनीत सिंह ने किया खुलासा

News DeskBy News DeskFebruary 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में पुराने पीर के पास नहर पटरी मार्ग पर मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून से सनी जैकेट और लूटी गई 20 हजार रुपये की नगदी बरामद की गई है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बीती 17 फरवरी को पुराने पीर के पास नहर पटरी मार्ग पर एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के सिर पर गहरे घाव और पत्थर से कुचले जाने के निशान मिले। शिनाख्त घोसीपुरा मंगलौर निवासी प्रदीप के रूप में हुई। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर कोतवाली मंगलौर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली मंगलौर और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम गठित की गई। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। आसपास के मार्गों की पड़ताल और संदिग्ध गतिविधियों की जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में मृतक एक अन्य युवक के साथ मोटरसाइकिल से घटनास्थल की ओर जाता दिखाई दिया।

मैनुअल जांच के दौरान पुलिस टीम देवबंद तिराहे के पास संदिग्ध हुलिए के एक युवक तक पहुंची। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने हत्या की वारदात कबूल ली। आरोपी की पहचान विनायक त्यागी पुत्र विजेंद्र त्यागी निवासी बरला थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर, हाल निवासी सराय ज्वालापुर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 17 फरवरी को अपने घर मुजफ्फरनगर जाने के लिए रुड़की में इंतजार कर रहा था। शराब पीने की इच्छा होने पर वह बस अड्डे के पास देशी शराब के ठेके पर पहुंचा, जहां ठेका बंद मिला। इसी दौरान मृतक से मुलाकात हुई। दोनों ने मोटरसाइकिल से रामपुर चुंगी स्थित ठेके से शराब खरीदी और नहर पटरी से मंगलौर की ओर पुराने पीर के पास बाग में जाकर शराब पीने लगे। बातचीत के दौरान आरोपी को पता चला कि प्रदीप के पास पैसे हैं। पैसों की तंगी और लालच में आकर आरोपी ने नशे में धुत प्रदीप का पहले गला दबाया और फिर पास पड़े पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद जेब से 20 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर छिपाई गई खून से सनी जैकेट, हत्या में प्रयुक्त पत्थर और लूटी गई 20 हजार रुपये की नगदी बरामद कर ली। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, व0उ0नि0 मनोज गैरोला, उ0नि0 प्रवीण बिष्ट, उ0नि0 अशोक सिरसवाल, अ0उ0नि0 श्यामबाबू, है0का0 माजिद खान, है0का0 अमित शर्मा तथा 

सीआईयू टीम से उ0नि0 संजय पुनिया, अ0उ0नि0 अश्वनी यादव, है0का0 मनमोहन भण्डारी, का0 महिपाल तोमर, का0 राहुल, का0 अजय काला, का0 उबैद शामिल रहे। 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या, जंगल में गड्ढे से बरामद हुए शव, पुलिस ने निकाले बाहर

July 21, 2026

युवती से मिलने हरिद्वार आए युवक की पिटाई, गले में पहनाया पट्टा, गैर समुदाय से जुड़ा है मामला

July 18, 2026

काठा के जंगल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, जानिए मामला

July 18, 2026

गाजियाबाद में किसान के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, हाथ जोड़ती रही मां

July 18, 2026

खैर के अवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, भेजा जेल

July 16, 2026

चोरी के शक में युवक की भीड़ ने की पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

July 15, 2026

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 5000 Kg पॉलिथीन जब्त, 01 लाख का चालान

July 14, 2026

बच्ची के साथ नहर डूबी महिला के मामले में नया मोड़, भाई ने लगाया धक्का देने का आरोप, तलाश जारी

July 14, 2026

हरिद्वार में काठा के जंगल में 16 साल वर्षीय किशोरी के साथ गैंग रेप, पहले प्रेमी की पिटाई, फिर दिया वारदात को अंजाम

July 14, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 5000 Kg पॉलिथीन जब्त, 01 लाख का चालान

अपराध July 14, 2026

हरिद्वार। कांवड़ मेले से पहले नगर निगम हरिद्वार ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अब…

हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, सात साल का बेटा हुआ अनाथ

August 18, 2025

व्यापारी नेता व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एचआरडीए के खिलाफ निकाली पदयात्रा, अधिकारियों ने बेबुनियाद बताए आरोप

April 23, 2026

आज गंगा उत्सव में शामिल होंगे CM धामी और मंत्री CR पाटिल, एक्टर आशुतोष राणा करेंगे शिव स्त्रोत

November 4, 2024
अन्य खबरें

पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या, जंगल में गड्ढे से बरामद हुए शव, पुलिस ने निकाले बाहर

July 21, 2026

उमेश कुमार की जन निर्माण पार्टी का पहला सदस्यता अभियान, 500 से अधिक लोग हुए शामिल

July 19, 2026

विकसित भारत 2047 के संकल्प में युवाओं की अहम भूमिका, भाजयुमो के युवा संवाद में बोले मंत्री मदन कौशिक

July 19, 2026

लालढांग में हनुमान प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकली, सोमवार को होगा विशाल भंडारा

July 19, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,892 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.