Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026

चुनाव तैयारी: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर दिया

August 18, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का रियलिटी चेक: एनएचएम निदेशक स्वाति भदौरिया ने दिए सुधार के निर्देश
हरिद्वार

हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का रियलिटी चेक: एनएचएम निदेशक स्वाति भदौरिया ने दिए सुधार के निर्देश

News DeskBy News DeskMay 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp


हरिद्वार, 15 मई – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की निदेशक स्वाति एस. भदौरिया ने गुरुवार को हरिद्वार जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर आम जनता को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

निरीक्षण की शुरुआत चैन राय जिला महिला चिकित्सालय से हुई, जहां निदेशक ने ओपीडी, विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू), कोल्ड चेन कक्ष, पैथोलॉजी, इमरजेंसी वार्ड, प्रसवोपरांत कक्ष और अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं और जच्चा-बच्चा की देखभाल में कोई लापरवाही न हो। साथ ही गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी काउंसलरों के माध्यम से दी जाए।उन्होंने ओपीडी में महिलाओं के बैठने की समुचित व्यवस्था करने और अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

जांच समय में विस्तार और पारदर्शिता के निर्देश
निरीक्षण के दौरान निदेशक ने पैथोलॉजी लैब में की जाने वाली जांचों की सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, जिससे आमजन को उपलब्ध जांच सेवाओं की स्पष्ट जानकारी मिल सके। साथ ही, उन्होंने जांच का समय दोपहर 1 बजे तक बढ़ाने को कहा, जिससे अधिक मरीजों को सुविधा मिल सके।

क्षय रोग अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा
इसके बाद निदेशक ने जिला क्षय रोग चिकित्सालय का निरीक्षण किया और वहां टीबी मरीजों के इलाज, दवा वितरण, स्टॉक और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि दवाओं का स्टॉक खत्म होने से पहले ही मांग भेज दी जाए ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बहादराबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं मातृत्व व शिशु कल्याण केंद्र आत्मलपुर बौंगला का भी निरीक्षण किया गया। यहां निदेशक ने ओपीडी रजिस्टर, दवा वितरण रजिस्टर और आशा कार्यकर्ताओं से बातचीत कर महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में समीक्षा बैठक
निरीक्षण के बाद रोशनाबाद स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में स्वास्थ्य मिशन के तहत चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित योजनाओं को जमीन पर उतारना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, जिससे आमजन को इनका सीधा लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए और अधिक से अधिक महिलाओं को राजकीय चिकित्सालयों में संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया जाए। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा यदि किसी गर्भवती महिला की तबीयत खराब होने की सूचना दी जाती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निदेशक ने निर्देश दिए कि जहां स्टाफ नर्सों की कमी है, वहां तुरंत भर्ती की जाए। उन्होंने आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के अंतर्गत बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और जरूरत होने पर समय रहते इलाज कराने की बात भी कही।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी अस्पतालों में मरीजों के उपचार और सुविधाओं से संबंधित रजिस्टर संधारित किए जाएं, जिससे आंकड़े एकत्र करने में किसी तरह की परेशानी न हो।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर.के. सिंह ने निदेशक का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि निरीक्षण के दौरान दिए गए सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा। समीक्षा बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने एनएचएम के तहत चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी प्रजेंटेशन के माध्यम से दी।बैठक में एसीएमओ अनिल वर्मा, पीएमएस विजयेश भारद्वाज, सीएमएस राजेश गुप्ता, संदीप निगम, उमा रावत, नितिन अरोड़ा, आर.बी. सिंह, यशपाल तोमर, शादाब सिद्दीकी, आरती बहल, अनिल सती सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

August 18, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026

हरिद्वार नगर निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2026

देशभक्ति गीतों और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा गोल्डन ट्री वेंकट हॉल

August 17, 2026

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026
इन्हें भी पढ़े-

Baltimore Penn Station’s Overhaul Would Help Speed Amtrak

Uncategorized January 14, 2021

To understand the new smart watched and other pro devices of recent focus, we should…

मनसा देवी पहाड़ी पर नहीं होगा भू स्खलन, लॉन्ग टर्म ट्रीटमेंट की योजना बनाई जाएगी, अधिकारियों ने निरीक्षण किया

September 28, 2025

कनखल में लूट के प्रयास में शामिल लक्सर का बदमाश गिरफ्तार, 25000 का इनामी

September 18, 2024

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026
अन्य खबरें

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026

चुनाव तैयारी: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर दिया

August 18, 2026

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,898 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,199 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.