Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

देहरादून में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

October 31, 2026

स्वामी रामदेव का बड़ा बयान, भारत में तख्तापलट की कोई गुंजाइश नहीं, सनातनियों के धर्म परिवर्तन का रचा जा रहा षड्यंत्र

October 28, 2026

पिंक वेंडिंग जोन जल्द होगा तैयार, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

October 28, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»देहरादून में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली
उत्तराखंड

देहरादून में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

News DeskBy News DeskOctober 31, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल, नकबजनी की कई घटनाओं में रहे हैं शामिल

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। नयागांव के पास चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वे पुलिस को चकमा देकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों को उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया।

पकड़े गए बदमाशों की पहचान समीम पुत्र इलियास और शहजाद पुत्र इखलाक निवासी रुड़की, हरिद्वार के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर थाना क्षेत्रों में नकबजनी की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश आज भी किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से निकले थे।

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि देर रात पुलिस की टीम नयागांव के पास सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

एसएसपी के अनुसार दोनों बदमाशों का पुराना आपराधिक इतिहास है। वे पहले भी कई बार हरिद्वार जेल जा चुके हैं। दोनों के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं और उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। समीम पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शहजाद के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर भी घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस दोनों बदमाशों के अन्य आपराधिक मामलों और उनके नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हरिद्वार में पहली बार दंडवत यात्रा, 12 हजार श्रद्धालु जमीन पर लेटकर पहुंचेंगे हरकी पैड़ी

October 28, 2026

विधानसभा सत्र में हरिद्वार ग्रामीण में सिडकुल स्थापित करने की मांग, विधायक अनुपमा रावत ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र

October 27, 2026

छह दिन के उपचार के बाद नवजात को मिला नया जीवन, डॉक्टरों ने किया कमाल

October 26, 2026

कुंभ मेला:श्रमिकों और मशीनों की संख्या बढ़ाने के साथ दिन-रात दो शिफ्टों में काम करने के निर्देश

October 24, 2026

गंगा पूजन के साथ उत्तराखंड न्याय यात्रा,अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने का संकल्प लिया

October 24, 2026

गंगनहर बंदी के बाद गंगा में दिखी गंदगी, कपड़े और पॉलीथीन से मैली हो रही मां गंगा 

October 22, 2026

मुर्गी पालन से भारती रावत हर चक्र में कमा रहीं 50 से 55 हजार रुपये

October 22, 2026

सुरेश राठौर से सीबीआई की टीम ने की पूछताछ, बोले- उर्मिला को नहीं जनता

October 18, 2026

उत्तराखंड में पांच साल में 700 से बढ़कर 1700 पार हुए स्टार्टअप, धामी ने युवाओं और उद्यमियों से किया संवाद

October 17, 2026
इन्हें भी पढ़े-

भारत विकास परिषद संस्था की बड़ी पहल, बच्चों को उपहार में बांटे स्वेटर

हरिद्वार December 2, 2024

हरिद्वार, 02 दिसंबर। भारत विकास परिषद जाह्नवी शाखा कनखल की अध्यक्ष आरती नैय्यर के नेतृत्व…

हरिद्वार: निजी स्कूल के बस चालक पर कक्षा 2 की छात्रा से अश्लील हरकतें का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

April 23, 2025

रुड़की से युवती का अपहरण, नोएडा स्थित फ्लैट से बरामद, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

August 15, 2024

वन विभाग ने रूड़की में छापेमारी कर सांपों का जखीरा पकड़ा, 70 कोबरा और 16 रसल वाईपर प्रजाति के सांप बरामद

September 9, 2025
अन्य खबरें

देहरादून में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

October 31, 2026

स्वामी रामदेव का बड़ा बयान, भारत में तख्तापलट की कोई गुंजाइश नहीं, सनातनियों के धर्म परिवर्तन का रचा जा रहा षड्यंत्र

October 28, 2026

पिंक वेंडिंग जोन जल्द होगा तैयार, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

October 28, 2026

हरिद्वार में पहली बार दंडवत यात्रा, 12 हजार श्रद्धालु जमीन पर लेटकर पहुंचेंगे हरकी पैड़ी

October 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,389 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,055 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,344 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.