Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार से 13 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, बदले जाएंगे कई कोतवाली इचार्ज, एसएसपी ने विदाई देकर दी शुभकामनाएं

November 23, 2026

गंगा की मत्स्य संपदा बढ़ाने को सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

November 22, 2026

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

November 22, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से भारी तबाही, कई लोगों के दबे होने की आशंका
उत्तराखंड

उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से भारी तबाही, कई लोगों के दबे होने की आशंका

News DeskBy News DeskAugust 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

उत्तराखंड, 5 अगस्त। उत्तराखंड में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव के ऊपर पहाड़ी पर बादल फटने से भारी तबाही मच गई। अचानक आए इस सैलाब ने देखते ही देखते गांव के कई हिस्सों को मलबे से ढक दिया। राली बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भीषण नुकसान हुआ है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है जबकि कुछ लोग होटल और खीरगंगा के दूसरी ओर स्थित घरों में फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर के समय आसमान में घने बादल छा गए थे। तभी अचानक मूसलधार बारिश के साथ बादल फटने की आवाज सुनाई दी। पहाड़ों से भारी मात्रा में मलबा और पानी का सैलाब गांव की ओर दौड़ पड़ा। खीरगंगा नदी देखते ही देखते उफान पर आ गई। पानी और मलबे का बहाव इतना तेज था कि गांव की गलियों, दुकानों और घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे

इस भयावह मंजर को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग चीखते-चिल्लाते हुए सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। कई लोगों ने ऊंचे स्थानों पर जाकर अपनी जान बचाई। इस दौरान कुछ लोग मलबे में दब गए और कई घरों में फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोग अपने मोबाइल से इस घटना का वीडियो बना रहे थे, तभी वे भी चिल्लाते हुए मलबे की चपेट में आने से खुद को बचाने लगे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। हर्षिल से सेना, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों को मौके पर रवाना कर दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसांई ने बताया कि रेस्क्यू टीमें तेजी से राहत और बचाव कार्य के लिए भेजी गई हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और अफवाहों से बचने की अपील की है।फिलहाल इलाके में भारी नुकसान की सूचना है। कई घर, दुकानें और होटल मलबे में दब गए हैं। हालांकि प्रशासन ने अभी तक किसी की मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग नुकसान के आकलन में जुटे हैं।

मुख्यमंत्री ने ली स्थिति की समीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी उत्तरकाशी से स्थिति की जानकारी ली है और रेस्क्यू ऑपरेशन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावितों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हरिद्वार से 13 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, बदले जाएंगे कई कोतवाली इचार्ज, एसएसपी ने विदाई देकर दी शुभकामनाएं

November 23, 2026

गंगा की मत्स्य संपदा बढ़ाने को सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

November 22, 2026

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

November 22, 2026

मधुमेह से पीड़ित बच्चे भी किसी से कम नहीं, पूरा कर सकते हैं सपने – डीएम ने की सराहना

November 22, 2026

यूजीसी कानून पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में आने वाले नेता करें चर्चा, श्री अखंड परशुराम अखाड़ा दर्ज कराएगा विरोध

November 20, 2026

कुंभ से पहले गंगा घाटों की सफाई पर नगर आयुक्त सख्त, तीनों पालियों में होगी सफाई

November 17, 2026

सात साल की श्रुति ने सामवेद के 400 मंत्रों का किया सस्वर पाठ, आर्य समाज ने किया सम्मानित

November 14, 2026

कुंभ से पहले रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन की तैयारी तेज, मॉक ड्रिल से परखी जाएगी व्यवस्था

November 13, 2026

हरिद्वार से उठी व्यापारी आयोग के गठन की मांग, साधु संतों ने किया समर्थन

November 13, 2026
इन्हें भी पढ़े-

अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर, SDM अजयवीर सिंह की कार्रवाई से हड़कंप

अपराध October 16, 2024

हरिद्वार, 15 अक्टूबर। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह द्वारा जनपद अन्तर्गत राजकीय एवं ग्राम समाज की भूमि…

हरिद्वार में केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से अफरा तफरी, फायर ब्रिगेड की काई गाड़ियां मौके पर

April 7, 2025

हरिद्वार में निकाली गई साइकिल रैली, आमजन को दिया गया फिटनेस का संदेश

June 2, 2025

पीडब्ल्यूडी ने कांवड मेले में दी बेहतर व्यवस्थाएं, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने किया स्वागत

August 7, 2024
अन्य खबरें

हरिद्वार से 13 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, बदले जाएंगे कई कोतवाली इचार्ज, एसएसपी ने विदाई देकर दी शुभकामनाएं

November 23, 2026

गंगा की मत्स्य संपदा बढ़ाने को सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

November 22, 2026

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

November 22, 2026

मधुमेह से पीड़ित बच्चे भी किसी से कम नहीं, पूरा कर सकते हैं सपने – डीएम ने की सराहना

November 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,391 Views

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 202613,081 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,058 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.