हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार वन प्रभाग की लक्सर रेंज के अंतर्गत सोलानी नदी की दलदल में गुरुवार को एक नीलगाय फंस गई। दलदल में बुरी तरह फंसी नीलगाय घंटों तड़पती रही। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सोलानी
नदी के दलदल तक पुल से नीचे पहुंचना वनकर्मियों के लिए बड़ी चुनौती था। रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी के निर्देश पर मौके पर क्रेन मंगाई गई। इसके बाद वनकर्मी क्रेन में बैठकर नीचे पहुंचे और एयर लिफ्ट की मदद से नीलगाय को दलदल से बाहर निकाला। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद नीलगाय को सुरक्षित बचा लिया गया।सोलानी

रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नीलगाय के दलदल में फंसे होने की सूचना मिलते ही टीम को अलर्ट कर मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि टीम ने जोखिम उठाकर नीलगाय को सुरक्षित निकालने का काम किया, जिससे उसकी जान बच सकी।सोलानी

इस रेस्क्यू अभियान में वनकर्मी अनीश कुमार सैनी, सुमित कुमार सैनी, रोहित सैनी, गुरजंट सिंह और भंवर सिंह चौधरी शामिल रहे।

