Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

केतन हत्याकांड के बाद टिहरी जा रहे चंद्रशेखर रावण और उमेश कुमार को हरिद्वार में रोका, पुलिस से हुई नोंकझोंक 

June 28, 2026

हरिद्वार में गैस पाइपलाइन टूटी, गैस लीक से मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा टला

June 26, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»हरिद्वार में जल संकट होगा दूर, घरों को किया जाएगा डिजिटल टैग, सबको मिलेगा पर्याप्त पेयजल
उत्तराखंड

हरिद्वार में जल संकट होगा दूर, घरों को किया जाएगा डिजिटल टैग, सबको मिलेगा पर्याप्त पेयजल

News DeskBy News DeskMay 29, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 28मई। प्रोजेक्ट ऑफ इंप्रूवमेंट ऑफ अर्बन वॉटर सप्लाई उत्तराखंड जेआईसीए फाउंडेशन के तहत उत्तराखंड के 18 स्थानों सहित जिले की छह नगर पालिका और नगर पंचायतों में पानी उपलब्ध कराने के संसाधनों को बढ़ाया जाएगा। बुधवार को कार्यदाई संस्था पेयजल निगम की कंसल्टेंट एजेंसी ने शिवालिक नगर में राज्य के पहले सर्व की शुरुआत की। सर्वे के दौरान लोगों के घरों को डिजिटल टैग किया जाएगा। तीन माह में कंपनी जिले के छह स्थानों का सर्व का काम पूरा करेगी।

  • बुधवार को पेयजल निगम की कंसल्टेंट एजेंसी ने राज्य का पहला सर्व शिवालिक नगर में शुरू किया, दिसंबर माह में योजना शुरू होगी
  • नगर पालिका शिवालिक नगर में 126 करोड़ से होंगे पेयजल के काम, तीन माह में जिले का सर्व होगा पूरा

राज्य के चार जिलों के पानी की कमी, पानी की खराब गुणवत्ता और अपर्याप्त वितरण प्रणालियों जैसी समस्याओं से निपटने के लिए जापान इंटरनेशन कॉपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) की शहरी जलापूर्ति में सुधार के लिए परियोजना के तहत बुधवार को शिवालिक नगर में पेयजल निगम की कंसल्टेंट एजेंसी ने दोबारा सर्वे की शुरुआत की। दो टीमों को सर्वे में लगाया गया है। सर्वे के दौरान टीम के सदस्य नगर पालिका शिवालिक नगर सहित अन्य पांच स्थानों के सभी घरों, निजी और व्यवसायिक संस्थानों, स्कूलों, अस्पतालों और अन्य सरकारी और निजी संस्थाओं का सर्वे करेगी। सर्वे के दौरान सभी भवनों को डिजिटल टैग किया जाएगा। ताकि क्षेत्र की पेयजल संबंधित जानकारी, लोगों की संख्या, पानी के कनेक्शन, सुविधाएं, पानी की उपलब्धता, वार्षिक आमदनी आदि जानकारी वेब पोर्टल पर अपलोड हो सके। डिजिटल टैग करने के बाद विभाग स्तर पर क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं और समस्याओं की निगरानी ऑनलाइन हो सकेगी। साथ ही क्षेत्र में पानी की सप्लाई, क्षमता और मांग का आंकलन भी आसानी से किया जाएगा। वहीं सर्वे के दौरान सामाजिक प्रबंधन और पर्यावरण प्रबंधन के लिए भी क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जाएगा। बुधवार को अधिशासी अभियंता राजेश गुप्ता और कंसल्टेंट एजेंसी के डॉ. अंकित ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया की राज्य में शिवालिक नगर से सर्वे की शुरुआत की गई है। जिले का सर्व तीन माह में पूरा होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिसंबर माह में परियोजना के तहत काम शुरू होने की उम्मीद है।

योजना से पहले दोबारा सर्वे

हरिद्वार। जेआईसीए के निर्देशों के अनुसार परियोजना शुरू करने से पहले दोबारा सर्वे किया जा रहा है। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि डीपीआर बनने के बाद संबंधित क्षेत्रों में कितनी जनसंख्या बढ़ी है। वर्तमान में पेयजल सप्लाई की कितनी क्षमता है। संसाधनों को कितना बढ़ाया जाना है। डीपीआर के काम और जमीनी स्तर पर जरूरत और सुविधाओं की तुलना सर्वे के तहत हो रही है। जिससे परियोजना का लाभ लोगों को आगामी 20 वर्षों तक मिल सके।

करीब 126 करोड़ की डीपीआर फाइनल

हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका के लिए करीब 126.57 करोड़ की डीपीआर बनाई गई है। साथ ही पिरान कलियर के लिए करीब 47.18 करोड़, लंढौरा के लिए 28.68 करोड़, लक्सर के लिए 40.80 करोड़, भगवानपुर के लिए 41.33 करोड़ और झबरेडा के लिए करीब 18.21 करोड़ की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी। कामों के लिए शासन से अनुमति भी मिल गई है।

चार जिलों में होंगे पेयजल के काम

हरिद्वार। राज्य के चार जिलों हरिद्वार, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ की 18 नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में परियोजना के तहत काम होंगे। हरिद्वार जिले में 06 स्थान शिवालिक नगर, पिरान कलियर, लंढौरा, लक्सर, भगवानपुर और झबरेड़ा में पेयजल परियोजना के तहत काम किए जाएंगे।

भूमि की बन रही समस्या

हरिद्वार। पेयजल निगम के अधिकारियों ने बताया कि नगर पालिका शिवालिक नगर के 200 वर्ग मीटर भूमि की जरूरत है। साथ ही नगर पालिका लक्सर में 800 वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता है। दोनों स्थानों पर भूमि नहीं मिल रही है। भूमि उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा जा रहा है। बताया कि 400 वर्ग मीटर भूमि की झबरेड़ा के एनओसी मिलनी बाकी है। यहां जल्द भूमि के लिए एनओसी मिल जाएगी।

2023 से परियोजना पर चल रहा काम

हरिद्वार। साल 2023 से जेआईसीए की पेयजल परियोजना पर काम चल रहा है। जापान का प्रतिनिधि मंडल नगर पालिका शिवालिक नगर का निरीक्षण भी पूर्व में कर चुका है। पूर्व में नगर पालिका शिवालिक नगर के लिए बनाई गई 45 करोड़ की डीपीआर रिजेक्ट हो चुकी है। इसके बाद दोबारा 126 करोड़ की डीपीआर बनाई गई है।

परियोजना के तहत होंगे काम

हरिद्वार। परियोजना के तहत पानी को साफ और पीने योग्य बनाने के लिए जल उपचार संयंत्रों को बढ़ाया जाएगा। नए जल स्रोत विकसित होंगे। मौजूदा स्रोतों का बेहतर उपयोग करने के लिए उच्चीकरण किया जाएगा। नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी और अन्य वितरण प्रणालियों को बेहतर बनाया जाएगा। पानी की आपूर्ति प्रणाली को नियमित रूप से साफ और ठीक किया जाएगा। ताकि प्रणाली हमेशा काम करती रहे। जल संकट या आपातकालीन स्थितियों के लिए अतिरिक्त पानी के भंडारण की व्यवस्था की जाएगी। नए ओवरहेड टैंक और पंपिंग स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

केतन हत्याकांड के बाद टिहरी जा रहे चंद्रशेखर रावण और उमेश कुमार को हरिद्वार में रोका, पुलिस से हुई नोंकझोंक 

June 28, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

गुरुजन स्मृति समारोह में ब्रह्मलीन संतों को श्रद्धांजलि, कई साधु संत रहे उपस्थित

June 23, 2026

लालढांग में कृषि संवाद कार्यक्रम, वैज्ञानिकों ने एससी और एसटी किसानों को बताए आधुनिक खेती के गुर

June 16, 2026

75 लाख की भीड़ के बाद सुबह 4 बजे तक चमके गंगा घाट, नगर आयुक्त ने रात 2 बजे परखी व्यवस्थाएं

June 16, 2026

मंगोलपुरा में रात्रि चौपाल, अधिकारियों और विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 59 शिकायतें दर्ज

June 11, 2026

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026
इन्हें भी पढ़े-

नजीबाबाद हाइवे पर पलटा तेल का टैंकर, श्यामपुर पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

वायरल March 18, 2025

अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार। हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर एक तेल का टैंकर पलट गया। टैंकर…

Overall Heart-Healthy Lifestyle Needed to Ward Off Heart Failure

January 13, 2021

सावन का तीसरा सोमवार है खास, दक्ष मंदिर में उमड़ी भीड़

August 5, 2024

बहादराबाद क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत दो घायल, कार के उड़े परखच्चे

April 9, 2025
अन्य खबरें

केतन हत्याकांड के बाद टिहरी जा रहे चंद्रशेखर रावण और उमेश कुमार को हरिद्वार में रोका, पुलिस से हुई नोंकझोंक 

June 28, 2026

हरिद्वार में गैस पाइपलाइन टूटी, गैस लीक से मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा टला

June 26, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.