Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी, बेरोजगारी और पलायन होंगे प्रमुख मुद्दे

July 28, 2026

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

July 28, 2026

कांवड़ से पहले मिलावटखोर सक्रिय, डेयरी पर छापेमारी, मिलावटी पनीर गड्ढा खोदकर दबाया

July 27, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»हरकी पैड़ी पर बेटे ने किया आत्महत्या का ऐलान, वीडियो कॉल देख पिता का टूटा कलेजा, वो मिसाल बन गया
उत्तराखंड

हरकी पैड़ी पर बेटे ने किया आत्महत्या का ऐलान, वीडियो कॉल देख पिता का टूटा कलेजा, वो मिसाल बन गया

News DeskBy News DeskJuly 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। एक पिता की टूटती उम्मीदें, एक वीडियो कॉल पर बहती गंगा और पीछे दिखती काली-सफेद टाइले। इसी एक संकेत ने बचा ली एक जान। हरिद्वार पुलिस की सतर्कता और टीमवर्क की बदौलत एक परिवार टूटा नहीं जुड़ गया। बेटे ने हरकी पैड़ी आकर पिता को वीडियो कॉल की और कहने लगा …..

“मैं हर की पैड़ी पर हूं… अब जीने का कोई मतलब नहीं”

सोमवार शाम को देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने हरिद्वार कंट्रोल रूम में घबराहट भरे स्वर में सूचना दी कि मेरा बेटा वीडियो कॉल पर कह रहा है कि वह हर की पैड़ी पर आत्महत्या करने आया है। पीछे मां गंगा दिखाई दे रही है। पिता की कांपती आवाज़ और बेटे की हरकतें किसी भी पुलिसकर्मी को चौंका देतीं। लेकिन हरिद्वार पुलिस ने घबराहट में नहीं, सूझबूझ से काम लिया।

वीडियो कॉल में दिखा क्लू, कंट्रोल रूम स्टाफ ने पहचान ली जगह

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि कंट्रोल रूम में तैनात सतर्क पुलिसकर्मियों ने वीडियो कॉल के बैकग्राउंड को तुरंत स्कैन किया। टाइल्स का रंग, गंगा घाट की बनावट और दिशा। सब कुछ ध्यान से देखा गया। पल भर में लोकेशन चिन्हित हुई हर की पैड़ी का मुख्य प्रवेश द्वार। तत्काल वहां तैनात अ.उप.नि. हरि प्रसाद और चौकी हर की पैड़ी की टीम को सतर्क कर दिया गया।

रेस अगेंस्ट टाइम: घाट-घाट खोजा, आखिर मिल गया बेटा

युवक का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था, समय कम था और भीड़ ज्यादा। लेकिन पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तेजी से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कई घाटों पर तलाश के बाद पुलिस टीम ने युवक को पहचान लिया। वह किनारे बैठा गंगा की ओर अपलक देख रहा था। पुलिस ने नज़दीक जाकर संयम के साथ बात की, विश्वास दिलाया और युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित चौकी तक लाया गया।

पिता की आंखों से बह निकले आंसू, बेटे को सीने से लगाया

जैसे ही युवक के परिजन मौके पर पहुंचे, दृश्य बेहद भावुक हो गया। पिता ने रोते हुए बेटे को गले से लगा लिया। आंखों में राहत थी, आभार था — और ज़ुबां पर बस यही शब्द: कि “हरिद्वार पुलिस ने मेरी दुनिया बचा ली…”

पुलिस का मानवीय चेहरा, लोग कह रहे – “सलाम है इन रक्षकों को”

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे खास रही हरिद्वार पुलिस की प्रमाणिकता, तत्परता और मानवीय संवेदना। जहां एक तरफ युवक के जीवन का संकट था, वहीं दूसरी ओर एक जिम्मेदार व्यवस्था ने उसे समय रहते बचा लिया। सोशल मीडिया पर इस घटना के वायरल होने के बाद लोग हरिद्वार पुलिस की तारीफ कर रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

July 28, 2026

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026

हरिद्वार के लिए बड़ी उपलब्धि, केरियर्स360 रैंकिंग में एमसीएस बाल विद्यापीठ को ट्रिपल-ए ग्रेड

July 22, 2026

लालढांग में हनुमान प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकली, सोमवार को होगा विशाल भंडारा

July 19, 2026

रेड अलर्ट पर नगर निगम अलर्ट, जलभराव से निपटने की पूरी तैयारी, नगर आयुक्त ने बनाई रणनीति

July 19, 2026

हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम कर रहे थे दोनों

July 18, 2026

खड़खड़ी विवाद: दूसरे पक्ष ने भी की प्रेस वार्ता, बेटे की छवि खराब करने का लगाया आरोप

July 15, 2026

खड़खड़ी में मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग

July 15, 2026

डॉ. निशंक के जन्मदिवस पर लगा विशाल रक्तदान शिविर, 120 से अधिक यूनिट रक्तदान, 40 महिलाओं ने भी निभाई भागीदारी

July 15, 2026
इन्हें भी पढ़े-

किशोरी के साथ गैंगरेप, हरिद्वार के 4 युवक गिरफ्तार, बनाई थी अश्लील वीडियो

अपराध November 10, 2024

हरिद्वार, 10 नवंबर। किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों…

विश्व सर्व धर्म शांति सम्मेलन में मुख्य वक्ता रहेंगे महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरी

October 28, 2024

पहलगाम आतंकी हमला: लक्सर से हरिद्वार तक फूटा जन आक्रोश, कैंडल मार्च और मौन से दी श्रद्धांजलि

April 23, 2025

सेक्टर 2 बैरियर के पास वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदे महिला- पुरुष, मौके पर ही मौत, जांच में जुटी पुलिस

May 11, 2025
अन्य खबरें

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी, बेरोजगारी और पलायन होंगे प्रमुख मुद्दे

July 28, 2026

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

July 28, 2026

कांवड़ से पहले मिलावटखोर सक्रिय, डेयरी पर छापेमारी, मिलावटी पनीर गड्ढा खोदकर दबाया

July 27, 2026

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,894 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.