Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»आस्था»बड़ा हादसा टला: गंगा की तेज धार में बहे अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा, 40वीं पीएसी ने बचाई जान 
आस्था

बड़ा हादसा टला: गंगा की तेज धार में बहे अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा, 40वीं पीएसी ने बचाई जान 

News DeskBy News DeskJuly 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के बीच गंगा घाट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान, एशियन गोल्ड मेडलिस्ट और अर्जुन पुरस्कार विजेता दीपक हुड्डा नहाते समय गंगा की तेज धारा में बह गए। मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं लेकिन गनीमत रही कि आपदा राहत कार्यों में तैनात 40 वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने समय रहते उनकी जान बचा ली।

घटना उस वक्त हुई जब दीपक हुड्डा हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा स्नान कर रहे थे। स्नान करते समय उनका संतुलन बिगड़ा और वह बहाव के साथ आगे की ओर बहने लगे। यह देख आसपास के श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। कुछ ही पलों में राहत दल सक्रिय हुआ और 40वीं वाहिनी पीएसी के गोताखोरों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गंगा की तेज धारा और मौके की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद राहत दल ने जिस साहस और सूझबूझ का परिचय दिया, वह सराहनीय है। दीपक हुड्डा को समय रहते बचा लेना राहत कर्मियों की सजगता का स्पष्ट प्रमाण है।

गौरतलब है कि दीपक हुड्डा भारत के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हैं। वह प्रो कबड्डी लीग में कप्तानी कर चुके हैं और देश के लिए कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पदक जीत चुके हैं। उनकी पत्नी स्वीटी बूरा भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज़ हैं।

इस साहसिक बचाव अभियान को लेकर पूरे प्रशासन और खेल जगत में 40वीं वाहिनी पीएसी के जवानों की खूब प्रशंसा हो रही है। हरिद्वार पुलिस व आपदा राहत बलों की तत्परता की बदौलत एक राष्ट्रीय खिलाड़ी की जान बचाई जा सकी। यह घटना कांवड़ यात्रा के दौरान तैनात राहत दलों की तैयारी और जिम्मेदारी को उजागर करती है। यदि चूक हो जाती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। प्रशासन ने भी इस पूरी कार्रवाई की सराहना करते हुए संबंधित टीम को सम्मानित करने की बात कही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

गंगा नहीं सिखाती जात पात और भेदभाव, जन्मदिन पर मंत्री सतपाल महाराज ने दिया संदेश

September 20, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026
इन्हें भी पढ़े-

जगदेव सिंह जग्गी चुनाव प्रचार में सबसे आगे, मेन बाजार में व्यापारियों से की वोट की अपील

राजनीती January 10, 2025

लक्सर, हरिद्वार। लक्सर में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।…

हरिद्वार में काठा के जंगल में 16 साल वर्षीय किशोरी के साथ गैंग रेप, पहले प्रेमी की पिटाई, फिर दिया वारदात को अंजाम

July 14, 2026

उत्तरी हरिद्वार में जंगली बंदरों का आतंक, सड़कों पर उतरे लोग

December 5, 2024

वायरल वीडियो पर एसएसपी का बड़ा एक्शन: नशे में धुत्त राजपुर एसओ निलंबित, मुकदमा दर्ज

October 1, 2025
अन्य खबरें

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.