Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»आस्था»गैर हिंदुओं से कांवड़ न खरीदने के मुद्दे को हवा दे गए साधु-संत, हरकी पैड़ी क्षेत्र में घुसने पर भी रोक लगाने की उठी मांग
आस्था

गैर हिंदुओं से कांवड़ न खरीदने के मुद्दे को हवा दे गए साधु-संत, हरकी पैड़ी क्षेत्र में घुसने पर भी रोक लगाने की उठी मांग

News DeskBy News DeskJuly 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 09 जुलाई। कांवड़ मेले को लेकर साधु-संतों के बयानों ने एक बार फिर माहौल गरमा दिया है। हरिद्वार के गुरु मंडल आश्रम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदू रक्षा सेना के अध्यक्ष और जून अखाड़े के महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी और अन्य संतों ने कांवड़ यात्रा के दौरान गैर हिंदुओं के प्रवेश और व्यापार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। संतों ने साफ कहा कि कांवड़ यात्रा हिंदू आस्था का पर्व है, जिसमें गैर हिंदुओं को किसी भी रूप में भागीदारी नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर अपनी बात रखी गई है। हालांकि पूर्व में मुख्यमंत्री ने थूक जिहाद और दुकानों पर नाम और पहचान लिखने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठी दो प्रमुख मांगें:

  1. गैर हिंदुओं से कांवड़ न खरीदी जाए: संतों ने कांवड़ियों से अपील की कि वे बाजारों में गैर हिंदू दुकानदारों से कांवड़ न खरीदें, बल्कि स्वयं ही अपनी कांवड़ तैयार करें।
  2. हरकी पैड़ी क्षेत्र में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक: संतों ने प्रशासन से हरकी पैड़ी समेत संपूर्ण मेला क्षेत्र में गैर हिंदुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित करने की मांग की।

प्रबोधानंद गिरी ने कहा अगर प्रशासन हमारी मांगों को नजरअंदाज करता है तो संत समाज खुद मोर्चा संभालेगा। यह आस्था और संस्कृति का सवाल है, जिसे किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग कांवड़ मेले का लाभ केवल व्यापारिक दृष्टि से उठाते हैं, जबकि उनकी आस्था से कोई सरोकार नहीं होता। अक्सर थूक जिहाद और मूत्र जिहाद के मामले सामने आते रहते हैं, ऐसे में मेले की पवित्रता बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कांवड़ मेले में गैर हिंदुओं के प्रवेश और व्यापार पर रोक लगाई जाए। बायलॉज के अनुसार हरकी पैड़ी क्षेत्र के 8 किलो मीटर के दायरे में प्रवेश पर रोक लगाई जाए। गैर हिंदुओं से कांवड़ न खरीदी जाए। खुद कांवड़ बनाए या फिर लौटे में गंगाजल और हाथ में लकड़ी लेकर कांवड़ यात्रा की जाए। इसको लेकर अगर सरकार कार्यवाही नहीं करती तो संत समाज को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

कांवड़ यात्रा को लेकर इस तरह के बयान आने के बाद प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन धार्मिक आयोजन के दौरान साम्प्रदायिक तनाव से बचने के लिए प्रशासन की भूमिका बेहद अहम हो जाती है।

बता दें कि अक्सर कांवड़ के समय इस तरह के मुद्दे हावी होते हैं लेकिन सच्चाई ये है कि कांवड़ बनाने का ज्यादातर कार्य मुस्लिम समाज के लोग ही करते हैं। इससे पहले इसे कौमी एकता की मिसाल के रूप में देखा जाता रहा है। बुधवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश और अखाड़ा परिषद के पूर्व प्रवक्त बाबा हठयोगी को भी आना था लेकिन वो किन कारणों से नहीं आए ये स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026

यति रामस्वरूपानंद गिरी को चौकी से साथ ले गए यति नरसिंहानंद, मंदिर विवाद में लगाए गंभीर आरोप

August 5, 2026

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

July 28, 2026

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026

हरिद्वार के लिए बड़ी उपलब्धि, केरियर्स360 रैंकिंग में एमसीएस बाल विद्यापीठ को ट्रिपल-ए ग्रेड

July 22, 2026

लालढांग में हनुमान प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकली, सोमवार को होगा विशाल भंडारा

July 19, 2026
इन्हें भी पढ़े-

सिडकुल में होली खेलने के बाद बाथरूम में नहा रही युवती का बनाया वीडियो, शोर मचाने पर पकड़ा गया युवक

वायरल March 16, 2025

उत्तराखंड – होली खेलने के बाद एक युवती बाथरूम में नहा रही थी। इस दौरान…

मंगलवार की रहेगी छुट्टी: भारी बारिश की चेतावनी के बीच हरिद्वार में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

August 4, 2025

हरिद्वार में गैस पाइपलाइन टूटी, गैस लीक से मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा टला

June 26, 2026

राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम, संस्कृत स्पर्धाओं का सफल समापन

December 6, 2025
अन्य खबरें

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,895 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.