Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»आस्था»कांवड़ में संकटमोचक बने IAS अंशुल सिंह, टूटी पेयजल लाइन और सड़क को कराया दुरुस्त, सीएम के संकल्प को किया पूरा
आस्था

कांवड़ में संकटमोचक बने IAS अंशुल सिंह, टूटी पेयजल लाइन और सड़क को कराया दुरुस्त, सीएम के संकल्प को किया पूरा

News DeskBy News DeskJuly 18, 2025Updated:July 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। शुक्रवार को कांवड़ मेले के बीच हरिद्वार में एक बड़ी प्रशासनिक चुनौती सामने आ गई जब सीसीआर से ललतारो पुल के बीच रोड़ीबेलवाला में कांवड़ पटरी की सड़क अचानक धंस गई। शिवभक्तों की सुगम यात्रा के संकल्प को साकार करने के लिए मौके पर खुद हरिद्वार-ऋषिकेश विकास प्राधिकरण यानी एचआरडीए के उपाध्यक्ष एवं आईएएस अधिकारी अंशुल सिंह मौके पर दिनभर डटे रहे। उनकी निगरानी में सभी जल संस्थान और पीडब्ल्यूडी समेत सभी विभागों ने तालमेल के साथ काम किया। दिनभर की अथक मेहनत के बाद रात आठ बजे तक तक मार्ग को फिर से चालू कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार सड़क के नीचे से गुजर रही जल संस्थान की बहुत पुरानी मेन पेयजल लाइन डैमेज होने से यह दुर्घटना हुई। जिससे पूरा मार्ग बाधित हो गया था। यह मार्ग कांवड़ यात्रा का एक प्रमुख हिस्सा है और हजारों कांवड़िए इसी पटरी से हरकी पैड़ी की ओर बढ़ते हैं। आईएएस अंशुल सिंह शुक्रवार सुबह से ही मौके पर पहुंचे और लगातार हालात पर नजर बनाए रखी। उनके साथ एचआरडीए सचिव मनीष सिंह, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग (PWD) और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। अंशुल सिंह ने सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए पहले क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत कराई और फिर तेजी से सड़क निर्माण का काम शुरू कराया। शाम होते-होते सड़क पर नई परत बिछनी शुरू हो गई और रात तक यह मार्ग फिर से कांवड़ियों के लिए खोल दिया गया। इस कार्य की निगरानी हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भी की।

सीएम पुष्कर सिंह धामी के संकल्प को किया पूरा

गौरतलब है कि उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक दिन पहले कांवड़ियों के पैर धोए और कांवड़ यात्रा में बेहतर व्यवस्थाएं देने का आश्वासन दिया था। उन्होंने अपने दौरे के दौरान कहा था कि “कांवड़ियों की यात्रा को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाना हमारी प्राथमिकता है।” वहीं उनके इस संकल्प को धरातल पर उतारने में आईएएस अंशुल सिंह की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई मिसाल बन गई। स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने भी अंशुल सिंह की तत्परता की प्रशंसा की। कांवड़ियों की भीड़ के बीच सड़क का धंसना बड़ा खतरा बन सकता था, लेकिन दिन-रात की मेहनत और विभागीय समन्वय से यह संकट टल गया।

प्रशासनिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का परिचय

आईएएस अंशुल सिंह न केवल कागजों पर योजनाएं बनाने तक सीमित हैं, बल्कि मौके पर जाकर खुद निगरानी करने और समय रहते समाधान निकालने में विश्वास रखते हैं। कांवड़ मेले जैसे विशाल आयोजन में उनकी सक्रिय भूमिका ने यह साबित कर दिया कि वे हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं।

शिवभक्तों की सेवा को सर्वोपरि माना

इस मौके पर अंशुल सिंह ने कहा, “यह कार्य तभी संभव हो पाया जब सभी विभागों ने पूरी जिम्मेदारी से एक टीम के रूप में काम किया। हमारा उद्देश्य है कि शिवभक्तों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। हरिद्वार जैसे तीर्थ नगरी में जब देशभर से लाखों कांवड़िए पहुंचते हैं, तब एक छोटे से व्यवधान का असर बड़ा हो सकता है। लेकिन जिस कुशलता से आईएएस अंशुल सिंह और उनकी टीम ने यह चुनौती संभाली, उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी से मेला प्रबंधन में जुटा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026

यति रामस्वरूपानंद गिरी को चौकी से साथ ले गए यति नरसिंहानंद, मंदिर विवाद में लगाए गंभीर आरोप

August 5, 2026

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

July 28, 2026

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026

हरिद्वार के लिए बड़ी उपलब्धि, केरियर्स360 रैंकिंग में एमसीएस बाल विद्यापीठ को ट्रिपल-ए ग्रेड

July 22, 2026

लालढांग में हनुमान प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकली, सोमवार को होगा विशाल भंडारा

July 19, 2026
इन्हें भी पढ़े-

सनसनीखेज वारदात: पत्नी की गला रेतकर हत्या के बाद रिक्शा चालक ने लगाई फांसी, हरिद्वार का मामला

अपराध June 17, 2025

हरिद्वार, 17 जून। कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कलां से मंगलवार सुबह एक दिल दहला…

सैनी आश्रम विवाद : वित्तीय अनियमितताओं की होगी जांच, सौंपा गया पत्र

September 26, 2024

Into the Abyss: An Extreme Sports Reading List

January 16, 2021

श्यामपुर पुलिस और ANTF ने पकड़ी 30 लाख की स्मैक, स्मैक तस्कर भी दबोचा

August 19, 2024
अन्य खबरें

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,895 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.