Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»हरिद्वार में रिटायर्ड एयरफोर्स सैनिक की गोली मारकर हत्या, लिफ्ट लेने के बहाने कार में बैठा था बदमाश
अपराध

हरिद्वार में रिटायर्ड एयरफोर्स सैनिक की गोली मारकर हत्या, लिफ्ट लेने के बहाने कार में बैठा था बदमाश

News DeskBy News DeskNovember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड एयरफोर्स के सैनिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 62 वर्षीय मृतक का नाम भगवान सिंह है, जो जमालपुर की जेवीजी कॉलोनी के रहने वाले हैं। देर रात वो शादी समारोह में जा रहे थे। वारदात के वक्त कार में उनका बेटा भी साथ में मौजूद था। हत्या की वारदात के बाद सनसनी मची है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और गहनता से मामले की जांच की जा रही है। 

पुलिस के मुताबिक बीती रात को भगवान सिंह और उनका 22 वर्षीय बेटा यशपाल बीती रात रोशनाबाद किसी फंक्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। ज्वालापुर के पास जटवाड़ा पुल पर उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने लिफ्ट लेने के लिए रोक लिया। कार में जगह होने के चलते उन्होंने अज्ञात शख्स को कार में बैठा लिया। थोड़ी दूर चलने के बाद कार में पीछे की तरफ बैठे बदमाश ने भगवान सिंह की सिर से सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही। भगवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलते ही बेटा अचानक घबरा गया और उसने कार के इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। कार रुकते ही गोली मारने वाला बदमाश दरवाजा खोलकर अंधेरे में फरार हो गया। आनन फानन में बेटे ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल भगवान सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जौलीग्रांट अस्पताल में इलाज के दौरान भगवान सिंह ने दम तोड़ दिया। उधर अचानक इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बेटे के बताए अनुसार, फरार हुए बदमाश की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। उधर हत्या के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अचानक हुई हत्या की वारदात के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर है। 

बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि बीती रात की घटना है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक के बेटे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

ज्वालापुर में आबकारी विभाग की छापेमारी, एक शराब तस्कर दबोचा, छह पेटी शराब बरामद

November 4, 2026

कुंभ में तीसरी आंख से होगी हरिद्वार की निगरानी, ICCC सेंटर से जुड़ेगा पूरा शहर

November 3, 2026

चीला नहर से बरामद हुआ नोएडा के कारोबारी नीरज गुप्ता का शव, सुसाइड नोट छोड़कर लगाई थी छलांग

November 3, 2026

आइरिश ब्रिज से बैरागी कैंप तक चलाया स्वच्छता अभियान, 80 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

November 2, 2026

दीपावली पर रोशनी से जगमगाएगी धर्मनगरी, नगर आयुक्त ने देर रात लिया का जायजा

November 2, 2026

छठ महापर्व से पहले छठ मैया पार्क की सड़क का निर्माण शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

November 1, 2026
इन्हें भी पढ़े-

शिवालिक नगर में तीन गलियों की सड़कों का लोकार्पण, लोगों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

राजनीती October 15, 2026

हरिद्वार। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुभाष नगर के वार्ड…

श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने की इटावा मामले की सीबीआई जांच की मांग

June 28, 2025

बीजेपी युवा मोर्चे ने कारगिल दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, अर्पित किए श्रद्धा सुमन

July 26, 2024

चंडी देवी प्रकरण:भवानी नंदन गिरी महंत नहीं हैं, मैं अभी जीवित हूँ – महंत रोहित गिरी

December 8, 2025
अन्य खबरें

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

होटल अलकनंदा को लेकर धरना, सरकारी संपत्तियों का दुरूपयोग कर रही भाजपा सरकार – रमणीक सिंह

November 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,390 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,055 Views

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 20269,531 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.