Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुमारी शैलजा की यात्रा शुरू होते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

October 8, 2026

कुमारी शैलजा ने हरीश रावत को लेकर दिया बड़ा बयान, बोली – पार्टी से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं

October 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज
हरिद्वार

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

News DeskBy News DeskOctober 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp


हरिद्वार। जिले के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को गंभीर जटिलताओं से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग नई पहल करने जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में विशेष स्वास्थ्य कैंप लगाकर गर्भवती महिलाओं की जांच की जाएगी। जांच में हाई रिस्क गर्भावस्था के मामले सामने आने पर महिलाओं को समय रहते जिला अस्पताल परिसर स्थित 200 बेड के मातृ एवं शिशु अस्पताल में रेफर किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान होने वाली गंभीर जटिलताओं की समय पर पहचान कर मातृ और नवजात मृत्यु दर को कम करना है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच नहीं हो पाने के कारण कई बार गर्भावस्था में होने वाली जटिलताओं का पता प्रसव के समय चलता है। ऐसे में मां और नवजात दोनों की जान को खतरा बढ़ जाता है।

प्रस्तावित कैंप में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के साथ ही यह पता लगाया जाएगा कि गर्भावस्था सामान्य है या महिला हाई रिस्क श्रेणी में है। गंभीर और अति गंभीर मामलों को चिन्हित कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा। मातृ एवं शिशु अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक इन महिलाओं की जांच और स्वास्थ्य की निगरानी करेंगे। जरूरत पड़ने पर प्रसव और अन्य जरूरी उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक हाई रिस्क गर्भावस्था की समय रहते पहचान होने से प्रसव के दौरान अचानक पैदा होने वाली गंभीर स्थिति से निपटने में आसानी होगी। महिला को पहले से ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा जा सकेगा। इससे जटिल प्रसव के मामलों में समय पर उपचार मिलने की संभावना बढ़ेगी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि दूरस्थ क्षेत्रों में ही गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग शुरू करने से गंभीर मामलों को शुरुआती स्तर पर चिन्हित किया जा सकेगा। इसके जरिए मातृ एवं नवजात मृत्यु दर को कम करने के साथ सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने की दिशा में भी मदद मिलेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कुंभ के लिए क्वार्टर खाली कराने के आदेश से जल संस्थान कर्मचारियों में रोष, लिखा पत्र

October 7, 2026

कुंभ की तैयारियों में तेजी, नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

October 6, 2026

सुराज सेवादल ने HRDA के खिलाफ खोला मोर्चा, गरीबों को परेशान करने का आरोप, अधिकारियों की तैनाती पर सवाल

October 5, 2026

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित, 80 से 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

October 5, 2026

हरिद्वार मुख्यालय पर जनसुनवाई में पहुंचीं 88 शिकायतें, सीडीओ ने 45 का मौके पर निस्तारण किया

October 5, 2026

15 अक्टूबर तक हरिद्वार की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, धरातल पर उतरे डीएम, दिए सख्त निर्देश

October 5, 2026

हरिद्वार में 22वीं डिस्ट्रिक्ट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

October 4, 2026

वार्षिक सम्मेलन:सामाजिक व राजनीतिक विकास के लिए एक मंच पर आया कश्यप समाज

October 2, 2026

गांधी जयंती पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, गांधी प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

October 2, 2026
इन्हें भी पढ़े-

गन्ना आयुक्त के विरोध में उतरे कर्मचारी, ट्रांसफर की मांग को लेकर सीएम धामी को सौंपा शिकायती पत्र

हरिद्वार April 11, 2025

हरिद्वार। उत्तराखंड गन्ना पर्यवेक्षक संघ और उत्तराखंड गन्ना निरीक्षक संघ से जुड़े पदाधिकारियों और कर्मचारियों…

आर्यनगर चौक के पास मिलेगा सनातनी खाना, साधु संतो ने किया शुभारंभ

November 26, 2024

‘रवा कुटुंब’ परिवार मिलन समारोह, विभिन्न प्रतिभाओं को किया सम्मानित

November 11, 2024

लक्सर के रेस्टोरेंट में निकला रसल वाइपर सांप, चौकी में मगरमच्छ

September 28, 2024
अन्य खबरें

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुमारी शैलजा की यात्रा शुरू होते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

October 8, 2026

कुमारी शैलजा ने हरीश रावत को लेकर दिया बड़ा बयान, बोली – पार्टी से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं

October 8, 2026

कुंभ के लिए क्वार्टर खाली कराने के आदेश से जल संस्थान कर्मचारियों में रोष, लिखा पत्र

October 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.