Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»काठा के जंगल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, जानिए मामला
अपराध

काठा के जंगल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, जानिए मामला

News DeskBy News DeskJuly 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। पथरी थाना पुलिस ने फुलगढ़ जंगल के पास नाबालिग से गैंगरेप और उसके साथी युवक से मारपीट के मामले का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद सभी आरोपी फरार थे और उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर गठित तीन टीमों ने मुखबिर की सूचना पर 17 जुलाई को फुलगढ़ के जंगल में दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। 

पुलिस के अनुसार 12 जुलाई की रात तीन युवक एक मोटरसाइकिल से एक नाबालिग लड़की को लेकर फुलगढ़ जंगल के पास पहुंचे। लड़की को एक युवक के साथ छोड़कर वापस सुल्तानपुर चले गए। इसी दौरान जंगल के पास शराब पी रहे तीन युवकों ने दोनों को देखकर अपने तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद चार युवकों ने लड़के को पकड़कर उसके साथ मारपीट की, जबकि दो आरोपी लड़की को जंगल के अंदर ले गए। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी महेश उर्फ मंत्री ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और बाद में दोनों आरोपी उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए। घटना के अगले दिन पीड़िता के परिजन की तहरीर पर थाना पथरी में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मौके से एफएसएल टीम की मदद से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और तीन अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। #गैंगरेप 

पुलिस ने मोहित कुमार (25) पुत्र प्रीतम सिंह, सुमित (25) पुत्र राकेश, आशु (22) पुत्र सुभाष, शुभम (22) पुत्र बीरबल, महेश उर्फ मंत्री (29) पुत्र कृपाल और आकाश (23) पुत्र जसमाल, सभी निवासी ग्राम फुलगढ़, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 337/2026 में धारा 115(2), 137(2), 70(2), 78(2), 65(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा 3(क), 4(2)(ड)(जी) और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में

गिरफ्तार आरोपी-
(1) मोहित कुमार पुत्र प्रीतम सिंह – 25 वर्ष
(2) सुमित पुत्र राकेश – 25 वर्ष
(3) आशु पुत्र सुभाष – 22 वर्ष
(4) शुभम पुत्र बीरबल – 22 वर्ष
(5) महेश उर्फ मंत्री पुत्र कृपाल – 29 वर्ष
(6) आकाश पुत्र जसमाल -23 वर्ष
समस्त निवासी ग्राम फुलगढ थाना पथरी जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार
2- व.उ.नि.उपेन्द्र सिंह
3- उ.नि.विपिन कुमार (चौकी प्रभारी फेरूपुर)
4- उ.नि.बबलू चौहान
5- म.उ.नि.शाहिदा परवीन
6- हे.कां. नारायण राणा
7- कां मुकेश चौहान
8- कां दीपक चौधरी
9- कां नारायण सिंह
10- कां राकेश नेगी
11- सीआईयू रुड़की

गैंगरेप

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

हरिद्वार पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, क्यों भेजा गया जेल, जानिए मामला

October 26, 2026

03 गांव के 18 घरों में छापेमारी के दौरान बिजली चोरी पकड़ी, विभाग ने दर्ज कराए मुकदमे

October 22, 2026

भाजपा नेता ने लगाया मारपीट और लूट का आरोप, नकदी और चेन लूटकर फरार हुए आरोपी

October 22, 2026

बिहार के युवकों ने हरिद्वार में बनाई गैंग, मामा को बताया टीटी, टिकट बदलवाने का झांसा देकर मजदूरों को ठगा

October 15, 2026

पत्नी नाराज होने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा

October 12, 2026

दिल्ली के बदमाशों से हरिद्वार पुलिस से मुठभेड़, एक को लगी गोली, दूसरा हुआ फरार

October 7, 2026

हरिद्वार में हाईवे किनारे खड़े यात्रियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

October 6, 2026

ब्रह्मपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, लोगों ने किया हंगामा

October 6, 2026
इन्हें भी पढ़े-

नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले 5000 के इनामी को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध December 4, 2024

हरिद्वार, 04 दिसंबर। हरिद्वार की पथरी थाना पुलिस ने एक नाबालिक का अपहरण कर, मारपीट…

सह मीडिया संयोजक बनाए जाने पर विकास तिवारी का भव्य स्वागत, ढोल नगाड़ों के साथ जमकर आतिशबाजी

September 15, 2025

सोने की नकली चूड़ियां वापस कर ज्वैलर को लगाया लाखों का चूना, असली चूड़ियां लेकर हुआ फरार ठग

January 23, 2026

लक्सर क्षेत्र में जंगली हाथी का आतंक, रोजाना रौंद रहा फसलें

August 29, 2024
अन्य खबरें

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

होटल अलकनंदा को लेकर धरना, सरकारी संपत्तियों का दुरूपयोग कर रही भाजपा सरकार – रमणीक सिंह

November 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,390 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,055 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,344 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.