Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

आयुष्मान केंद्र निरस्त होने पर विवाद, संचालक ने विधायक व भाई पर लगाए दबाव के आरोप, बताई राजनीतिक साजिश

May 13, 2026

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»युवकों पर तेजाब फेंकने वाला गिरफ्तार, पंसारी फरार, लक्सर बाजार से खरीदा था तेजाब, 800 ली. तेजाब बरामद
अपराध

युवकों पर तेजाब फेंकने वाला गिरफ्तार, पंसारी फरार, लक्सर बाजार से खरीदा था तेजाब, 800 ली. तेजाब बरामद

News DeskBy News DeskOctober 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

लक्सर, हरिद्वार। कोतवाली लक्सर क्षेत्र में पटाखे फोड़ने को लेकर हुए मामूली विवाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी की निशानदेही पर अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ बेचने वाले पंसारी यानी दुकानदार की दुकान से 18 जरीकैन में भरा करीब 800 लीटर तेजाब बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार मामला ग्राम भिक्कमपुर जीतपुर का है। वादी शेर सिंह पुत्र सुलहड सिंह निवासी भिक्कमपुर ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर बताया कि 21 अक्तूबर 2025 की शाम उसके बच्चे गांव में अपने साथियों के साथ पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान गांव के ही गोरधन उर्फ दिलेराम से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने शराब के नशे में बच्चों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे वादी के बच्चे सहित चार बच्चे झुलस गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और सीओ लक्सर को तत्काल अनावरण के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथान के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मैनुअल इनपुट, सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी के आधार पर आरोपी गोरधन उर्फ दिलेराम पुत्र मुकन्दा राम निवासी भिक्कमपुर को 22 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकारा अपराध
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तेजाब जैसी ज्वलनशील सामग्री लक्सर कस्बे की मामचंद पंसारी नाम की दुकान से खरीदी थी, जिसे शिवा पुत्र संजय निवासी मैन बाजार लक्सर चला रहा है। पुलिस ने इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी लक्सर को दी, जिन्होंने तहसीलदार लक्सर को मौके पर भेजा। इसके बाद पुलिस व तहसील प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी कर पंसारी की दुकान से 18 जरीकैन अवैध ज्वलनशील पदार्थ (तेजाब) बरामद किया।

दुकानदार फरार, पुलिस की टीमें तलाश में जुटीं
छापेमारी की भनक लगते ही दुकानदार शिवा पुत्र संजय फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस टीम में प्रभारी कोतवाली राजीव रौथान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक लोकपाल परमार, उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी, अवर निरीक्षक रंजीत नौटियाल, कांस्टेबल सन्दीप रावत, अमित रावत, दिगम्बर राय और बीरेन्द्र शामिल रहे।

“एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। अवैध रूप से खतरनाक ज्वलनशील पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।“

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

आयुष्मान केंद्र निरस्त होने पर विवाद, संचालक ने विधायक व भाई पर लगाए दबाव के आरोप, बताई राजनीतिक साजिश

May 13, 2026

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026

हाईवे पर बस से टकराई कार, कार बनी आग का गोला, पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा

May 4, 2026

लक्सर पुलिस ने किया डॉक्टर पर जानलेवा हमले का खुलासा, सत्संगी बाबा निकला मास्टरमाइंड, चेले को दबोचा

May 1, 2026

दर्जाधारी राज्यमंत्री सुनील सैनी ने सुरेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा

April 26, 2026

समय बीतता गया, सांसे छूटती गई, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया मनोहर

April 25, 2026
इन्हें भी पढ़े-

पथरी क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप, छत से नीचे फेंका, झाड़ियों से उठाकर पहुंचाया अस्पताल

अपराध August 10, 2025

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल…

पूर्व गृह मंत्री राम सिंह सैनी पहुंचे मंगलौर, उपचुनाव में कांग्रेस के लिए किया प्रचार

July 5, 2024

हरिद्वार में बड़ा ठग गिरफ्तार, मुख्यमंत्री की लेटर हेड और हाइकोर्ट की मोहर बरामद

February 25, 2025

दून एक्सप्रेस ट्रेन का स्पीड लॉग खोलेगा हाथी के बच्चे की मौत का राज, राजाजी पार्क ने लिखा रेलवे को पत्र

December 5, 2025
अन्य खबरें

आयुष्मान केंद्र निरस्त होने पर विवाद, संचालक ने विधायक व भाई पर लगाए दबाव के आरोप, बताई राजनीतिक साजिश

May 13, 2026

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,888 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.