Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»अंतराष्ट्रीय योग दिवस: परमार्थ आश्रम गंगा घाट पर बही योग की गंगा, साधु संतो ने दिया स्वस्थ रहने का मूलमंत्र
हरिद्वार

अंतराष्ट्रीय योग दिवस: परमार्थ आश्रम गंगा घाट पर बही योग की गंगा, साधु संतो ने दिया स्वस्थ रहने का मूलमंत्र

News DeskBy News DeskJune 20, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 20 जून। उत्तरी हरिद्वार स्थित परमार्थ आश्रम गंगा घाट पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन मां गंगा की गोद में, हिमालय की छाया और सप्त ऋषियों की तपोभूमि पर हुआ, जिसने आध्यात्मिक वातावरण में योग का महत्व और भी बढ़ा दिया।

योग अध्यात्म और सनातन के माध्यम से भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा:योगाचार्य डॉ निरंजन देव

योग शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें योगाचार्य डॉक्टर स्वामी निरंजन देव महाराज,साध्वी अनन्या देवी, पार्षद सुनीता शर्मा, आकाश भाटी,ग्राम हरिपुर कलां की निवर्तमान ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला तथा पूज्य लाल माता मंदिर के प्रबंधक भक्त दुर्गादास उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और गंगा पूजन के साथ हुई, जिसने उपस्थितजनों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

योगाचार्य स्वामी निरंजन देव महाराज ने संतों, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने योग के विभिन्न आसनों, ध्यान और प्राणायाम के अभ्यास कराते हुए उनके लाभ बताए। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलन और शांति प्रदान करने वाली जीवनशैली है। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की स्थापना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से संभव हो पाई है। वे एक दिव्य पुरुष हैं, जिन्होंने योग और सनातन संस्कृति की पताका पूरे विश्व में फैलाई है। योग अध्यात्म और सनातन के माध्यम से भारत पुनः विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है।

साध्वी अनन्या देवी ने कहा योग को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बताते हुए कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित योग अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ें। पार्षद सुनीता शर्मा और निवर्तमान ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला ने कहा कि मां गंगा के तट पर योग करना एक आध्यात्मिक अनुभव है। परमार्थ आश्रम गंगा घाट न केवल धार्मिक साधना का केंद्र है, बल्कि अब योग जागरूकता का भी केंद्र बन गया है। भक्त दुर्गा दास ने कहा कि योग आज की आवश्यकता है, जो हमें तनाव, रोग और असंतुलन से मुक्ति दिला सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर समाज को एक नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होते हैं।

दो दिवसीय इस योग शिविर में सैकड़ों श्रद्धालु, स्थानीय निवासी, संत और युवा सम्मिलित हुए। आयोजन के अंत में गंगा आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि जन-जन तक योग का संदेश पहुंचे और भारत पुनः अपने सांस्कृतिक गौरव को प्राप्त कर सके।

योग शिविर में साध्वी अनन्या देवी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज जखमोला,भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री विदित शर्मा, ओम पांडे, सूरज बालियांन, विकल राठी, ललिता, ममता, हेमा, विजय, उमेश भारद्वाज, स्वामी विजय चेतन, साध्वी राधा, साध्वी तपस्या, साध्वी अनीता, अनिल अग्रवाल, शिवकुमार सैनी, लक्षित भारद्वाज, विमल ठाकुर, राम अवतार शर्मा, सीताराम बडोनी, श्याम सुंदर शर्मा,श्याम पांडे ,सतनाम सिंह, अशोक ,आनंद, राजेंद्र दास, अभिषेक, हेमलता, सुनीता जोशी, पूजा गुप्ता, विकास गुप्ता, स्वामी रविंद्र दास, स्वामी सूरज दास, स्वामी उमेश दास, सैकड़ो संत समाज व स्थानीय जन मौजूद रहे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुंभ के लिए क्वार्टर खाली कराने के आदेश से जल संस्थान कर्मचारियों में रोष, लिखा पत्र

October 7, 2026

कुंभ की तैयारियों में तेजी, नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

October 6, 2026

सुराज सेवादल ने HRDA के खिलाफ खोला मोर्चा, गरीबों को परेशान करने का आरोप, अधिकारियों की तैनाती पर सवाल

October 5, 2026

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित, 80 से 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

October 5, 2026

हरिद्वार मुख्यालय पर जनसुनवाई में पहुंचीं 88 शिकायतें, सीडीओ ने 45 का मौके पर निस्तारण किया

October 5, 2026

15 अक्टूबर तक हरिद्वार की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, धरातल पर उतरे डीएम, दिए सख्त निर्देश

October 5, 2026

हरिद्वार में 22वीं डिस्ट्रिक्ट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

October 4, 2026

वार्षिक सम्मेलन:सामाजिक व राजनीतिक विकास के लिए एक मंच पर आया कश्यप समाज

October 2, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार में जल संकट होगा दूर, घरों को किया जाएगा डिजिटल टैग, सबको मिलेगा पर्याप्त पेयजल

उत्तराखंड May 29, 2025

हरिद्वार, 28मई। प्रोजेक्ट ऑफ इंप्रूवमेंट ऑफ अर्बन वॉटर सप्लाई उत्तराखंड जेआईसीए फाउंडेशन के तहत उत्तराखंड…

तकनीकी खराबी के कारण रुका चुगान का कार्य, वाहन मालिकों के साथ ही राजस्व का नुकसान

November 30, 2025

मंत्री महाराज ने सीएम धामी से किया पहाड़ी फिल्म “फूली” को टैक्स फ्री करने का अनुरोध

July 2, 2024
8.9

Review: Bucket List Destinations 2021 Across the Globe

January 15, 2021
अन्य खबरें

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुमारी शैलजा की यात्रा शुरू होते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

October 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.