Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»सहारनपुर में भी गूंजेगा परशुराम भक्ति का स्वर, श्री अखंड परशुराम अखाड़ा देगा बच्चों को निःशुल्क अस्त्र-शस्त्र विद्या का प्रशिक्षण
हरिद्वार

सहारनपुर में भी गूंजेगा परशुराम भक्ति का स्वर, श्री अखंड परशुराम अखाड़ा देगा बच्चों को निःशुल्क अस्त्र-शस्त्र विद्या का प्रशिक्षण

News DeskBy News DeskApril 28, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार की तर्ज पर अब सहारनपुर में भी श्री अखंड परशुराम अखाड़ा द्वारा बच्चों को निःशुल्क अस्त्र-शस्त्र विद्या का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही यहां भगवान परशुराम का दिव्य व भव्य मंदिर भी शीघ्र निर्माण होने जा रहा है। इस शुभ कार्य का संदेश लेकर आज हरिद्वार से सहारनपुर पहुंचे श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, समाजसेवी कुलदीप शर्मा एवं समाजसेवी बृजमोहन शर्मा का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा रजिस्टर्ड, सहारनपुर इकाई द्वारा आयोजित इस स्वागत समारोह में शहर के प्रमुख ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। स्वागत करने वालों में अतुल पाराशर, मुकेश दीक्षित, गुल्लू शर्मा, राजीव शर्मा, राजेश शर्मा, दिनेश कौशिक, दिनेश शर्मा, रमन शर्मा और रोहित शर्मा प्रमुख रहे। सभी ने पं. अधीर कौशिक और उनकी टीम को सहारनपुर आगमन पर पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पं. अधीर कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम जी सनातन धर्म और वीरता के प्रतीक हैं। अखाड़े का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ना और उन्हें अस्त्र-शस्त्र विद्या के साथ आत्मरक्षा व शौर्य का प्रशिक्षण देना है। उन्होंने बताया कि अखाड़े के प्रशिक्षक बच्चों को प्राचीन भारतीय युद्ध कलाओं, तलवारबाजी, धनुर्विद्या और अन्य पारंपरिक शस्त्रों का प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क देंगे।

भागवताचार्य पं. पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान परशुराम का आदर्श चरित्र आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी ब्राह्मण समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में इस मिशन से जुड़ने का आह्वान किया। समाजसेवी कुलदीप शर्मा और बृजमोहन शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सहारनपुर के बच्चों को जहां शिक्षा के साथ संस्कृति का भी बोध कराया जाएगा, वहीं उन्हें आत्मरक्षा में भी दक्ष बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने सहारनपुर में प्रस्तावित भगवान परशुराम मंदिर के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने के लिए शुभकामनाएं दीं। मंदिर निर्माण के साथ ही यहां श्री अखंड परशुराम अखाड़ा का एक प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापित किया जाएगा, जहां बच्चों के लिए नियमित प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा रजिस्टर्ड, सहारनपुर की ओर से एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई। श्री अखंड परशुराम अखाड़े की तरफ से समस्त ब्राह्मण बंधुओं को 11 मई 2025 को हरिद्वार में होने वाली भगवान परशुराम शोभायात्रा में भाग लेने के लिए सादर आमंत्रित किया है। सभा पदाधिकारियों ने कहा कि यह शोभायात्रा सनातन संस्कृति, वीरता और एकता का अद्वितीय संगम होगी, जिसमें पूरे देशभर से ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

August 18, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026

हरिद्वार नगर निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2026

देशभक्ति गीतों और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा गोल्डन ट्री वेंकट हॉल

August 17, 2026

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026
इन्हें भी पढ़े-

कॉरिडोर योजना को लेकर बैठक, जाह्नवी मार्केट और बस अड्डा होगा शिफ्ट, क्या बोले प्रमुख सचिव, देखें वीडियो

आस्था March 6, 2025

हरिद्वार। प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम आज हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार के डामकोठी पर उन्होंने श्री…

सिडकुल क्षेत्र में दिनदहाड़े रेता युवती का गला, नवोदय नगर में हत्या से सनसनी

July 7, 2025

बेटियों को दीजिए आत्मनिर्भर बनने की सीख, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का बयान

March 28, 2025

अपहरण और जालसाजी में फरार चल रहे थे दो भाई, पुलिस ने ढोल बजाकर कराई मुनादी

November 20, 2024
अन्य खबरें

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026

चुनाव तैयारी: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर दिया

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,898 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,199 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.