Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»आस्था»मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ियों के पांव धोकर किया स्वागत, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, भगवा ध्वज का शिलान्यास
आस्था

मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ियों के पांव धोकर किया स्वागत, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, भगवा ध्वज का शिलान्यास

News DeskBy News DeskJuly 17, 2025Updated:July 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 17 जुलाई। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रावण मास के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा के दौरान बुधवार को एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओम पुल के निकट गंगा घाट पर पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर उनका स्वागत किया। इसके बाद हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर भावपूर्ण सम्मान भी अर्पित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे शिवभक्तों के चरण धोने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला।”

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गंगा सभा एवं भारतीय नदी परिषद के तत्वावधान में गंगा तट पर 251 फीट ऊंचे भगवा ध्वज की स्थापना की घोषणा एवं शिलान्यास किया। उन्होंने इसे सनातन संस्कृति और उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान का गौरव बताया।

मुख्यमंत्री ने भजन संध्या में भाग लेते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा केवल श्रद्धा नहीं, बल्कि सेवा, संयम और अनुशासन की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “इस यात्रा से आत्मिक शांति और परमानंद की प्राप्ति होती है। यह यात्रा शिवभक्ति की आंतरिक साधना है, न कि प्रदर्शन।” उन्होंने बताया कि इस वर्ष एक करोड़ से अधिक शिवभक्त अब तक यात्रा में भाग ले चुके हैं।

यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली बार विशेष मोबाइल एप, सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी, वाटर एम्बुलेंस, स्वास्थ्य केंद्र, शौचालय, पार्किंग, टिन शेड और विश्राम स्थलों की विस्तृत व्यवस्था की गई है। साथ ही भोजन की गुणवत्ता की निगरानी भी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रहे सांस्कृतिक पुनर्जागरण की चर्चा करते हुए कहा कि अयोध्या, काशी, उज्जैन, केदारनाथ और बद्रीनाथ में चल रहे कार्य देश की संस्कृति के उत्थान के प्रतीक हैं। जल्द ही हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर का निर्माण भी आरंभ होगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में लागू किए गए धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता और स्कूलों में श्रीमद्भागवत गीता पढ़ाने की योजना की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने सतत विकास लक्ष्यों में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है और 24 हजार से अधिक पारदर्शी नियुक्तियां संपन्न हुई हैं।

इस दौरान कार्यक्रम में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, शोभाराम प्रजापति, देशराज कर्णवाल, हरिद्वार मेयर किरण जैसल, रुड़की मेयर अनीता देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विधायक प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, मदन कौशिक, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, प्रणव सिंह चैंपियन, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिलाध्यक्ष मधु, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सभापति कृष्ण कुमार ठेकेदार, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, आईजी राजीव स्वरूप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026

यति रामस्वरूपानंद गिरी को चौकी से साथ ले गए यति नरसिंहानंद, मंदिर विवाद में लगाए गंभीर आरोप

August 5, 2026

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

July 28, 2026

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026

हरिद्वार के लिए बड़ी उपलब्धि, केरियर्स360 रैंकिंग में एमसीएस बाल विद्यापीठ को ट्रिपल-ए ग्रेड

July 22, 2026

लालढांग में हनुमान प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकली, सोमवार को होगा विशाल भंडारा

July 19, 2026
इन्हें भी पढ़े-

प्रेमी के साथ पकड़ी पत्नी, पति ने की दोनों की पिटाई, वीडियो वायरल

उत्तराखंड October 15, 2024

हरिद्वार, 15 अक्टूबर। बहादराबाद में पतंजलि योगपीठ के बाहर एक अजीबो-गरीब घटना ने सरेराह हंगामा…

चाचा की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आत्महत्या की रची थी साजिश

December 5, 2025

आज की छुट्टी: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम मयूर दीक्षित ने सभी स्कूल-कॉलेज किए बंद

August 29, 2025

कुंभ कार्यों में लापरवाही पर कड़ी चेतावनी, सीएम धामी बोले- गुणवत्ता से समझौता नहीं, नपेंगे अधिकारी

November 1, 2025
अन्य खबरें

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,895 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.