Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»भीषण गर्मी में जंगल से बाहर आ रहे वन्यजीव, भेल क्षेत्र में 18 फुट लंबा अजगर निकला, चंडी देवी मार्ग पर हाथियों का झुंड पहुंचा
हरिद्वार

भीषण गर्मी में जंगल से बाहर आ रहे वन्यजीव, भेल क्षेत्र में 18 फुट लंबा अजगर निकला, चंडी देवी मार्ग पर हाथियों का झुंड पहुंचा

News DeskBy News DeskMay 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों से निकलकर वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख करने लगे हैं। हरिद्वार के भेल सेक्टर 5 में करीब 15 फुट लंबा विशालकाय अजगर निकलने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। वहीं देर रात चंडी देवी पैदल मार्ग के पास हाथियों का झुंड आ धमका। मौके पर गश्त कर रही वन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत कर हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेड़ा।

जानकारी के अनुसार भेल सेक्टर 5 स्थित रिहायशी क्षेत्र में लोगों ने एक विशालकाय अजगर को देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद झाड़ियों से अजगर को बाहर निकाला और अजगर को पकड़ा। वन विभाग के अनुसार अजगर की लंबाई करीब 15 फुट थी, जिसे रेस्क्यू करने में वन कर्मियों के पसीने छूट गए। रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। भेल क्षेत्र में विशालकाय अजगर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गर्मियां बढ़ने के साथ ही जंगली जानवरों पर पानी का संकट गहराने लगा है और पानी की तलाश में वन्यजीव जंगल से बाहर आ रहे हैं।

उधर देर रात चंडी देवी मंदिर पैदल मार्ग के आसपास हाथियों का झुंड पहुंच गया। झुंड में छोटे हाथी भी शामिल थे, जिससे हाथियों के आक्रामक होकर हाईवे पर आने की आशंका थी। हाथियों की सूचना मिलते ही आसपास गश्त कर रही वन विभाग की गश्ति टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने हाथियों की मूवमेंट पर काफी देर तक नजर रखी और उन्हें हाईवे से आने से रोका। काफी देर की मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने हाथियों के झुंड को जंगल की ओर वापस भेजा। इस दौरान पैदल मार्ग और हाईवे पर आने जाने वाले राहगीरों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई। स्थानीय लोगों ने हाथियों की चलहकदमी को अपने मोबाइल में कैद किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि गर्मियां बढ़ने के साथ ही वन कर्मियों को अलर्ट किया गया है। जंगल में सघन गश्त के निर्देश भी दिए गए हैं। जहां कहीं भी वन्यजीवों के आबादी में घुसने की सूचना मिलती है, तत्काल टीम को मौके पर भेजकर रेस्क्यू किया जा रहा है। भेल क्षेत्र में निकले अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया और चंडी देवी पैदल मार्ग के पास आए हाथियों के झुंड को भी टीम ने सुरक्षित जंगल में खदेड़ दिया गया है। लोगों से अपील है कि वन्यजीवों के आबादी में घुसने की सूचना वन विभाग को दी जाए, ताकि उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके। 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

August 18, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026

हरिद्वार नगर निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2026

देशभक्ति गीतों और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा गोल्डन ट्री वेंकट हॉल

August 17, 2026

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026
इन्हें भी पढ़े-

SUNIL RATHI के नाम पर मांगी 5 लाख की फिरौती, प्रॉपर्टी डीलर निकला मास्टरमाइंड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध September 15, 2025

हरिद्वार, संवाददाता। कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी के नाम का इस्तेमाल कर 5 लाख रुपये की…

हरिद्वार के स्कूलों के बाहर मनचलों के खिलाफ अभियान, 8 बाइक सीज 7 का चालान

October 8, 2024

चिड़ियापुर बॉर्डर पर सख्त चेकिंग जारी, दिल्ली धमाके के बाद हरिद्वार पुलिस हाई अलर्ट पर

November 26, 2025

हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोह: पत्रकारिता ने लिया, स्वतंत्रता के संघर्ष की कोख से जन्म:धर्मेंद्र चौधरी

August 8, 2025
अन्य खबरें

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

सामाजिक समरसता का संदेश, दलित परिवार के घर पहुंचे शिवा चौहान, साथ बैठकर किया भोजन

August 19, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,907 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,200 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.